-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Saif Ali Khan Met Auto Driver Bhajan Singh Rana Who Saved His Life
जान बचाने वाले भजन सिंह राणा से मिले सैफ अली खान, ऑटो ड्राइवर संग एक्टर ने खिंचवाई फोटो, कहा- जरूरत पड़ने पर की जाएगी मदद
- Written By: स्नेहा मौर्या
सैफ अली खान उस ड्राइवर से मिले जिसने उनकी बचाई थी। साथ ही भजन सिंह राणा के कंधे पर हाथ रखकर उन्होंने फोटो भी खिंचवाई और कहा कि उसको जरूरत पड़ने पर हमेशा मदद की जाएगी। ऐसे में अब ये फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

ऑटो ड्राइवर से मिले सैफ अली खान (फोटो-सोर्स, सोशल मीडिया)
मुंबई: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान 15 जनवरी को हमला हुआ था। जिसके बाद से एक्टर हॉस्पिटल में एडमिट थे। वहीं बीते दिन यानी मंगलवार (21 जनवरी) को उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इसी बीच सोशल मीडिया पर सैफ की एक तस्वीर वायरल हो रही है। जिसमें वह जान बचाने वाले ऑटो ड्राइवर के साथ नजर आ रहे हैं।
दरअसल, सैफ ने मंगलवार को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होते वक्त ऑटो ड्राइवर से मुलाकात की थी। ऐसे में अब एक्टर की ऑटो ड्राइवर भजन सिंह राणा संग मुलाकात की फोटोज वायरल हैं। इस दौरान फोटो में सैफ व्हाइट शर्ट और डेनिम जींस नजर आ रहे हैं। साथ उन्होंने काला चश्मा भी लगाया है और सैफ ने ड्राइवर के कंधे पर हाथ रखकर साथ में बैठकर फोटो भी खिंचवाई।
सैफ ने ऑटो ड्राइवर का शुक्रिया अदा किया
हालांकि, इतना ही नहीं, सैफ ने ऑटो ड्राइवर से मिलकर उसका शुक्रिया अदा किया। इसके अलावा सैफ अली खान की मां शर्मिला टैगोर भी ऑटो ड्राइवर का आभार व्यक्त और उन्हें हमेशा दूसरों की मदद के लिए प्रोत्साहित किया। सैफ ने उन्हें ये भी आश्वासन दिया कि उनका बकाया किराया उन्हें दिलाया जाएगा और इसके अलावा उनको जब भी जरूरत पड़ेगी, तो उनकी मदद की जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
Haiwaan First Look: हैवान का फर्स्ट लुक आउट, अक्षय कुमार और सैफ अली खान के खौफनाक अवतार ने बढ़ाई एक्साइटमेंट
Saif Ali Khan On Dhurandhar: रणवीर सिंह की फिल्म ने बदली सैफ की सोच, बोले- ‘धुरंधर से पहले और बाद का दौर अलग’
समुद्र किनारे सैफ अली खान का स्टाइलिश अंदाज देख फिदा हुईं करीना कपूर, बोलीं- गर्मियां अच्छी बीत रही हैं
‘हैवान’ में खतरनाक नेगेटिव किरदार निभाएंगे अक्षय कुमार, सैफ अली खान बोले- इस बार सब कुछ अलग होगा
आपको बता दें, सैफ अली खान के घर में बुधवार देर रात चोर घुस गए थे और उन्होंने एक्टर पर हमला कर दिया है। हालांकि, इस हमले में उनपर 6 वार किया गया था। जिसमें सैफ खून से लथपथ हो गए थे। जिसके बाद वो ऑटो में बैठकर लीलावती हॉस्पिटल पहुंचे थे। क्योंकि उस वक्त सैफ के घर में कोई ड्राइवर मौजूद नहीं था। उस ऑटो ड्राइवर का नाम भजन सिंह राणा है। वहीं भजन अपने ऑटो से सैफ और उनके बेटे तैमूर को बैठाकर हॉस्पिटल लेकर गए थे।
मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
ड्राइवर को मिला चुका है 11 हजार का इनाम
सैफ की जान बचाने वाले ऑटो ड्राइवर ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया था कि ‘जब उन्हें अस्पताल लेकर गए थे, तब सैफ की गर्दन से खून बह रहा था और उनके सारे कपड़े खून से लथपथ थे। वो खुद मेरी तरफ चलकर आए, उनके साथ एक छोटा बच्चा भी था और मुझे बस उन्हें जल्दी से अस्पताल ले जाना था। हम आठ-दस मिनट में अस्पताल भी पहुंच गए और मुझे वहां जाकर पता चला कि ये सैफ अली खान हैं।’ मालूम हो कि ड्राइवर भजन सिंह राणा को एक संस्था ने उनकी सेवा के लिए 11 हजार रुपए इनाम भी दिया है।
Saif ali khan met auto driver bhajan singh rana who saved his life
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
क्या ठाकरे ब्रदर्स के हाथ मिलाने से बदलेगी महाराष्ट्र की हवा? जानें शिवसेना यूबीटी की वापसी का मास्टरप्लान
Jul 24, 2026 | 05:58 PMदिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में संभाजीनगर में भारी बवाल, क्रांति चौक पर गूंजे सरकार विरोधी नारे
Jul 24, 2026 | 05:53 PMविजय देवरकोंडा का जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन, ‘रणबाली’ में रियल एक्शन दिखाने के लिए सीखी घुड़सवारी की कला
Jul 24, 2026 | 05:48 PMमुरैना: चाची-भतीजे के शव फंदे पर लटके मिले, प्रेम प्रसंग की आशंका; जांच में जुटी पुलिस
Jul 24, 2026 | 05:43 PMऊपर से मिले खास आदेशों के बिना ऐसा संभव नहीं! CJP आंदोलन में लाठीचार्ज पर राज ठाकरे का केंद्र से सवाल
Jul 24, 2026 | 05:34 PMविंध्य एक्सप्रेसवे को मिली रफ्तार: 341 गांवों की 4611 हेक्टेयर भूमि होगी अधिग्रहित, सोनभद्र तक सफर होगा आसान
Jul 24, 2026 | 05:32 PMइंस्टाग्राम पर मिलता था एमडी ड्रग्स का ऑर्डर, इंदौर पुलिस ने पकड़े 3 अंतरराज्यीय तस्कर
Jul 24, 2026 | 05:27 PMवीडियो गैलरी

कौन है ADCP संदीप लांबा, जिसने CJP प्रोटेस्ट के दौरान महिला को जड़ा थप्पड़? वायरल VIDEO में देखें पूरा मामला
Jul 24, 2026 | 02:12 PM
1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM














