-
मंगल, 7 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Emmanuel Macron Meets Bollywood Stars In Mumbai Anil Kapoor Manoj Bajpayee
इमैनुएल मैक्रों की बॉलीवुड सितारों से मुलाकात, अनिल कपूर से मनोज बाजपेयी, ऋचा चड्ढा तक दिखे साथ
- Written By: सोनाली झा
Bollywood Stars Meet Macron: इमैनुएल मैक्रों ने मुंबई दौरे के दौरान नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद बॉलीवुड सितारों संग खास बैठक की। अनिल कपूर, मनोज बाजपेयी, ऋचा चड्ढा सहित कई कलाकार शामिल हुए।

इमैनुएल मैक्रों ने बॉलीवुड सितारों संग की खास बैठक (फोटो- सोशल मीडिया)
French President Emmanuel Macron Meets Bollywood Stars: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों इन दिनों तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर भारत आए हुए हैं। सोमवार रात वह अपनी पत्नी ब्रिजिट मैक्रों के साथ मुंबई पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। एयरपोर्ट पर महाराष्ट्र के राज्यपाल आचार्य देवव्रत और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उनकी अगवानी की। यह मैक्रों का भारत दौरा तो चौथा है, लेकिन मुंबई की यह उनकी पहली यात्रा है।
मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुंबई में राष्ट्रपति मैक्रों से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने गर्मजोशी से गले मिलकर एक-दूसरे का स्वागत किया और फिर द्विपक्षीय वार्ता के लिए बैठे। इस बैठक में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI), रणनीतिक साझेदारी और रक्षा सहयोग जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। सूत्रों के मुताबिक, दोनों देशों के बीच हेलीकॉप्टरों के संयुक्त निर्माण और प्रिसीजन-गाइडेड मिसाइलों को लेकर सहयोग को नई गति देने पर भी बातचीत हुई।
इमैनुएल मैक्रों ने की बॉलीवुड सितारों से मुलाकात
औपचारिक बैठकों के बाद राष्ट्रपति मैक्रों ने मुंबई में बॉलीवुड सितारों से भी मुलाकात की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर तस्वीरें साझा करते हुए लिखा कि भारतीय सिनेमा के दिग्गजों के साथ। संस्कृति हमें एकजुट करती है। इस मुलाकात में शबाना आजमी, अनिल कपूर, मनोज बाजपेयी, जोया अख्तर, ऋचा चड्ढा और ग्रैमी पुरस्कार विजेता संगीतकार रिस्की केज शामिल रहे। यह मुलाकात भारत-फ्रांस के सांस्कृतिक संबंधों की गर्मजोशी को दर्शाती है।
सम्बंधित ख़बरें
Satluj Movie Leak: रिलीज के साथ ही ऑनलाइन लीक हुई ‘सतलुज’, ओटीटी प्लेटफॉर्म ने जताई नाराजगी
Explainer: दिलजीत की फिल्म ‘सतलुज’ OTT पर बैन, क्या है जसवंत सिंह खालड़ा की कहानी, क्यों मचा है इस पर बवाल?
‘मैं UP से हूं, अयोध्या में जमीन चाहिए’… अमिताभ बच्चन ने सुबह 3 बजे किया फोन, फिर 15 करोड़ की डील हुई फाइनल
Aamir Khan Wedding Pics: नई दुल्हन संग झूमे आमिर खान, किस कर लुटाया प्यार, Inside Photos आईं सामने
Aux côtés de légendes du cinéma indien.
La culture nous rassemble. pic.twitter.com/EZqz2Ol3a4 — Emmanuel Macron (@EmmanuelMacron) February 17, 2026
26/11 पीड़ितों को दी श्रद्धांजलि
अपने दौरे के दौरान राष्ट्रपति मैक्रों ने मुंबई के प्रतिष्ठित ताज महल पैलेस में 2008 के आतंकी हमलों के पीड़ितों को श्रद्धांजलि भी दी। उन्होंने कहा कि हमने 2008 के हमलों के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी। उनके परिवारों और भारत के साथ फ्रांस एकजुटता से खड़ा है। आतंकवाद के खिलाफ एकता और दृढ़ संकल्प जरूरी है।
मैक्रों ने की मुंबई की जमकर तारीफ
प्रधानमंत्री मोदी ने भी इस मुलाकात की झलक साझा करते हुए लिखा कि राष्ट्रपति मैक्रों से मिलकर उन्हें बेहद खुशी हुई और मैक्रों ने मुंबई शहर की खूब तारीफ की, यहां तक कि सुबह की अपनी दौड़ का भी जिक्र किया। राष्ट्रपति मैक्रों की यह यात्रा भारत और फ्रांस के बीच रणनीतिक, सांस्कृतिक और रक्षा सहयोग को नई दिशा देने की दृष्टि से बेहद अहम मानी जा रही है।
Emmanuel macron meets bollywood stars in mumbai anil kapoor manoj bajpayee
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 07 July 2026: 7 जुलाई 2026 का दैनिक राशिफल, पढ़ें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 07, 2026 | 12:05 AMसावधान: भोपाल में ATM फ्रॉड का बड़ा खुलासा, मास्टर-की से कैश फंसाकर उड़ाते थे रुपये; 6 बिहारी युवक गिरफ्तार
Jul 06, 2026 | 11:46 PMप्रमोशन में आरक्षण: 7 जुलाई को MP हाईकोर्ट में अहम सुनवाई, लाखों कर्मचारियों की बढ़ीं उम्मीदें
Jul 06, 2026 | 11:24 PMआगरा में बाथरूम हत्याकांड का खौफ! पत्नियों के डर से कॉलोनी के मर्दों ने छोड़ी शराब, देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 11:12 PMSlipper Theft Meaning: मंदिर के बाहर से चप्पल चोरी होना शुभ है या अशुभ? इसका सच जानकर उड़ जाएंगे आपके होश
Jul 06, 2026 | 11:05 PMगर्भवती होने की दलील और मानवीय आधार…TCS धर्मांतरण केस की आरोपी निदा खान को मिली बेल, कोर्ट ने क्या कहा?
Jul 06, 2026 | 11:02 PMआगरा में ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन! 49 बसों के चालान, 17 बसें सीज, मचा हड़कंप। देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 11:00 PMवीडियो गैलरी

असली वारंटी फरार, बेगुनाह को पुलिस ने दिया थर्ड डिग्री! UP पुलिस की गंभीर लापरवाही पर उठे सवाल- देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 09:55 PM
हादसा या नशे का मजा? लखनऊ में कार सवार युवतियों ने बाइक को मारी टक्कर, ड्रिंक एंड ड्राइव का आरोप- VIDEO वायरल
Jul 06, 2026 | 09:36 PM
सीहोर में आशा कार्यकर्ताओं का हंगामा! भोपाल-इंदौर रोड जाम, सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन। देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 09:20 PM
जिस बाथरूम में रोज नहाती रही कातिल पत्नी, उसी के नीचे दफन थी पति की लाश; पुलिस की सूझबूझ से सच आया सामने-VIDEO
Jul 06, 2026 | 09:18 PM
मोबाइल टॉर्च के सहारे 84 KM दौड़ी सरकारी बस! कर्नाटक में यात्रियों की जान से खिलवाड़। देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 08:54 PM
बांकीपुर विधानसभा सीट पर किसका दबदबा? पीके की एंट्री से गरमाई सियासत। देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 08:24 PM














