-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Samantha Raj Nidimoru Wedding Sheetal Welcome
समांथा-राज की शादी के बाद ननद शीतल निदिमोरू का भावुक नोट, बोलीं- ‘मेरा परिवार पूरा हो चुका है’
- Written By: अनिल सिंह
Sheetal Nidimoru: समांथा रुथ प्रभु ने 1 दिसंबर को फिल्ममेकर राज निदिमोरू से दूसरी शादी की। राज की बहन शीतल ने भावुक नोट लिखकर समांथा का स्वागत किया, जिस पर एक्ट्रेस ने 'लव यू' लिखकर रिएक्ट किया।

ननद शीतल ने भाभी समांथा का परिवार में किया दिल खोलकर स्वागत, एक्ट्रेस बोलीं- 'लव यू', शेयर कीं अनसीन फोटो
Samantha Ruth Prabhu: साउथ एक्ट्रेस समांथा रुथ प्रभु ने तलाक के चार साल बाद फिल्ममेकर राज निदिमोरू के साथ दूसरी शादी कर ली है। 1 दिसंबर को दोनों ने परिवार के करीबी लोगों के सामने सादगी भरे समारोह में अपने रिश्ते को नया नाम दिया। अब राज की बहन और समांथा की ननद शीतल निदिमोरू ने सोशल मीडिया पर एक भावुक नोट लिखकर एक्ट्रेस का परिवार में दिल खोलकर स्वागत किया है और दोनों के लिए अच्छे जीवन की कामना की है।
शीतल निदिमोरू ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर शादी की अनसीन फोटो साझा की हैं, जिसमें राज का पूरा परिवार दिख रहा है। शीतल ने लिखा कि उनका हृदय खुशी और कृतज्ञता के आँसुओं से भरा है क्योंकि उनका परिवार अब पूरा हो गया है।
खुशी और कृतज्ञता से भरा हृदय
शीतल निदिमोरू ने अपने पोस्ट में भावनात्मक गहराई दिखाई। उन्होंने लिखा कि शिवलिंग का आलिंगन करते हुए उनके हृदय में शांति और कृतज्ञता का अनुभव हुआ, क्योंकि उनका परिवार पूरा हो चुका है।
सम्बंधित ख़बरें
The Alliance: सीमा सजदेह ने एक्स हसबैंड सोहेल खान को किया सपोर्ट, रिश्ते ने जीता दिल
The Odyssey Day 12: भारत में दूसरे हफ्ते भी कायम है जलवा, जानिए 12वें दिन की कमाई
Lock Upp 2: मामा की करतूत का जिक्र करते ही छलक पड़े शिवांगी जोशी के आंसू, फैंस भी हुए भावुक
‘डर के मारे सोने का नाटक करता रहा’, ‘लॉक अप-2’ में हर्षद चोपड़ा का चौंकाने वाला खुलासा
“एक परिवार के रूप में हमें इस बात पर बहुत गर्व है कि राज और समांथा कैसे आगे बढ़ रहे हैं। किसी रिश्ते में शांति, गरिमा और ईमानदारी तभी आती है जब दो दिल इरादे से एक ही रास्ता चुनते हैं।”
ये भी पढ़ें- Ranveer Singh की ‘धुरंधर’ में एक्शन का नया स्तर, जानें कैसे चार दिग्गजों ने गढ़ा हर स्टंट सीक्वेंस
उन्होंने आगे लिखा कि आज एक परिवार के रूप में वे सभी राज और समांथा के साथ खड़े हैं और वे भी पूरी खुशी के साथ। शीतल ने कामना की कि हर किसी को ऐसा प्यार मिले जो इतना शांत, इतना स्थिर, और इतना सही लगे।
समांथा ने पोस्ट पर किया रिएक्ट, कहा ‘लव यू’
ननद शीतल के इस दिल छू लेने वाले पोस्ट पर अभिनेत्री सामांथा रुथ प्रभु ने भी तुरंत प्रतिक्रिया दी। समांथा ने कमेंट सेक्शन में हार्ट इमोजी के साथ ‘लव यू’ लिखकर अपने प्यार और आभार को व्यक्त किया, जो दिखाता है कि ननद-भाभी के बीच का रिश्ता कितना मधुर और मजबूत है।
लिंगा भैरवी मंदिर में हुई सादगी भरी शादी
1 दिसंबर को कपल ने सोशल मीडिया पर शादी की फोटोज पोस्ट करके इसे ऑफिशियल किया था। यह शादी बिना किसी तामझाम के, तमिलनाडु में ईशा फाउंडेशन द्वारा स्थापित लिंगा भैरवी मंदिर में हुई। फोटो में लाल सुर्ख साड़ी में समांथा मिनिमल ज्वेलरी के साथ बेहद प्यारी लगीं, वहीं राज भी ट्रेडिशनल अटायर में दिखे। खास बात यह है कि इस मंदिर का संचालन महिलाएं ही करती हैं और यह मां दुर्गा की शक्ति का प्रतीक माना जाता है।
Samantha raj nidimoru wedding sheetal welcome
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
अवैध संबंध के शक में महिला की हत्या, कोल्हापुर से शव कार में लेकर भिवंडी पहुंचा आरोपी गिरफ्तार
Jul 29, 2026 | 12:47 PM‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
Jul 29, 2026 | 12:44 PMInternational Tiger Day: भारतीय बाघों के DNA में बदलाव ने बढ़ाई चिंता, इनब्रीडिंग पर वैज्ञानिकों की चेतावनी
Jul 29, 2026 | 12:40 PMनड्डा vs खरगे: संसद में खरगे के बयान पर जेपी नड्डा का पलटवार, कहा- मुझे क्लासरूम से गिरफ्तार किया, भारी बवाल
Jul 29, 2026 | 12:38 PMThe Alliance: सीमा सजदेह ने एक्स हसबैंड सोहेल खान को किया सपोर्ट, रिश्ते ने जीता दिल
Jul 29, 2026 | 12:34 PMCWG 2026 Day 7: मुरली श्रीशंकर से गोल्ड की उम्मीद, आज भारत के लिए दांव पर 9 मेडल इवेंट्स
Jul 29, 2026 | 12:32 PMएडमिशन नहीं मिला तो छात्र ने हैक कर दी IIT कानपुर की वेबसाइट, लेकिन FIR की जगह मिला इंटर्नशिप का मौका
Jul 29, 2026 | 12:32 PMवीडियो गैलरी

मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM
झुकाने वाला चाहिए, सरकार भी झुकती है…संसद में अखिलेश यादव का BJP सरकार पर तंज, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:37 PM
संसद में प्रियंका गांधी का बड़ा हमला, प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन और AK-47 के इस्तेमाल पर उठाए सवाल- VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:24 PM
हमारे 25 विधायक NDA पर भारी, छात्रों के मुद्दे को लेकर बीजेपी पर बरसे तेजस्वी यादव; सरकार को दिया अल्टीमेटम
Jul 28, 2026 | 02:53 PM













