मैथ्स के पेपर में CBSE ने किया ब्लंडर! QR कोड स्कैन करने पर खुल रहा डांस वीडियो, सोशल मीडिया पर मचा बवाल

CBSE Maths Paper QR Code Viral: सोमवार नौ मार्च को 12वीं कक्षा के गणित की परीक्षा था। इस दौरान, एक खास चीज देखने को मिली है, जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है।
cbse maths paper qr code viral
मैथ्स के पेपर में CBSE ने किया ब्लंडर! (Image- Social Media)
Published on
Updated on

CBSE Maths Exam Paper Viral: देश में CBSE की बोर्ड परीक्षाएं चल रही हैं। कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्र-छात्राएं परीक्षा दे रहे हैं। सोमवार, 9 मार्च को 12वीं कक्षा की गणित की परीक्षा हुई, जिसमें एक खास घटना देखने को मिली, जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई।

सोशल मीडिया पर क्या दावा किया जा रहा है?

सोशल मीडिया पर यह चर्चा है कि 12वीं के मैथ्स के क्वेश्चन पेपर में मौजूद QR कोड को स्कैन करने पर गाना बज रहा है। रेडिट पर एक यूजर ने पोस्ट किया, "CBSE मैथ्स के क्वेश्चन पेपर का QR कोड हमें सरप्राइज दे रहा है! नीचे वाला QR कोड एक RICKROLL है! यह किसने किया?"

QR कोड स्कैन करने पर क्या दिखता है

रेडिट पर दावा किया गया कि जब छात्र QR कोड स्कैन कर रहे थे, तो YouTube वीडियो खुल रही थी। वीडियो का शीर्षक Rickroll है और इसमें एक युवक गाता दिखाई दे रहा है। वीडियो की लंबाई 9 सेकंड है, जिसमें युवक दो बार कपड़े बदलकर गाता है। यह वीडियो चार साल पहले पोस्ट की गई थी और इसे 10 लाख से अधिक बार देखा गया। वीडियो यूट्यूब पर @everythingistroll9607 चैनल से अपलोड है, जिसके 1.74 हजार सब्सक्राइबर्स हैं।

वायरल हो रहा पोस्ट

जैसे ही यह पोस्ट रेडिट पर शेयर किया गया, यह तेजी से वायरल हो गया। सात घंटे के भीतर पोस्ट को 467 अपवोट मिले और 117 यूजर्स ने कमेंट किया। कॉमेंट सेक्शन में इसको लेकर दो राय देखने को मिली,  कुछ यूजर्स का कहना है कि QR कोड स्कैन करने पर सच में RICKROLL वीडियो खुल रही थी। वहीं कुछ लोगों ने इसे खारिज किया और बताया कि उनके पास स्कैन करने पर 65/1/3, 65/4/2 जैसे टेक्स्ट दिखाई दे रहे थे, कोई वीडियो नहीं खुली।

यूट्यूब वीडियो के कमेंट सेक्शन में भी छात्र और दर्शक CBSE का जिक्र कर रहे हैं। कुछ इसे CBSE के इतिहास की यादगार घटना बता रहे हैं, जबकि कुछ इसे टेक्निकल फॉल्ट और फनी घटना मान रहे हैं। कुल मिलाकर, 12वीं गणित परीक्षा का यह QR कोड सरप्राइज सोशल मीडिया पर छात्रों और यूजर्स के बीच हंसी-खुशी और चर्चा का विषय बन गया है। ्भी तक CBSE की तरफ से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

(नोट- नवभारत लाइव वायरल दावे की पुष्टि नहीं करता है, खबर सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट के आधार पर बनाई गई है)

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com