- Hindi News »
- Entertainment »
- Rinku Ghosh Bhojpuri Film Resham Ki Dor Trailer Out Viewers Askin For Release Date
मजबूत रिश्तों की गिरह है रेशम की डोर, रिंकू घोष की भोजपुरी फिल्म का ट्रेलर देख बोले यूजर्स
- Written By: अनिल सिंह
Bhojpuri Film: रिंकू घोष की अपकमिंग फिल्म रेशम की डोर का ट्रेलर जारी हुआ है, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया और बताया जा रहा है कि पारिवारिक रिश्तों पर बनी यह बेहतरीन भोजपुरी फिल्म है।

रिंकू घोष की नई भोजपुरी रेशम की डोर का ट्रेलर देख बेताब हुए फैंस
Resham Ki Dor: भोजपुरी फिल्म रेशम की डोर का ट्रेलर रक्षाबंधन से एक दिन पहले जारी किया गया, दर्शकों को यह उम्मीद थी कि यह फिल्म रक्षाबंधन के मौके पर रिलीज की जाएगी, लेकिन वह इसी बात से खुश है कि कम से कम उन्हें ट्रेलर के नाम पर रक्षाबंधन से जुड़ा एक गाना वीडियो के तौर पर और मिल गया।
रेशम की डोर फिल्म में भाई बहन के प्यार भरे रिश्ते को सुंदर तरीके से पेश किया गया है, लेकिन इस फिल्म में पारिवारिक रिश्तों की मजबूती, गहराई और टूटते बिखरते रिश्तों की कहानी को भी बहुत सुंदर तरीके से दिखाया गया है, यही कारण है कि फिल्म का ट्रेलर दर्शकों को पसंद आ रहा है और वह तारीफ कर रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
मधुर विरली के विवादित रेप जोक पर भड़कीं Uorfi Javed, बोलीं- पुरुष कॉमेडियन्स अपनी टीम में महिलाओं को भी रखें
370 बिरयानी विवाद के बीच Pranit More के समर्थन में उतरीं Kunickaa Sadanand, बोलीं- वो अच्छे इंसान हैं
Vijay संग Trisha Krishnan ने गुपचुप कर ली सगाई? अंगूठी और गले में पेंडेंट देखकर फैंस ने शुरू की अटकलें
Ikka OTT Release: 2 दिग्गज सितारे, 1 जबरदस्त टक्कर! 29 साल बाद फिर भिड़ेंगे सनी देओल और अक्षय खन्ना
ये भी पढ़ें- लेस्बियन कपल की एंट्री से चर्चा में आया बिग बॉस का घर, कोर्ट की मंजूरी के बाद हुई है शादी
रेशम की डोर फिल्म का ट्रेलर हुआ रिलीज
रिंकू घोष और जय यादव की इस भोजपुरी फिल्म के ट्रेलर के शुरुआत में ही रिश्तो की गर्माहट और मजबूती दिखाई गई है। कहानी में ढेर सारे उतार-चढ़ाव हैं। पारिवारिक रिश्तों की कहानी को मार्मिक तरीके से पेश करने की कोशिश की गई है, ट्रेलर देखकर ऐसा महसूस होता है। फिल्म के ट्रेलर में भाई बहन और रक्षाबंधन की दृश्य को भी दिखाया गया है।
रेशम की डोर फिल्म का ट्रेलर
अहम भूमिका में हैं रिंकू घोष और जय यादव
फिल्म में जय यादव और रिंकू घोष ने अहम भूमिका निभाई है, जबकि कुणाल सिंह, बिना पांडे, मेहनाज श्रॉफ, आंचल सोनी और अभय झा जैसे कलाकार भी इस फिल्म में नजर आएंगे। फिल्म को अमित कुमार गुप्ता, उमा गुप्ता और महेश उपाध्याय ने प्रोड्यूस किया है। वहीं फिल्म के डायरेक्टर शत्रुघ्न गोस्वामी हैं। फिल्म का ट्रेलर देखकर दर्शक बेहद एक्साइटेड नजर आ रहे हैं और वह इसकी रिलीज डेट के बारे में जानकारी पाना चाहते हैं।
