नम्रता मल्ला ने बादशाह के ‘कोकाइना’ पर मचाया तहलका, दिलकश मूव्स देख फैंस बोले- भोजपुरी की नोरा फतेही

Namrata Malla Dance Video: एक्ट्रेस नम्रता मल्ला ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है। बादशाह के गाने ‘कोकाइना’ पर उनका एनर्जेटिक डांस वीडियो वायरल हो गया है, जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।
Namrita Malla
Published on: 
Updated on: 

Namrata Malla Cocaine Song Dance Video: भोजपुरी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस और डांसर नम्रता मल्ला एक बार फिर अपने नए डांस वीडियो से इंटरनेट पर छा गई हैं। सोशल मीडिया पर अपनी बोल्ड और एनर्जेटिक डांस परफॉर्मेंस के लिए जानी जाने वाली नम्रता का हर वीडियो फैंस के बीच चर्चा का विषय बन जाता है। इसी बीच हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह बादशाह के सुपरहिट सॉन्ग ‘कोकाइना’ पर थिरकती नजर आ रही हैं।

दरअसल, इस वायरल ववीडियो में नम्रता ने ग्रे आउटफिट कैरी किया है, जिसमें उनका कॉन्फिडेंस और एनर्जी देखते ही बनती है। उन्होंने गाने के हुक स्टेप को अपने अंदाज में परफॉर्म किया है, जो बेहद ग्लैमरस और ग्रेसफुल लग रहा है। उनके एक्सप्रेशंस और डांस मूव्स इतने परफेक्ट हैं कि फैंस ने कमेंट सेक्शन में तारीफों की बौछार कर दी।

नम्रता मल्ला के डांस मूव्स के दिवाने हुए फैंस

साथ ही फैंस इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि “भोजपुरी की नोरा फतेही”, “हर बार कुछ नया करती हैं नम्रता” और “आपका डांस देखने में जान चली जाती है”। इस वीडियो को कुछ ही घंटों में लाखों व्यूज और हजारों लाइक्स मिल चुके हैं। आपको बता दें, बादशाह का यह गाना ‘कोकाइना’ हाल ही में रिलीज हुआ है, जो युवाओं के बीच जबरदस्त हिट साबित हो रहा है। नम्रता ने इस गाने की बीट्स को अपने शानदार मूव्स के साथ मैच करते हुए इसे और भी खास बना दिया।

इन गानों में धमाल मचा चुके हैं हॉट एक्ट्रेस

इन सबके बीच अगर नम्रता मल्ला के करियर की बात करें, तो वो भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे लोकप्रिय चेहरों में से एक बन चुकी हैं। उन्होंने हिंदी, पंजाबी, मराठी और भोजपुरी म्यूजिक वीडियोज में दमदार अभिनय किया है। साथ ही उनके कुछ सुपरहिट गाने जैसे ‘राजा जी’, ‘बारिश’, ‘दिलबर’, ‘सुल्फियां’ और ‘अरे बाबा’ ने यूट्यूब पर धूम धमाल मचाया और उसने मिलियन्स व्यूज भी हासिल किए हैं। सिर्फ इतना ही नहीं उनका स्टाइल और डांस उन्हें बाकी भोजपुरी अभिनेत्रियों से अलग बनाता है। वह हर परफॉर्मेंस में ग्लैमर और ग्रेस का परफेक्ट मिक्स लेकर आती हैं। फैंस अब उनके अगले प्रोजेक्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com