-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Saif Ali Khan Parenting Sharmila Tagore Sara Ali Khan Interview
‘ऐसे पिता बहुत कम होते हैं’, शर्मिला टैगोर ने जेह-तैमूर संग सैफ के बॉन्ड पर की दिल छू लेने वाली बात
- Written By: स्नेहा मौर्या
Sharmila Tagore Interview: सैफ अली खान और अमृता सिंह के तलाक के बाद सारा अली खान की परवरिश पर शर्मिला टैगोर ने खुलकर बात की है। एक इंटरव्यू में सारा ने भी मां-पापा से मिली सीख साझा की।

सैफ अली खान, शर्मिला टैगोर (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Saif Ali Khan Parenting: बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान ने हमेशा अपने परिवार को लेकर खुलकर बात की है। जब सैफ अली खान और अमृता सिंह अलग हुए थे, तब सारा महज 9 साल की थीं। इसके बाद उनकी परवरिश ज्यादातर उनकी मां अमृता सिंह ने की, लेकिन इसके बावजूद सारा अपने पिता सैफ अली खान के बेहद करीब रहीं। हाल ही में एक खास बातचीत में सारा ने अपने बचपन, परिवार और पेरेंटिंग को लेकर दिलचस्प बातें साझा कीं। इस बातचीत में उनके साथ उनकी दादी शर्मिला टैगोर भी मौजूद थीं, जबकि सवाल सोहा अली खान ने पूछे।
शर्मिला टैगोर ने सैफ की पेरेंटिंग की सराहना
शर्मिला टैगोर ने इस बातचीत में अपने बेटे सैफ अली खान की पेरेंटिंग पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने बच्चों को माता-पिता बनते देखकर बहुत कुछ सीखा है। शर्मिला के मुताबिक, उनके समय में बच्चों की परवरिश के लिए परिवार के बड़े-बुजुर्गों पर ज्यादा भरोसा किया जाता था, जबकि आज की पीढ़ी किताबों और दोस्तों से सलाह लेती है।
सैफ के बारे में बात करते हुए शर्मिला ने कहा कि जब सारा छोटी थीं, तब सैफ ने अपने काम और पिता की जिम्मेदारियों के बीच अच्छा संतुलन बनाया। उन्होंने सारा के साथ सैफ का रिश्ता बहुत करीब से देखा है और उन्हें हमेशा एक जिम्मेदार और संवेदनशील पिता पाया है।
सम्बंधित ख़बरें
Cocktail 2 Box Office Collection: बुधवार को औंधे मुंह गिरी कॉकटेल, थम गया कमाई का जादू
Samantha Ruth Prabhu का मां इंति बंगारम में रिकॉर्डतोड़ परफॉर्मेंस, तोड़ दिया 17 साल पुराना रिकॉर्ड
मुंबई की बारिश ने इस एक्टर को किया मजबूर, कार छोड़ मेट्रो के सफर पर निकला ये सुपरस्टार
सलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज
देर रात तक साथ रहते थे सैफ और सारा
शर्मिला टैगोर ने एक किस्सा शेयर करते हुए बताया कि कई बार सैफ को देर रात किसी फिल्म प्रीमियर में जाना होता था और सारा भी उनके साथ जाती थीं। इसके बावजूद इसका सारा की पढ़ाई या आदतों पर कोई नकारात्मक असर नहीं पड़ा। वह घर लौटकर अपना होमवर्क पूरा करती थीं।
इसके बाद शर्मिला ने इब्राहिम अली खान के बचपन से जुड़ी एक याद साझा की, जिसने उनकी सोच बदल दी। उन्होंने बताया कि पटौदी में एक क्रिसमस सेलिब्रेशन के दौरान वह ट्री को परफेक्ट तरीके से सजाना चाहती थीं, जबकि छोटे इब्राहिम अपनी मर्जी से सजावट कर रहे थे। तभी सैफ ने प्यार से कहा कि बच्चों को भी अपनी पसंद से चीजें करने देना चाहिए।
तैमूर और जेह के साथ भी खास बॉन्ड
शर्मिला ने आगे बताया कि सैफ आज भी अपने छोटे बेटों तैमूर और जेह के साथ खूब मस्ती करते हैं। मुश्किल हालात में भी वह बच्चों के सामने हमेशा सहज और सच्चे रहते हैं।
ये भी पढ़ें- राजेश खन्ना खुद चाहते थे फिल्में फ्लॉप हों, फिर ‘महबूबा’ से लगा झटका और आने लगे आत्महत्या के ख्याल
सारा ने मां-पापा से मिली सीख बताई
वहीं सारा अली खान ने कहा कि उन्होंने अपने दोनों माता-पिता से अलग-अलग बातें सीखी हैं। उन्हें अलग-अलग चीजों में दिलचस्पी रखने की आदत पिता से मिली, जबकि खुद को बिना झिझक अपनाने की सीख मां अमृता सिंह से। सारा के मुताबिक, उनकी मां ने उन्हें सिखाया कि हर हाल में सच्चा और बेबाक रहना चाहिए, भले ही यह आसान न हो।
Saif ali khan parenting sharmila tagore sara ali khan interview
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
शिवसेना UBT के बागियों पर बरसे राज ठाकरे, महाराष्ट्र की राजनीति को बताया गंदा और बीजेपी को दी बड़ी चेतावनी
Jul 02, 2026 | 09:59 AMGold-Silver Rate Today: सोने के भाव में 2000 रुपये की भारी गिरावट, चांदी के रेट बढ़े, जानें आज का भाव
Jul 02, 2026 | 09:57 AMगंभीर अपराध की आशंका, अमरावती में तलवार लेकर घूमते युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Jul 02, 2026 | 09:47 AM2029 में पीएम मोदी के खिलाफ वाराणसी से चुनाव लड़ने को तैयार हैं आदित्य ठाकरे, बीजेपी के हिंदुत्व पर साधा निशान
Jul 02, 2026 | 09:46 AMभंडारा के परियोजनाओं में महज 18.91% पानी शेष, खरीफ फसलों पर मंडराया सूखा संकट, खरीफ फसल पर सूखा संकट
Jul 02, 2026 | 09:45 AMराम मंदिर केस में मिला ‘रामराज्य कोष’ का बक्सा! आरोपी अविनाश के योग केंद्र से जुड़े तार, QR देख पुलिस हैरान
Jul 02, 2026 | 09:39 AMकीव पर रूसी हमले के बाद पोलैंड हाई अलर्ट पर, बॉर्डर पर तैनात किए एयर डिफेंस सिस्टम; फाइटर जेट्स की हलचल बढ़ी
Jul 02, 2026 | 09:39 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