कब रिलीज होगी रेशम की डोर फिल्म
फिल्म को लेकर दर्शकों ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। रापचिक नाम के यूट्यूब चैनल पर इस फिल्म के ट्रेलर को जारी किया गया है। जहां कमेंट में यूजर्स ने फिल्म की तारीफ की है। एक यूजर ने कहा है बहुत सुंदर फिल्म है। दूसरे यूजर ने लिखा है, रेशम की डोर नहीं यह मजबूत रिश्तों की गिरह है, हर डायलॉग दिल में उतर गया है, ऐसी फिल्म बार-बार नहीं बनती, इंतजार अब और नहीं होता। फिल्म के ट्रेलर के साथ फिल्म की रिलीजिंग डेट का ऐलान अभी नहीं किया गया है। इसके लिए दर्शकों को और इंतजार करना होगा।
Rinku ghosh bhojpuri film resham ki dor trailer out viewers askin for release date
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
वायुसेना के विमान में तकनीकी खराबी या कुछ और? कैसे हुआ IAF का AN-32 प्लेन क्रैश!
Jun 13, 2026 | 08:15 PMMumbai-Ahmedabad की सुरंगों पर बन रहा टनल हुड्स, 300 Km/Hr की रफ्तार, सुरंगों में नहीं बनेगा सोनिक बूम
Jun 13, 2026 | 08:13 PMमधुर विरली के विवादित रेप जोक पर भड़कीं Uorfi Javed, बोलीं- पुरुष कॉमेडियन्स अपनी टीम में महिलाओं को भी रखें
Jun 13, 2026 | 08:03 PMअमरावती जिला परिषद की समीक्षा बैठक, विकास योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश
Jun 13, 2026 | 07:49 PMChanakya Niti : जीवन में कामयाबी पाने के 5 मंत्र, जो बोल गए आचार्य चाणक्य, आज़मा कर देख लीजिए
Jun 13, 2026 | 07:44 PMअंतरराष्ट्रीय साइकिलिस्टों से फिर सजेगा पुणे, ‘Pune Grand Tour 2027’ की तैयारियां हुई शुरू
Jun 13, 2026 | 07:32 PMराम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में 3 सदस्यीय SIT गठित, कमिश्नर-IG को जांच की कमान, 15 दिन में सच आएगा सामने
Jun 13, 2026 | 07:29 PMवीडियो गैलरी

असम का ‘डेंजर जोन’ कनेक्शन! 2026 में यहीं क्रैश हुआ था सुखोई, अब AN-32 विमान दो टुकड़ों में बंटा- VIDEO
Jun 13, 2026 | 07:16 PM
Europe Mission पर PM Modi! क्यों बढ़ी दुनिया की नजर? क्या है भारत का सीक्रेट प्लान?
Jun 13, 2026 | 05:11 PM
घर में घुसकर मारेंगे… CM योगी ने दी कड़ी चेतावनी; रक्षा नीति में पुरानी सरकार की खोली पोल- देखें VIDEO
Jun 13, 2026 | 01:51 PM
गाजियाबाद में ‘जिम-जिहाद’ पर प्रशासन सख्त, पहचान छुपाने वाले ट्रेनरों में हड़कंप; देखें VIDEO
Jun 13, 2026 | 01:37 PM
MP में UCC पर आया नया अपडेट, CM मोहन यादव ने बैठक में लिया बड़ा फैसला; देखें VIDEO
Jun 13, 2026 | 01:19 PM
कानपुर से दिल्ली जा रहे मोहन भागवत की ट्रेन पर हमला! फिरोजाबाद स्टेशन के पास की घटना, देखें VIDEO
Jun 12, 2026 | 11:11 PM













