-
सोम, 3 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Oscars 2026 India Time Live Streaming When And Where To Watch 98th Academy Awards Details
Oscars 2026: भारत में कब और कहां देखें दुनिया का सबसे बड़ा अवॉर्ड शो? जानिए टाइम से लेकर लाइव स्ट्रीमिंग तक सब
- Written By: स्नेहा मौर्या
Oscars Awards 2026: ऑस्कर 2026 का इंतजार खत्म होने वाला है। इस साल 15 मार्च को लॉस एंजेलेस में 98वां संस्करण आयोजित किया जा रहा है। ऐसे में चलिए जानते हैं भारत में इसे कब और कहां लाइव देख सकते हैं।

ऑस्कर अवॉर्ड्स 2026 (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Oscars 2026 Live Streaming: हॉलीवुड के सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड शो ऑस्कर का 98वां संस्करण इस साल 15 मार्च 2026 को लॉस एंजेलेस के मशहूर डॉल्बी थिएटर में आयोजित होने जा रहा है। यह अवॉर्ड सेरेमनी दुनियाभर के फिल्म प्रेमियों के लिए किसी उत्सव से कम नहीं होती। इस मच-अवेटेड इवेंट में इंटरनेशनल फिल्म इंडस्ट्री के बड़े सितारे, फिल्म निर्माता और कलाकार एक ही मंच पर नजर आते हैं। हर साल की तरह इस बार भी रेड कार्पेट पर ग्लैमर और स्टार पावर का जबरदस्त संगम देखने को मिलेगा।
ऑस्कर अवॉर्ड्स को ग्लोबल सिनेमा में बेहतरीन उपलब्धियों के सम्मान के रूप में देखा जाता है। यही वजह है कि फिल्म जगत के लिए यह अवॉर्ड बेहद खास और प्रतिष्ठित माना जाता है। इस साल की सेरेमनी को मशहूर कॉमेडियन और टीवी होस्ट कोनन ओ’ब्रायन होस्ट करेंगे। यह कार्यक्रम रविवार, 15 मार्च 2026 को शाम 7:00 बजे EDT पर लाइव प्रसारित किया जाएगा। इससे पहले रेड कार्पेट सेरेमनी होगी, जिसमें सितारे अपने शानदार और ग्लैमरस लुक के साथ फैंस का ध्यान खींचेंगे।
भारत में कब और कहां देख सकेंगे ऑस्कर 2026?
समय के अंतर की वजह से भारतीय दर्शकों के लिए ऑस्कर 2026 का लाइव टेलीकास्ट सोमवार, 16 मार्च 2026 को सुबह 4:30 बजे IST से शुरू होगा। वहीं रेड कार्पेट सेरेमनी की शुरुआत लगभग 3:30 बजे IST से हो जाएगी। जो दर्शक सुबह जल्दी उठकर यह कार्यक्रम नहीं देख पाएंगे, उनके लिए सोमवार शाम 9:00 बजे इसका रिपीट टेलीकास्ट भी उपलब्ध रहेगा।
सम्बंधित ख़बरें
‘रामायण’ रिलीज से पहले विवादों में, रामलीला महासंघ ने ट्रेलर पर उठाए सवाल, मेकर्स को दी चेतावनी
Kangana Ranaut का नया बयान चर्चा में, इंस्टाग्राम पोस्ट से फिर छिड़ी बहस; क्या सोनाक्षी सिन्हा पर साधा निशाना?
