राजकुमार राव की ‘मालिक’ का दमदार आगाज, पहले दिन ही 'सुपरमैन' को दी टक्कर

राजकुमार राव की फिल्म ‘मालिक’ ने 11 जुलाई 2025 को शानदार शुरुआत की। राजकुमार को दर्शकों का बेहतरीन रिस्पॉन्स मिला। फिल्म ने पहले दिन हॉलीवुड की मेगा फिल्म ‘सुपरमैन’ को टक्कर देती दिखी।
राजकुमार राव की ‘मालिक’ का दमदार आगाज, पहले दिन ही सुपरमैन को दी टक्कर
राजकुमार राव की मालिक का दमदार आगाज
Published on: 
Updated on: 

Maalik First Day Collection: राजकुमार राव एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर धमाका करते नजर आ रहे हैं। 11 जुलाई 2025 को रिलीज हुई उनकी नई फिल्म ‘मालिक’ को शुरुआती दिन में ही दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। कॉमेडी से हटकर एक्शन अवतार में नजर आए राजकुमार इस बार बिलकुल अलग अंदाज में दिखे हैं, और इस बदलाव को दर्शकों ने हाथोंहाथ लिया है।

बॉक्स ऑफिस पर एक ओर हॉलीवुड की मेगा-बजट फिल्म ‘सुपरमैन’ रिलीज हुई है, वहीं राजकुमार राव की ‘मालिक’ ने भी मुकाबले में खुद को मजबूत साबित किया है। सैक्निल्क के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन शाम 8:10 बजे तक लगभग 2.43 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। यह आंकड़ा अभी अस्थायी है और इसमें अंतिम रिपोर्टिंग के बाद बदलाव संभव है।

फिल्म के पहले दिन की कमाई को लेकर अनुमान जताया गया था कि यह फिल्म 2.25 से 3.35 करोड़ रुपये के बीच ओपनिंग कर सकती है। शुरुआती आंकड़ों को देखते हुए लगता है कि फिल्म इस अनुमान को पार भी कर सकती है। हालांकि, फिल्म के बजट पर नजर डालें तो ‘मालिक’ का कुल प्रोडक्शन बजट लगभग 54 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।

अब फिल्म को हिट की कैटेगरी में आने के लिए कम से कम 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई करनी होगी। लेकिन यह राह आसान नहीं है क्योंकि बॉक्स ऑफिस पर पहले से ही ‘सितारे जमीन पर’, ‘F1’, ‘जुरासिक वर्ल्ड’ जैसी बड़ी फिल्में चल रही हैं। फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो राजकुमार राव के अलावा सौरभ शुक्ला, मानुषी छिल्लर, प्रोसेनजीत चटर्जी, सौरभ सचदेवा जैसे अनुभवी कलाकार भी फिल्म में नजर आ रहे हैं।

‘पंचायत 4’ में नजर आए स्वानंद किरकिरे भी फिल्म में अहम किरदार निभा रहे हैं। फिल्म का निर्देशन पुलिकत ने किया है, जिन्होंने फिल्म की सिनेमैटिक टोन को रॉ और ग्रिपिंग रखा है। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या ‘मालिक’ वीकेंड तक अपनी रफ्तार को और तेज कर पाती है या बड़े बजट की हॉलीवुड फिल्मों के सामने थोड़ी धीमी पड़ जाती है। लेकिन फिलहाल के लिए राजकुमार राव ने यह साबित कर दिया है कि वह असली बॉक्स ऑफिस के मालिक हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com