बिग बॉस 19 के अभिषेक बजाज और आवेज दरबार बने इंटरनेट के देसी बॉयज, वायरल हुआ डांस वीडियो

Abhishek Awez Dance Video: ‘बिग बॉस 19’ के एक्स-कंटेस्टेंट अभिषेक बजाज और आवेज दरबार का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। शो से बेघर होने के बाद अभिषेक और आवेज को पहली बार साथ में देखा गया।
Bigg Boss 19 Abhishek Bajaj and Awez Darbar become the internet Desi Boys
बिग बॉस 19 के अभिषेक बजाज और आवेज दरबार बने इंटरनेट के देसी बॉयज
Published on
Updated on

Abhishek Bajaj And Awez Darbar Dance Video: मनोरंजन जगत के सितारे अक्सर सोशल मीडिया पर अपने मजेदार और आकर्षक पोस्ट के जरिए दर्शकों का दिल जीतते रहते हैं। इसी कड़ी में बुधवार को ‘बिग बॉस 19’ के दो एक्स-कंटेस्टेंट अभिषेक बजाज और आवेज दरबार ने एक शानदार डांस वीडियो पोस्ट कर इंटरनेट पर सनसनी मचा दी। दोनों ने मिलकर 2011 की सुपरहिट फिल्म ‘देसी बॉयज’ के टाइटल ट्रैक पर एनर्जेटिक डांस किया, जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

आवेज दरबार को शो के 35वें दिन और अभिषेक बजाज को 77वें दिन घर से बेघर किया गया था। शो से बाहर आने के बाद दोनों पहली बार एक साथ नजर आए हैं। इस वजह से भी यह वीडियो बिग बॉस फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गया है। दोनों ने अपने-अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वे जोश के साथ स्टाइलिश अंदाज में डांस करते दिख रहे हैं। बैकग्राउंड में ‘देसी बॉयज’ का पॉपुलर गाना बजता है और दोनों कलाकार पूरे फॉर्म में नजर आते हैं।

वीडियो ने जीता फैंस का दिल

बैकग्राउंड में देसी बॉयज का पॉपुलर गाना बजता है और दोनों कलाकार पूरे फॉर्म में नजर आते हैं। वीडियो के कैप्शन में उन्होंने मजेदार अंदाज में लिखा कि अभिषेक और आवेज देसी बॉयज। फैंस कमेंट सेक्शन में उनकी केमिस्ट्री और एनर्जी की तारीफ करते नहीं थक रहे। जिस गाने पर दोनों ने डांस किया, वह 2011 में आई ‘देसी बॉयज’ का टाइटल ट्रैक है। रोहित धवन द्वारा निर्देशित यह उनकी पहली फिल्म थी। फिल्म में अक्षय कुमार, जॉन अब्राहम, दीपिका पादुकोण और चित्रांगदा सिंह जैसे बड़े सितारों ने काम किया था। यह फिल्म उस समय अपनी स्टारकास्ट और संगीत की वजह से काफी चर्चित रही थी।

बिग बॉस 19 फिनाले की उलटी गिनती शुरू

इसी बीच ‘बिग बॉस 19’ अपने फिनाले वीक में पहुंच चुका है। शो का ग्रैंड फिनाले 6 दिसंबर को होगा। बिग बॉस 19 के टॉप 6 कंटेस्टेंट्स तान्या मित्तल, फरहाना भट्ट, गौरव खन्ना, मालती चाहर, प्रणीत मोरे और अमाल मलिक अब ट्रॉफी जीतने की पूरी कोशिश में जुटे हुए हैं। इस सीजन में और भी कई जाने-माने चेहरे नजर आए, जिनमें नतालिया जानोसजेक, नगमा मीराजकर, अशनूर कौर, कुनिका सदानंद, अभिषेक बजाज, आवेज दरबार, बसीर अली, मृदुल तिवारी, शहबाज बदेशा और नीलम गिरी शामिल थे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com