Lock Upp 2: हर्षद और शिवांगी की दोस्ती में आयी दरार, गुस्से में टेबल छोड़ते ही पलटा पूरा गेम
बिरयानी विवाद पर छलका प्रणित मोरे का दर्द, लाइव शो में फूट-फूटकर रो पड़े कॉमेडियन
भारत में दर्शक इस अवॉर्ड शो को जियोहॉटस्टार पर लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए देख सकते हैं। इसके अलावा टेलीविजन पर भी यह कार्यक्रम कई चैनलों पर प्रसारित किया जाएगा, जिनमें स्टार मूवीज, स्टार मूवीज सिलेक्ट और कलर्स इनफिनिटी शामिल हैं।
भारतीय दर्शकों के लिए खास बात यह भी है कि ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा जोनस इस बार कई हॉलीवुड सितारों के साथ अवॉर्ड सेरेमनी में प्रेजेंटर के रूप में नजर आएंगी।
नॉमिनेशन में किन फिल्मों का दबदबा
इस साल ऑस्कर की रेस भी काफी दिलचस्प मानी जा रही है। निर्देशक Paul Thomas Anderson की फिल्म One Battle After Another को करीब 13 नॉमिनेशन मिले हैं। वहीं Ryan Coogler की फिल्म Sinners ने 16 नॉमिनेशन हासिल कर रिकॉर्ड कायम कर दिया है।
ये भी पढ़ें- पाकिस्तानी फैन ने संजू बाबा को दिया गोल्ड प्लेटेड iPhone 17, नगरिस-सुनील दत्त की तस्वीर भी है छपी
कुल मिलाकर ऑस्कर 2026 ग्लोबल सिनेमा के जश्न का सबसे बड़ा मंच बनने जा रहा है। इसमें न सिर्फ बेहतरीन फिल्मों को सम्मान मिलेगा, बल्कि दर्शकों को ग्लैमर, फैशन और शानदार परफॉर्मेंस का भी भरपूर मनोरंजन देखने को मिलेगा। भारत में भी फिल्म प्रेमी इस ऐतिहासिक इवेंट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
Oscars 2026 india time live streaming when and where to watch 98th academy awards details
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
दतिया उपचुनाव: 10वें राउंड के बाद कांग्रेस की बढ़त 10,842 वोट पहुंची, भोपाल कांग्रेस कार्यालय में जश्न शुरू
Aug 03, 2026 | 02:53 PMUttan Virar Sea Link को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से जोड़ने की मंजूरी, MMRDA की योजना से बढ़ेगी कनेक्टिविटी
Aug 03, 2026 | 02:47 PMवर्धा जिला योजना समिति की बैठक में पालकमंत्री भोयर के निर्देश, 470 करोड़ की विकास योजनाओं से होगा कायाकल्प
Aug 03, 2026 | 02:47 PMराहत की जगह आफत बना सब-वे: बारिश के पानी से लबालब भरा भानखेड़ा अंडरपास, हादसों की आशंका से नागरिक चिंतित
Aug 03, 2026 | 02:39 PMमैंने बहुत कुछ झेला है… रामायण ट्रोलिंग के बीच फिर सुर्खियों में साई पल्लवी, पुराने इंटरव्यू ने बटोरी लाइमला
Aug 03, 2026 | 02:37 PMनासिक में स्टार रेट विवाद में फंसे सिंहस्थ कुंभ मेले के विकास कार्य, मनपा पर ₹200 करोड़ अतिरिक्त बोझ की आशंका
Aug 03, 2026 | 02:35 PMईरान के लिए भारत ने चुना नया चेहरा, जानिए कौन हैं विश्वेश नेगी, जिन्हें मिली यह बड़ी जिम्मेदारी?
Aug 03, 2026 | 02:34 PMवीडियो गैलरी

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पप्पू यादव पर जानलेवा हमला, बाल-बाल बचे नेता जी! देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:54 PM
₹65 हजार की सैलरी में अमेरिका में 74 लाख की पढ़ाई! अभिजीत दीपके के पिता की संपत्ति पर उठे बड़े सवाल- VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:16 PM
40 फीट गहरी नदी और सिर्फ एक पतली रस्सी! कानपुर में जुगाड़ू नाव से नदी पार करने को मजबूर ग्रामीण; देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:52 PM
सिवान गोलीकांड पर भड़के इमरान प्रतापगढ़ी, बिहार पुलिस की बर्बरता देख उड़ जाएंगे होश, देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:34 PM
आगरा में विदेशी पर्यटक ने दिखाई इंसानियत, ताजमहल के पूर्वी गेट पर पड़े बेजुबान के शव को दिया सम्मान- VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:33 PM
अपनी मां की बात आई तो हुआ एहसास… वारिस पठान ने पीएम मोदी को दी नसीहत, कहा- 2 रुपये के ट्रोलर्स पर लें एक्शन
Aug 02, 2026 | 08:07 PM














