स्त्री 3 को लेकर राजकुमार राव ने किया बड़ा खुलासा, थामा में कैमियो का दिया हिंट

Stree 3 Update: बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। इसी बीच हाल ही में उन्होंने स्त्री 3 को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है, जिससे फैंस की एक्साइटमेंट और ज्यादा बढ़ गई है।
raj kumar rao
राजकुमार राव (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Rajkummar Rao: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर राजकुमार राव अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में छाए रहते हैं। वहीं उनकी फिल्म ‘स्त्री 2’ साल 2024 की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक रही है।

मैडॉक फिल्म्स के हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स को दर्शकों का लगातार शानदार रिस्पॉन्स मिलता रहा है। लेकिन ‘स्त्री’ फ्रेंचाइजी को लेकर दर्शकों का जो क्रेज है, वह सबसे अलग और खास है।

राजकुमार राव ने अपकमिंग प्रोजक्ट्स पर की खुलकर बात

दरअसल, हाल ही में एक इंटरव्यू में राजकुमार राव से पूछा गया कि वे मैडॉक यूनिवर्स की अगली किस फिल्म में नजर आएंगे और ‘स्त्री 3’ कब तक आएगी? इस पर उन्होंने थोड़ी झिझक के साथ कुछ बातें शेयर कीं जो फैंस के एक्साइटमेंट को और बढ़ा सकती हैं। राजकुमार ने कहा, "‘स्त्री 3’ जरूर बनेगी, 1000% बनेगी। लेकिन अभी ये बताना मुश्किल है कि कब रिलीज होगी। मैडॉक फिल्म्स ने अपने हॉरर यूनिवर्स की कुछ तारीखें पहले से ही तय की हैं। इनमें सबसे पहले ‘थामा’ रिलीज़ होने जा रही है।"

'थामा' में कैमियों पर किया बड़ा हिंट

जब उनसे पूछा गया कि क्या वह 'थामा' में कैमियो करते नजर आएंगे, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, "देखते हैं... दिवाली पर पता चलेगा।" हालांकि, अब फैंस को दिवाली तक इंतजार करना होगा यह जानने के लिए कि क्या राजकुमार राव ‘थामा’ में नजर आएंगे या नहीं।

बता दें कि ‘थामा’ एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म है, जिसमें आयुष्मान खुराना, रश्मिका मंदाना, परेश रावल और नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी अहम भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म दिवाली 2025 पर रिलीज हो रही है।

एक्टर की नई रिलीज हुई फिल्म ‘मालिक’

इस बीच राजकुमार राव इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘मालिक’ को लेकर भी चर्चा में हैं। फिल्म में उन्होंने एक गैंग्स्टर का किरदार निभाया है। फिल्म के निर्देशक पुलकित हैं। इस फिल्म में उनके साथ मेधा शंकर, मानुषी छिल्लर, प्रोसेनजीत चटर्जी, हुमा कुरैशी और सौरभ शुक्ला जैसे कलाकार भी हैं।

‘मालिक’ को IMDb पर 7.4 रेटिंग मिली है और यह फिल्म अब तक 9 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है। इसे बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिला है। फिलहाल अब सबकी नजरें दिवाली पर ‘थामा’ की रिलीज और ‘स्त्री 3’ की आधिकारिक घोषणा पर टिक गई है।

Navbharat Live
navbharatlive.com