Birthday Special: पहली फिल्म से चमकी किस्मत, 12 साल छोटे एक्टर से किया निकाह, फिर ऐसे टूटी शादी

Amrita Singh Birthday: पहली फिल्म से स्टार बनीं अमृता सिंह ने 80 के दशक में बॉलीवुड पर राज किया, लेकिन एक्ट्रेस तलाक के बाद अकेले जिंदगी गुजार रही हैं, चलिए जन्मदिन के खास मौके पर किस्से जानते हैं...
Amrita Singh Birthday Special Story
अमृता सिंह (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Amrita Singh Marriage Story: 80 के दशक की मशहूर अभिनेत्री अमृता सिंह आज यानी 9 फरवरी 2026 को अपना 68वां जन्मदिन मना रही है। उन्होंने बॉलीवुड में ऐसी एंट्री ली कि देखते ही देखते वह स्टार बन गईं। साल 1983 में रिलीज हुई फिल्म ‘बेताब’ में एक्ट्रेस ने सनी देओल के साथ काम किया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई और अमृता सिंह रातों-रात इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार हो गईं।

दरअसल, पहली फिल्म की सफलता के बाद अमृता के पास फिल्मों की लाइन लग गई। उन्होंने ‘मर्द’, ‘साहेब’, ‘नाम’, ‘चमेली की शादी’, ‘खुदगर्ज’ और ‘वारिस’ जैसी कई हिट फिल्मों में दमदार अभिनय किया। अपनी बिंदास पर्सनैलिटी और मजबूत स्क्रीन प्रेजेंस की वजह से उन्होंने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई।

अमृता सिंह की लव लाइफ सबसे ज्यादा चर्चा में रही

अमृता सिंह की पर्सनल लाइफ भी हमेशा सुर्खियों में रही थी। एक वक्त पर उनका नाम सनी देओल, रवि शास्त्री और विनोद खन्ना जैसे बड़े नामों से जुड़ा, लेकिन ये रिश्ते आगे नहीं बढ़ पाए। इसके बाद उनकी जिंदगी में सैफ अली खान आए, जो उनसे उम्र में करीब 12 साल छोटे थे। दोनों ने सिर्फ तीन महीने की डेटिंग के बाद शादी करने का फैसला किया था। अमृता सिख परिवार से थीं और सैफ मुस्लिम थे, ऐसे में परिवार की नाराजगी के डर से दोनों ने सीक्रेट निकाह किया। यह शादी उस दौर में काफी चौंकाने वाली मानी गई। लेकिन एक ऐसा मोड़ आया जब ये कपल अलग हो गए।

शादी के बाद एक्ट्रेस ने करियर से बना ली थी दूरी

आपको बता दें कि शादी के बाद अमृता सिंह ने फिल्मों से दूरी बना ली थी और पूरी तरह अपने बच्चों सारा अली खान और इब्राहिम अली खान की परवरिश में जुट गईं। हालांकि वक्त के साथ सैफ और अमृता के रिश्ते में तनाव बढ़ता गया।  आखिरकार साल 2004 में दोनों का तलाक हो गया।

हालांकि, तलाक के बाद अमृता सिंह ने दोबारा शादी नहीं की और अपने बच्चों के साथ सिंगल लाइफ चुनी। लेकिन दूसरी तरफ सैफ अली खान ने साल 2012 में करीना कपूर से शादी कर ली थी। फिलहाल,  आज अमृता सिंह भले ही फिल्मों से दूर हों, लेकिन एक शानदार अभिनेत्री और मजबूत मां के तौर पर उनकी पहचान आज भी कायम है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com