
Photo - Social Media
चेन्नई : तमिल (Tamil) फिल्मों के एक्टर विजय एंटनी (Vijay Antony) पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। एक्टर की 16 साल की बेटी मीरा (Meera) ने सुसाइड कर लिया है। मीरा विजय और उनकी पत्नी फातिमा विजय एंटनी की बड़ी बेटी थी जो 12वीं क्लास में पढ़ती थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मंगलवार की सुबह 3 बजे मीरा को विजय के चेन्नई वाले घर में फंदे से लटका पाया गया। जिसके बाद आनन-फानन में विजय और फातिमा मीरा को लेकर हॉस्पिटल पहुंचे। जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
खबरों की मानें तो मीरा कुछ दिनों से तनाव में थी। इस खबर से विजय के घर में मातम छाया है। हालांकि, अभी तक इस खबर की एक्टर की तरफ से कोई भी अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। मीरा के मौत की खबर मिलते ही थेनमपेट पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मीरा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए शहर के अस्पताल में भेज दिया है। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच में जुटी गई है।
बता दें कि विजय एंटनी और उनकी पत्नी फातिमा की मीरा के अलावा एक छोटी बेटी भी है। जिसका नाम लारा है। विजय ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत फिल्म ‘नान’ से किया था। वो एक एक्टर और गीतकार के साथ एक कौशल डायरेक्टर और प्रोड्यूसर भी हैं। वहीं फातिमा विजय एंटनी पति के प्रोडक्शन हाउस को संभालती हैं।






