- Hindi News »
- Entertainment »
- Rani Chatterjee Dance On Pawan Singh Song In Nepal Show
नेपाल के शो में रानी चटर्जी का धमाकेदार डांस, पवन सिंह के गाने ‘काटी रात’ पर थिरकती आईं नजर
Rani Chatterjee Dance: भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी ने नेपाल के शो का धमाकेदार डांस वीडियो शेयर किया है। जिसमें एक्ट्रेस पवन सिंह के गाने 'काटी रात' पर थिरकती नजर आ रही हैं।
- Written By: स्नेहा मौर्या

रानी चटर्जी (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Rani Chatterjee Dance Video Viral: भोजपुरी सिनेमा की क्वीन कही जाने वाली रानी चटर्जी अपनी शानदार एक्टिंग, डांस और स्टाइलिश अंदाज के लिए हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। उनकी लोकप्रियता सिर्फ भारत तक सीमित नहीं है बल्कि नेपाल जैसे पड़ोसी देशों में भी उनकी दीवानगी साफ झलकती है। हाल ही में रानी चटर्जी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह नेपाल में हुए एक शो के दौरान स्टेज पर धमाकेदार परफॉर्मेंस देती नजर आ रही हैं।
इस वीडियो में रानी चटर्जी पवन सिंह के सुपरहिट गाने ‘काटी रात मैंने खेतों में तू आई नहीं’ पर थिरकती दिख रही हैं। चमकदार नीले रंग की ड्रेस में उनका ग्लैमरस लुक और एनर्जेटिक डांस मूव्स फैंस को खूब भा रहे हैं। वीडियो के साथ रानी ने कैप्शन लिखा, “नेपाल गंज के शो की एक छोटी सी झलक।” यह झलक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और फैंस उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं।
पवन सिंह के गाने पर थिरकीं रानी चटर्जी
गौर करने वाली बात ये है कि पवन सिंह का यह गाना पहले भी कई बार सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर चुका है। इसे पवन सिंह, सिमरन चौधरी, दिव्य कुमार और सचिन-जिगर ने गाया है। गाने का संगीत सचिन-जिगर की जोड़ी ने तैयार किया, जबकि इसके बोल मशहूर गीतकार अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं। खास बात यह है कि यह गाना ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘स्त्री 2’ का हिस्सा है, जिसमें राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर लीड रोल में नजर आए थे।
सम्बंधित ख़बरें
खेसारी लाल यादव और निक्की तंबोली के बीच Battleground 2 में छिड़ी जबरदस्त जुबानी जंग, शो बना विवादों का अखाड़ा
‘ये जवानी है दीवानी’ की लारा का टूटा घर, Evelyn Sharma और तुषान भिंडी ने आपसी सहमति से खत्म किया रिश्ता
Kiara Advani Post: मालदीव में चिल करती दिखीं कियारा आडवाणी, बिकिनी लुक के साथ शेयर की बेटी की पहली झलक
Bandits of Chambal लाएगा बीहड़ों की असली कहानी, डकैतों से लेकर पुलिस सुधार तक अनकहा सच आएगा सामने
ये भी पढ़ें- आरती सिंह ने भावुक होकर किया बप्पा का विसर्जन, पति दीपक चौहान संग वीडियो हुआ वायरल
रानी चटर्जी ने इस गाने को अपने स्टेज शो का हिस्सा बनाकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। उनका हर स्टेप और हर एक्सप्रेशन दर्शकों को इतना पसंद आया कि शो के दौरान तालियों और सीटियों की गड़गड़ाहट गूंजती रही।
तस्वीरें व वीडियोज एक्ट्रेस ने किया शेयर
रानी चटर्जी सिर्फ भोजपुरी फिल्मों की जानी-मानी एक्ट्रेस ही नहीं बल्कि एक स्टेज परफॉर्मर भी हैं, जिनकी हर परफॉर्मेंस लोगों के दिलों पर छाप छोड़ जाती है। सोशल मीडिया पर भी वह काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी शूटिंग, स्टेज शो और निजी जिंदगी से जुड़ी तस्वीरें व वीडियोज शेयर करती रहती हैं। फैंस का कहना है कि रानी चटर्जी का डांस स्टाइल और उनकी एनर्जी उन्हें बाकी एक्ट्रेसेस से अलग बनाती है। यही वजह है कि वह आज भी भोजपुरी सिनेमा की सबसे पॉपुलर और चहेती अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Rani chatterjee dance on pawan singh song in nepal show
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
आपकी हथेली के रंग में छुपा है आपके अमीर-गरीब होने का राज़, जानिए क्या कहता है आपके हाथ का रंग
May 02, 2026 | 05:57 PMइंदौर में खाकी पर खाकी का कहर! नशे में धुत पुलिसकर्मी ने गश्त कर रहे दो आरक्षकों को कार से रौंदा
May 02, 2026 | 05:54 PMअमेरिका इन देशों को देगा 8.6 अरब डॉलर के हथियार, ईरान जंग के बीच ट्रंप का बड़ा दांव; आलोचकों पर साधा निशाना
May 02, 2026 | 05:42 PMT20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम इंडिया का ऐलान, हरमनप्रीत की कप्तानी में दूसरे ICC खिताब पर होगी नजर
May 02, 2026 | 05:41 PMतिरोड़ा में जल संकट गहराया, पाइपलाइन के आकार से बढ़ी समस्या, 40 साल पुरानी योजना के बाद भी पानी की किल्लत
May 02, 2026 | 05:36 PMअशोक खरात केस: ED की रडार पर रुपाली चाकणकर के रिश्तेदार, बहन प्रतिभा और भांजे को भेजा समन
May 02, 2026 | 05:30 PMJyeshtha Maas: 2026 में 60 दिन का होगा ज्येष्ठ महीना, जानिए किस दिन लग रहा ‘अधिक मास’ और क्या होता है अधिक मास
May 02, 2026 | 05:29 PMवीडियो गैलरी

पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का आदेश, जानें पूरा मामला
May 02, 2026 | 02:41 PM
आज ममता दीदी का चेहरा देखा क्या? बीजेपी सांसद ने सीएम पर कसा तंज, कहा- बंगाल के लोगों ने ही किया खेला
May 02, 2026 | 02:28 PM
MP Police का ‘सिंघम’ अवतार: नाबालिग से हैवानियत करने वालों को पुलिस ने पट्टा पहनाकर शहर में घुमाया
May 02, 2026 | 02:00 PM
‘खुशबू को बड़े सपने देखना सिखाएंगे’, इंटर्न वकील के प्रयास ने बदली चाय बेचने वाली बच्ची की किस्मत, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 11:33 PM
Exclusive: सुरंगों का राजा है मुंबई-पुणे ‘मिसिंग लिंक’! डॉ. गायकवाड़ ने इसे बताया अपना सबसे बड़ा माइलस्टोन
Apr 30, 2026 | 10:10 PM
जबलपुर में कोहराम! बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज पलटा, 5 की मौत, कई लापता; देखें दिल दहला देने वाला VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:55 PM














