

Drishyam 3 BO Collection Day 4: दृश्यम 3 ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर बवाल मचा दिया है। दृश्यम-3 सस्पेंस थ्रिलर से भरपूर इस फिल्म का दर्शकों में बहुत क्रेज है। और अब इस फिल्म की कमाई 150 करोड़ के आंकड़े को पार करने वाली है। जीतू जोसेफ के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने इन चार दिनों में दुनियाभर में 141.34 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है।
हालांकि दूसरे दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कमाई में थोड़ी गिरावट देखने को मिली थी। लेकिन ओवरसीज मार्केट में इसका दबदबा लगातार बना हुआ है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक ‘दृश्यम 3’ ने रिलीज के चौथे दिन भारत में 54.55 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। वहीं फिल्म ने पहले दिन 15.85 करोड़ रुपये की दमदार ओपनिंग ली थी। और फिल्म रिलीजिंग के चौथे दिन 54 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है।
फिल्म के शो की संख्या भी पहले दिन के मुकाबले कम हुई। जहां रिलीज डे पर 5,506 शो चलाए गए थे, वहीं दूसरे दिन यह संख्या घटकर 4,886 रह गई। ऑक्यूपेंसी की बात करें तो पहले दिन 51.3 प्रतिशत रहने वाली दर्शक उपस्थिति दूसरे दिन 44.5 प्रतिशत तक पहुंच गई। इसके बावजूद फिल्म ने चौथे दिन भारत में कुल 54.55 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है। वहीं इसका भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 63.34 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है।
एक्टर मोहन लाल की फिल्म दृश्यम-3 के घरेलू कमाई की बात करें तो घरेलू कमाई में गिरावट के बावजूद ‘दृश्यम 3’ विदेशों में शानदार प्रदर्शन कर रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म ने चौथ दिन ही ओवरसीज मार्केट में करीब 78 करोड़ रुपये की कमाई की। इसी के साथ फिल्म की कुल विदेशी कमाई 13 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस को मिलाकर फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन अब 141.34 करोड़ रुपये हो चुका है।
‘दृश्यम 3’ ने अपनी शानदार कमाई के दम पर मलयालम सिनेमा में नया रिकॉर्ड बना दिया है। फिल्म ने वर्ल्डवाइड हाईएस्ट ग्रॉसिंग मलयालम फिल्मों की सूची में छह फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए चौथा स्थान हासिल कर लिया है। मोहनलाल की इस फिल्म का क्रेज भारत के साथ-साथ विदेशों में भी साफ दिखाई दे रहा है। अब सभी की नजरें वीकेंड कलेक्शन पर टिकी हैं।