-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Cm Yuva Karya Prashikshan Yojana 6 Sutri Karyakram Maharashtra
मुख्यमंत्री युवा कार्य प्रशिक्षणार्थियों को मिलेगा रोजगार, ‘6-सूत्री कार्यक्रम’ का ऐलान
- Written By: आंचल लोखंडे
Skill development Maharashtra:महाराष्ट्र सरकार की मुख्यमंत्री युवा कार्य प्रशिक्षण योजना के तहत प्रशिक्षित युवाओं को रोजगार देने के लिए मंत्री मंगल प्रभात लोढा ने विधानसभा में 6-सूत्री कार्यक्रम जारी।

मुख्यमंत्री युवा कार्य प्रशिक्षणार्थियों को मिलेगा रोजगार (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Nagpur News: महाराष्ट्र के कौशल विकास मंत्री मंगल प्रभात लोढा ने रविवार को महाराष्ट्र विधानमंडल के शीतकालीन सत्र के दौरान विधानसभा में कहा कि मुख्यमंत्री युवा कार्य प्रशिक्षण योजना के तहत प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे युवाओं को रोजगार के व्यापक अवसर उपलब्ध कराने के लिए सरकार विशेष प्रयास कर रही है। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों के उज्ज्वल भविष्य को ध्यान में रखते हुए एक ‘6-सूत्री कार्यक्रम’ का भी ऐलान किया।
विधायक डॉ. राहुल पाटिल और अमित साटम द्वारा ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के अंतर्गत पूछे गए सवालों का उत्तर देते हुए मंत्री लोढा ने बताया कि अब प्रशिक्षणार्थियों को आईटीआई के माध्यम से निजी उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप विशेष कौशल प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे उन्हें रोजगार प्राप्त करने में प्राथमिकता मिल सकेगी।
1 जनवरी से प्रशिक्षण का दूसरा बैच शुरू
मंत्री लोढा ने कहा कि राज्य सरकार ने 9 जुलाई 2024 से मुख्यमंत्री युवा कार्य प्रशिक्षण योजना की शुरुआत की है। इस योजना के अंतर्गत 12वीं उत्तीर्ण प्रशिक्षुओं को प्रति माह 6,000 रुपये, डिप्लोमा धारकों को 8,000 रुपये तथा स्नातकों को प्रति माह 10,000 रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जा रही है। योजना शुरू होने से अब तक 810.27 करोड़ रुपये का वितरण किया जा चुका है।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर हाईकोर्ट का फैसला: इस्लाम मानने वालों को नहीं मिल सकता SC का दर्जा; संविधान आदेश 1950 को ठहराया वैध
नागपुर में स्वास्थ्य सेवाएं ठप! सरकारी नर्सों ने किया 2 घंटे काम बंद आंदोलन; अस्पतालों में मरीज हुए परेशान
सड़क या ताल-तलैया? उत्तर नागपुर के देवीनगर-मांजरी में नरक बनी जिंदगी; जान जोखिम में डाल सफर करने को मजबूर लोग
नागपुर MRO में गतिविधियों पर ब्रेक: हड़ताल के बाद सीमित हुआ कामकाज, एयर इंडिया ने नए विमानों का मेंटेनेंस रोका
उन्होंने बताया कि शीतकालीन सत्र में इस योजना के लिए 408 करोड़ रुपये की पूरक मांग को स्वीकृति दी गई है। वर्तमान में मुख्यमंत्री युवा कार्य प्रशिक्षण योजना के अंतर्गत 1,16,384 प्रशिक्षु पंजीकृत हैं, जबकि 1,10,112 युवाओं का प्रशिक्षण पूर्ण हो चुका है। आगामी 1 जनवरी से प्रशिक्षण का दूसरा बैच शुरू किया जाएगा।
छह-सूत्रीय कार्यक्रम की मुख्य बातें
शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) के अल्पकालीन पाठ्यक्रमों में 10 प्रतिशत प्राथमिकता आरक्षण दिया जाएगा। लाभार्थियों को किसी एक पाठ्यक्रम में एक बार निःशुल्क प्रवेश मिलेगा। मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना की पंजीकरण प्रक्रिया में लाभार्थियों को 10 प्रतिशत प्राथमिकता दी जाएगी। योजना में प्रशिक्षित युवाओं की अद्यतन सूची रोजगार उपलब्ध कराने के लिए नियमित रूप से उद्योग विभाग को भेजी जाएगी।
ये भी पढ़े: इलाका-धमाका और रहमान डकैत…फिल्मी डायलॉग से सियासी हमला, विधानसभा में ‘धुरंधर’ बन गए एकनाथ शिंदे
एमएसएमई क्षेत्र के लिए महास्वयं पोर्टल पर मैच-मेकिंग एप्लिकेशन के माध्यम से उद्योग, उद्यमी और लाभार्थियों के बीच सीधा संपर्क स्थापित किया जाएगा। विभाग द्वारा आयोजित रोजगार मेलों में योजना के लाभार्थियों के लिए विशेष काउंटर और प्राथमिकता व्यवस्था की जाएगी। निजी कंपनियों की अस्थायी जनशक्ति आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए आईटीआई के माध्यम से विशेष प्रशिक्षण देकर, ऐसे रोजगारों में योजना के लाभार्थियों को प्राथमिकता दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
Cm yuva karya prashikshan yojana 6 sutri karyakram maharashtra
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
ढोंगी गुड्डे हैं राउत और उद्धव… गूंगी गुड़िया विवाद पर भड़के BJP नेता, याद दिलाया नारायण राणे का वो किस्सा
Aug 05, 2026 | 06:29 PMसुप्रीम कोर्ट संशोधन विधेयक 2026 पास, देश को जल्द मिलेगी पहली महिला CJI; सरकार का बड़ा ऐलान
Aug 05, 2026 | 06:27 PMबंटवारा 1947 के प्रमोशन में जुटे सनी देओल और प्रीति जिंटा, गुजराती थाली का लिया स्वाद, फैंस संग खास मुलाकात
Aug 05, 2026 | 06:25 PMकिसान रजिस्ट्री अभियान में यूपी ने बनाई टॉप-10 में जगह; 2.45 करोड़ से अधिक किसानों का पंजीकरण, 85% लक्ष्य पूरा
Aug 05, 2026 | 06:25 PMअभिजीत दिपके के घर हुई CJP कोर कमेटी की बैठक, अब दलबदल के खिलाफ छिड़ेगा नया युद्ध, जानें क्या बना प्लान
Aug 05, 2026 | 06:23 PMJammu-Kashmir: आतंकवाद पीड़ित 37 परिवारों को मिली सरकारी नौकरी, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सौंपे नियुक्ति पत्र
Aug 05, 2026 | 06:20 PM198 स्कूलों में एक अकेले शिक्षक पर चल रही मजधार, 3,841 विद्यार्थियों का भविष्य लगा दांव पर
Aug 05, 2026 | 06:18 PMवीडियो गैलरी

थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM
सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM














