-
मंगल, 28 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Sitaare Zameen Par Ott Release Sony Liv Aamir Khan Film
थिएटर के बाद अब OTT पर आएगी ‘सितारे जमीन पर’, जानें कब और कहां देख सकेंगे आमिर खान की फिल्म
- Written By: सोनाली झा
Aamir Khan Film Sitaare Zameen Par: आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म SonyLIV पर स्ट्रीम होने वाली है। अब फिल्म को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाने का फैसला लिया गया है।

सितारे जमीन पर ओटीटी रिलीज (फोटो-सोशल मीडिया)
Sitaare Zameen Par OTT Release: आमिर खान की फिल्म सितारे जमीन पर अब जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने वाली है। आर.एस. प्रसन्ना के निर्देशन में बनी यह फिल्म पहले सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। खास बात यह है कि यह फिल्म तारे जमीन पर की स्पिरिचुअल सक्सेसर मानी जा रही है, जो एक बार फिर संवेदनशील विषय को दर्शकों के सामने पेश करती है।
लंबे इंतजार के बाद अब सितारे जमीन पर ओटीटी पर रिलीज होने के लिए तैयार है। यह फिल्म जल्द ही SonyLIV पर स्ट्रीम होगी। प्लेटफॉर्म ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए फिल्म की स्ट्रीमिंग की घोषणा की है। हालांकि अभी इसकी सटीक रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन माना जा रहा है कि जल्द ही इसकी तारीख सामने आ सकती है।
पहले ओटीटी पर रिलीज से किया था इनकार
दिलचस्प बात यह है कि फिल्म की थिएटर रिलीज के समय आमिर खान ने कहा था कि यह फिल्म किसी भी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज नहीं की जाएगी। इसके बजाय फिल्म को बाद में भारत और कई अंतरराष्ट्रीय बाजारों में पे-पर-व्यू मॉडल के तहत यूट्यूब पर उपलब्ध कराया गया था। लेकिन अब मेकर्स ने फैसला किया है कि फिल्म को बड़े दर्शक वर्ग तक पहुंचाने के लिए इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाएगा। इसी वजह से अब यह फिल्म SonyLIV पर स्ट्रीम होने जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
Ramayana Trailer: रामायण के ट्रेलर का इंतजार खत्म, ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज होगा रणबीर कपूर की फिल्म का ट्रेलर
‘कॉलेज के दिन याद आ गए’, फीमेल फैन के फ्लर्ट पर रणवीर सिंह ने दिया ऐसा जवाब, हंसी से गूंज उठा पूरा हॉल
Sunny Deol Emotional: पिता धर्मेंद्र की तारीफ सुनकर रो पड़े सनी देओल, राजकुमार संतोषी ने सुनाया भावुक किस्सा
‘मैं सिर्फ बायोलॉजिकल पिता हूं’, बेटी पलक से दूरी पर छलका राजा चौधरी का दर्द, श्वेता तिवारी का भी किया जिक्र
क्या है फिल्म की कहानी
फिल्म की कहानी गुलशन अरोड़ा नाम के एक बास्केटबॉल कोच के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका किरदार आमिर खान ने निभाया है। एक प्रोफेशनल झटके के बाद उन्हें कम्युनिटी सर्विस के तहत दिव्यांग युवाओं की बास्केटबॉल टीम को ट्रेनिंग देने की जिम्मेदारी दी जाती है। शुरुआत में वह इस जिम्मेदारी को गंभीरता से नहीं लेते, लेकिन धीरे-धीरे खिलाड़ियों के साथ उनका रिश्ता गहरा होता जाता है।
फिल्म की स्टार कास्ट
फिल्म में आमिर खान के अलावा जेनेलिया देशमुख भी अहम भूमिका में नजर आती हैं। इसके साथ ही आशीष पेंडसे, अरौश दत्ता, आयुष भंसाली, ऋषि शाहनी, गोपीकृष्णन के वर्मा, ऋषभ जैन, वेदांत शर्मा, सिमरन मंगेशकर, संवित देसाई और नमन मिश्रा जैसे कलाकारों ने भी फिल्म में काम किया है। फिल्म को आमिर खान प्रोडक्शंस ने अपर्णा पुरोहित के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है, जबकि इसका स्क्रीनप्ले दिव्य निधि शर्मा ने लिखा है।
Sitaare zameen par ott release sony liv aamir khan film
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
MP में मूंग खरीदी का लक्ष्य बढ़ाने की मांग; राज्य कृषि मंत्री कंषाना ने शिवराज सिंह चौहान को लिखा पत्र
Jul 28, 2026 | 11:27 PMJapan Earthquake: जापान भूकंप पर भारत ने जताई संवेदना, विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- हर मुश्किल में साथ हैं
Jul 28, 2026 | 11:12 PMमथुरा में महिला की संदिग्ध मौत; बंद कमरे में मिला गला कटा शव, जांच में जुटी पुलिस
Jul 28, 2026 | 10:59 PMमध्य रेलवे की कमाई में नया रिकॉर्ड, ई-नीलामी से पहली तिमाही में राजस्व में 11.76 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी
Jul 28, 2026 | 10:56 PMRamayana Trailer: रामायण के ट्रेलर का इंतजार खत्म, ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज होगा रणबीर कपूर की फिल्म का ट्रेलर
Jul 28, 2026 | 10:53 PMविकसित भारत के रोडमैप पर PM मोदी की सचिवों संग अहम बैठक, समन्वय, साइबर सुरक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर
Jul 28, 2026 | 10:45 PMमध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 8 IAS अफसरों के तबादले; कई जिलों के बदले कलेक्टर
Jul 28, 2026 | 10:45 PMवीडियो गैलरी

मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM
झुकाने वाला चाहिए, सरकार भी झुकती है…संसद में अखिलेश यादव का BJP सरकार पर तंज, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:37 PM
संसद में प्रियंका गांधी का बड़ा हमला, प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन और AK-47 के इस्तेमाल पर उठाए सवाल- VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:24 PM
हमारे 25 विधायक NDA पर भारी, छात्रों के मुद्दे को लेकर बीजेपी पर बरसे तेजस्वी यादव; सरकार को दिया अल्टीमेटम
Jul 28, 2026 | 02:53 PM













