शाहरुख खान ने तोड़ी सालों पुरानी परंपरा! इस बार मन्नत में पसरा सन्नाटा, मगर यूं मनाई दिवाली

SRK Simple Diwali Celebration: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान ने इस बार सादगी भरे अंदाज में फैमिली संग दिवाली सेलिब्रेट की। मन्नत के रेनोवेशन की वजह से उनके घर में कोई ग्रैंड पार्टी नहीं रखी गई।
Shah Rukh Khan (4)
शाहरुख खान दिवाली सेलिब्रेशन (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Shah Rukh Khan Diwali Celebration: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान हर साल दिवाली को ग्रैंड तरीके से सेलिब्रेट करते हैं। उनके घर ‘मन्नत’ में सितारों से सजी शानदार पार्टी होती है, जिसकी चर्चा सोशल मीडिया से लेकर मीडिया रिपोर्ट्स तक में होती है। लेकिन इस बार कुछ अलग देखने को मिला। शाहरुख ने इस बार दिवाली को बेहद साधारण और सादगी भरे अंदाज में मनाया।

दरअसल, शाहरुख खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दिवाली सेलिब्रेशन की एक तस्वीर शेयर की, जिसमें उनके घर पर दिवाली पूजा होती दिखाई दी। तस्वीर में शाहरुख की पत्नी गौरी खान पूजा करती हुई नजर आ रही हैं। दिलचस्प बात यह रही कि शाहरुख ने तस्वीर को पीछे से क्लिक किया था, जिससे पूरे माहौल में एक सुकून भरा एहसास झलक रहा था।

शाहरुख खान ने गौरी संग की दिवाली पूजा

तस्वीर के साथ शाहरुख ने एक प्यारा मैसेज भी शेयर किया। उन्होंने लिखा कि “आप सभी को दिवाली की शुभकामनाएं! मां लक्ष्मी आपको समृद्धि और खुशियां दें। सभी के जीवन में प्यार, रोशनी और शांति बनी रहे।” शाहरुख के इस पोस्ट पर फैंस जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। कई लोगों ने उनके इस सिंपल सेलिब्रेशन की तारीफ की, जबकि कुछ ने कहा कि शाहरुख का यही रूप उन्हें सबसे खास बनाता है और एक ऐसा सुपरस्टार जो हर धर्म का सम्मान करता है और हर त्योहार पूरे दिल से मनाता है।

खबरों के मुताबिक, इस बार शाहरुख खान ने दिवाली पार्टी नहीं रखी, जिसकी वजह भी खास है। बताया जा रहा है कि शाहरुख इन दिनों अपने बंगले ‘मन्नत’ में नहीं रह रहे हैं। घर में रेनोवेशन का काम चल रहा है, जिस कारण पूरा परिवार अस्थायी रूप से एक किराए के घर में शिफ्ट हुआ है। इसी वजह से शाहरुख ने इस साल पार्टी न करके अपने परिवार के साथ शांत माहौल में दीवाली मनाने का फैसला किया।

किराए के घर में जलाए दीप

शाहरुख खान और गौरी खान ने अपने किराए के घर में ही दीप जलाए, मिठाई बांटी और मां लक्ष्मी की पूजा की। इस सादे लेकिन दिल को छू लेने वाले सेलिब्रेशन ने फैंस का दिल जीत लिया। वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख जल्द ही अपनी बेटी सुहाना खान के साथ फिल्म ‘किंग’ में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ दीपिका पादुकोण भी अहम भूमिका में होंगी। फिल्म की शूटिंग इस वक्त जोर-शोर से जारी है, और फैंस बेसब्री से बादशाह की इस नई फिल्म का इंतजार कर रहे हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com