सीक्रेट वेडिंग के बाद समांथा और राज गए 1 दिन के हनीमून पर, बोलीं- अभी इतना ही अफॉर्ड कर सकते हैं

Samantha-Raj Wedding: समांथा रूथ प्रभु ने 1 दिसंबर को ‘द फैमिली मैन 2’ के को-डायरेक्टर राज निदिमोरु से निजी सेरेमनी में शादी कर ली। ईशा योग सेंटर में हुए इस सीक्रेट विवाह में सिर्फ 30 मेहमान मौजूद थे।
After the secret wedding Samantha and Raj went on a one-day honeymoon
सीक्रेट वेडिंग के बाद समांथा और राज गए 1 दिन के हनीमून पर
Published on: 
Updated on: 

Samantha Raj Nidimoru Honeymoon: साउथ की सुपरस्टार एक्ट्रेस समांथा रूथ प्रभु 1 दिसंबर को ‘द फैमिली मैन 2’ के को-डायरेक्टर राज निदिमोरु संग शादी के बंधन में बंध गईं। अचानक हुई इस शादी ने सभी को हैरान कर दिया। प्राइवेट सेरेमनी में हुई इस शादी के बाद अब समांथा अपने पति राज के साथ एक दिन के छोटे हनीमून पर निकल चुकी हैं। दोनों को हाल ही में एयरपोर्ट पर साथ स्पॉट किया गया।

समांथा ने अपनी नई जिंदगी को लेकर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि मुझे अपनी लाइफ में इतनी खुशी कभी महसूस नहीं हुई। राज मुझे कंप्लीट करते हैं। हम अभी हनीमून पर जा रहे हैं। हालांकि, उनका यह हनीमून सिर्फ एक दिन का है। जब उनसे इसकी वजह पूछी गई, तो समांथा ने हंसते हुए कहा कि अभी इतना ही अफॉर्ड कर सकते हैं। 4 दिसंबर से मेरी शूटिंग शुरू हो रही है। बाद में हम प्रॉपर हनीमून पर जाएंगे।

सीक्रेट सेरेमनी में हुई शादी

समांथा रूथ प्रभु और राज निदिमोरु की शादी बेहद प्राइवेट और शांत माहौल में हुई। यह विवाह ईशा योग सेंटर में संपन्न हुआ, जिसमें सिर्फ 30 मेहमान शामिल हुए। समांथा ने इस शादी को पूरी तरह सीक्रेट रखा और बाद में फोटो शेयर कीं। शादी में समांथा लाल रंग की खूबसूरत साड़ी में नजर आईं। उन्होंने अपने ब्राइडल लुक को हैवी गोल्ड ज्वेलरी, सिंपल मेकअप और गजरे से पूरा किया। दुल्हन के रूप में उनका रॉयल साउथ इंडियन लुक फैंस के दिल जीत रहा है। उनकी शादी की अंदरूनी फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

दोनों की दूसरी शादी

फैंस समांथा और राज की ट्यूनिंग और उनकी खुशियों की झलक को बेहद पसंद कर रहे हैं। यह बात भी चर्चा में है कि यह दोनों की दूसरी शादी है। समांथा की पहली शादी अभिनेता नागा चैतन्य से हुई थी, जो ज्यादा समय तक नहीं चली। समांथा और राज पहली बार वेब सीरीज ‘द फैमिली मैन 2’ के दौरान एक-दूसरे के करीब आए। इस सीरीज में समांथा के दमदार अभिनय को दर्शकों ने खूब सराहा था। शादी के बाद अब दोनों अपने नए जीवन की शुरुआत कर चुके हैं और फैंस उनके आगे की जिंदगी को लेकर उत्साहित हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com