- Hindi News »
- Entertainment »
- Satish Shah Death Reason Manager Last Moments Revealed
लंच के वक्त अचानक गिरे सतीश शाह, 30 मिनट तक नहीं पहुंची एंबुलेंस; मैनेजर ने बताया कैसे हुआ निधन
Satish Shah Death Reason: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सतीश शाह का 25 अक्टूबर को निधन हो गया। ऐसे में अब उनके मैनेजर रमेश कडातला ने अभिनेता के आखिरी पलों के बारे में विस्तार से बताया।
- Written By: स्नेहा मौर्या

सतीश शाह (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Satish Shah Manager Statement: जाने-माने अभिनेता सतीश शाह का 25 अक्तूबर को 74 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। लंबे समय से किडनी से जुड़ी बीमारी से जूझ रहे अभिनेता का निधन किडनी फेल के कारण हुआ। उनके निधन की खबर से बॉलीवुड इंडस्ट्री और फैंस में शोक की लहर है। सतीश शाह का जाना मनोरंजन जगत के लिए एक बड़ी क्षति है।
एक्टर के मैनेजर रमेश कडातला ने मीडिया से से बातचीत में उनके अंतिम पलों का दर्दनाक जिक्र किया। रमेश ने बताया कि दोपहर करीब 2 बजे से 2:45 के बीच सतीश लंच कर रहे थे, तभी अचानक खाना खाते हुए बेहोश होकर गिर पड़े। उन्होंने कहा, “वो खाना खा रहे थे, एक निवाला लिया और अचानक गिर गए। हमने तुरंत हिंदुजा हॉस्पिटल में फोन किया लेकिन एंबुलेंस आने में लगभग आधा घंटा लग गया। हॉस्पिटल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।”
सतीश शाह के मैनेजर ने बताया उनके निधन की पूरी घटना
उनके पड़ोसी अनूप ने भी अभिनेता को याद करते हुए कहा कि जैसे ही रमेश ने उन्हें बुलाया, वे तुरंत मदद के लिए पहुंचे। अनूप ने बताया, “हमने उन्हें संभालने की पूरी कोशिश की। सतीश काका बहुत नेकदिल इंसान थे। मोहल्ले में जिनसे भी कहा, सब तुरंत मदद के लिए पहुंच गए।”
सम्बंधित ख़बरें
झरने के नीचे ‘गब्बर’ का रोमांस! हसीन वादियों में पत्नी संग शिखर धवन की ये केमिस्ट्री सोशल मीडिया पर हुई वायरल
Drishyam 3 BO Day 4: Mohanlal की फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर नहीं थम रहा तूफान, वीकेंड पर हुई रिकॉर्डतोड़ कमाई
Sunil Dutt Career: 25 रुपये की सैलरी से शुरू हुआ था सफर, संघर्षों को मात देकर सुनील दत्त ने बनाई अलग पहचान
Bobby Deol Struggle: संघर्ष के दिनों को याद कर भावुक हुए बॉबी देओल, बोले- दाढ़ी बढ़ाने पर लोग उड़ाते थे मजाक
रमेश ने आगे बताया कि सतीश शाह का 16 जून को कोलकाता में किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था। सर्जरी के बाद सब कुछ सामान्य था, लेकिन हाल ही में उन्हें यूरीन इंफेक्शन हो गया था जिसके लिए एंटीबायोटिक्स दी जा रही थीं। बावजूद इसके, अचानक हुई तबीयत बिगड़ने से उनकी हालत संभल नहीं पाई।
मुंबई के विले पार्ले शमशान में हुआ अंतिम संस्कार
सतीश शाह का अंतिम संस्कार मुंबई के विले पार्ले (पश्चिम) स्थित पवन हंस श्मशान घाट में संपन्न हुआ, जहां परिवार और करीबी दोस्तों ने उन्हें नम आंखों से विदाई दी। करीब चार दशक लंबे करियर में सतीश शाह ने फिल्मों और टीवी दोनों में अपनी अलग पहचान बनाई। ‘जाने भी दो यारो’, ‘हम आपके हैं कौन’, ‘हम साथ साथ हैं’, ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’, ‘कभी हां कभी ना’, ‘कल हो ना हो’, ‘मैं हूं ना’ और ‘ओम शांति ओम’ जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में उनके किरदार आज भी याद किए जाते हैं।
ये भी पढ़ें- पंचतत्व में विलीन हुए एक्टर सतीश शाह, रूपाली गांगुली से डेविड धवन तक कई हस्तियों ने अंतिम विदाई
टीवी की दुनिया में भी उन्होंने अपनी कॉमिक टाइमिंग और नैचुरल एक्टिंग से दर्शकों के दिलों पर राज किया। उनकी जिंदादिल पर्सनैलिटी और हास्य का अंदाज हमेशा दर्शकों के चेहरों पर मुस्कान लाता रहेगा। सतीश शाह की विदाई ने एक ऐसे कलाकार को खो दिया है, जिसने हर भूमिका में जीवन भर रंग भरे।
Satish shah death reason manager last moments revealed
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
भोपाल गैस त्रासदी के 41 साल बाद यूनियन कार्बाइड का होगा कायाकल्प, लगेंगे 1.5 लाख पेड़; बनेगा मिनी फॉरेस्ट
May 25, 2026 | 09:46 PMदादर में गूंजी आत्मनिर्भर भारत की गूंज: फडणवीस ने गिनाईं मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धियां
May 25, 2026 | 09:23 PMइंदौर हनीट्रैप केस: रेशू चौधरी और श्वेता जैन ही हैं मास्टरमाइंड, पुलिस ने जांच की तेज; 7 आरोपियों को भेजा जेल
May 25, 2026 | 09:17 PMMalmas Rituals : मलमास में ज़रूर करें ये काम, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद, खुशहाल रहेगा घर बार
May 25, 2026 | 09:14 PMउत्तर प्रदेश में गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा, नदी में डूबे 31 लोग; 7 की मौत से मचा कोहराम
May 25, 2026 | 09:13 PMविदर्भ में ऑपरेशन लोटस की आहट? विधान परिषद चुनाव से पहले कांग्रेस के 60 पार्षद नॉट रिचेबल
May 25, 2026 | 09:06 PMIPL 2026 के प्लेऑफ का पूरा गणित, जानें क्या है क्वालीफायर-1, क्वालीफायर-2 और एलिमिनेटर मैच में अंतर?
May 25, 2026 | 09:03 PMवीडियो गैलरी

फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM














