अंजलि राघव संग विवाद पर पवन सिंह का दर्द छलका, मांगी माफी लेकिन उठे कई सवाल

Pawan Singh Controversy: पवन सिंह इन दिनों एक विवाद के चलते सुर्खियों में हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वे स्टेज पर सिंगर अंजलि राघव की कमर को गलत तरीके से छूते नजर आए।
अंजलि राघव संग विवाद पर पवन सिंह का दर्द छलका, मांगी माफी लेकिन उठे कई सवाल
अंजलि राघव संग विवाद पर पवन सिंह का दर्द छलका
Published on: 
Updated on: 

Pawan Singh Pain: भोजपुरी एक्टर पवन सिंह अक्सर कोई न कोई विवाद को लेकर सुर्खियों में आ जाते हैं। एक बार फिर सोशल मीडिया पर वह चर्चा का विषय बन गए हैं। पवन सिंह का हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने स्टेज पर हरियाणवी सिंगर अंजलि राघव की कमर को गलत तरीके से छुआ। इस घटना ने ना सिर्फ फैंस बल्कि इंडस्ट्री के कई कलाकारों को भी हैरान कर दिया। मामला इतना बढ़ गया कि अंजलि राघव ने भोजपुरी इंडस्ट्री छोड़ने का ऐलान कर दिया।

विवाद बढ़ने के बाद पवन सिंह ने सोशल मीडिया पर एक क्रिप्टिक पोस्ट साझा किया। इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीर में वह हाथ जोड़कर खड़े दिखाई दिए। पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा कि एक कहावत है कि जिस तन लागे सो तन, कोई न जाने पीर पराई। इस पोस्ट से साफ झलकता है कि एक्टर अपनी भावनाओं और दर्द को शब्दों में बयां करने की कोशिश कर रहे हैं।

अंजलि से मांगी माफी

बढ़ते विवाद को शांत करने के लिए पवन सिंह ने इंस्टा स्टोरी पर अंजलि से माफी भी मांगी। उन्होंने लिखा कि अंजलि जी बिजी शेड्यूल के कारण मैं आपका लाइव देख नहीं पाया। मुझे जब इस बात की जानकारी हुई तो मुझे बुरा लगा। मेरा आपके प्रति कोई भी गलत इरादा नहीं था। अगर मेरे किसी भी व्यवहार से आपको ठेस पहुंची है तो मैं क्षमा चाहता हूं।

अंजलि राघव का इंडस्ट्री छोड़ने का फैसला

पवन सिंह की हरकत से आहत अंजलि राघव ने भोजपुरी इंडस्ट्री छोड़ने का फैसला किया। उन्होंने कहा कि इस घटना के बाद वे लगातार मानसिक तनाव में हैं और लोग उनसे सवाल पूछ रहे हैं कि उन्होंने मंच पर तत्काल प्रतिक्रिया क्यों नहीं दी। अंजलि ने बताया कि इस घटना ने उन्हें गहराई से झकझोर दिया है और अब वे भोजपुरी जगत का हिस्सा नहीं रहेंगी।

विवादित वीडियो

वायरल क्लिप में पवन सिंह स्टेज पर अंजलि राघव के साथ मौजूद थे। इस दौरान जब अंजलि ऑडियंस से बात कर रही थीं, तो पवन सिंह ने उनकी कमर को छूते हुए कहा कि कुछ लगा हुआ है। अंजलि ने असहजता जताई, लेकिन पवन सिंह ने दोबारा ऐसा किया। यही वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया और लोगों ने अभिनेता की जमकर आलोचना की।