अकाय के जन्मदिन पर विराट-अनुष्का ने लिया प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद, सेलेब्स की सादगी ने जीता फैंस का दिल

Virat Anushka Meet Premanand Ji Maharaj: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने बेटे अकाय के जन्मदिन पर वृंदावन स्थित प्रेमानंद महाराज के आश्रम में आशीर्वाद लिया। कपल की सादगी ने फैंस का दिल जीत लिया है।
virat anushka visit premanand maharaj blessing on akay birthday
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Virat Anushka Spiritual Journey: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की आध्यात्मिक यात्राएं हमेशा चर्चा में रहती हैं। यह जोड़ी लंबे समय से विभिन्न आश्रमों और संतों के दर्शन करती आ रही है, खासकर वृंदावन स्थित प्रेमानंद जी महाराज के आश्रम में उनकी कई यात्राएं सुर्खियों में रही हैं। सोमवार सुबह, बेटे अकाय के जन्मदिन के बाद, विराट और अनुष्का तड़के 5:30 बजे ‘केली कुंज’ आश्रम पहुंचे।

केली कुंज में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने प्रेमानंद जी महाराज का आशीर्वाद लिया और कुछ समय उनके साथ एकांत में बिताया। इस दौरान कपल का इस दौरान अंदाज बेहद साधारण और भक्तिमय नजर आया। विराट कोहली पारंपरिक धोती-कुर्ता में नजर आए, जबकि अनुष्का शर्मा सफेद सादे पारंपरिक लिबास में दिखाई दीं। उन्होंने आश्रम में आयोजित कीर्तन में भी हिस्सा लिया, और इस पूरी मुलाकात की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गए।

प्रेमानंद महाराज से मिले कपल

यह पहली बार नहीं है जब यह जोड़ी प्रेमानंद जी महाराज से मिली हो। इससे पहले दिसंबर 2024 में भी दोनों वृंदावन गए थे। उस समय साझा किए गए वीडियो में संत उन्हें जीवन के उद्देश्य और ईश्वर प्राप्ति के मार्ग पर मार्गदर्शन देते दिखाई दिए थे। प्रेमानंद जी महाराज ने उन्हें अपने कार्य को ईश्वर की सेवा के रूप में देखने और जीवन को विनम्रता और भक्ति के साथ जीने की प्रेरणा दी।

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी

व्यक्तिगत जीवन की बात करें तो विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का विवाह 11 दिसंबर 2017 को इटली में हुआ था। यह जोड़ी दो बच्चों, बेटी वामिका और बेटे अकाय के माता-पिता हैं। फरवरी 2024 में अकाय का जन्म हुआ था, जिसके बाद यह कपल अपना अधिकांश समय लंदन में बिताता रहा है। हाल ही में विराट-अनुष्का ने अलीबाग में 37.86 करोड़ रुपये में 2.1 हेक्टेयर से अधिक भूमि खरीदी है। यह उनकी अलीबाग में दूसरी संपत्ति है, जिससे उनका मुंबई के पास संपत्ति पोर्टफोलियो और विस्तृत हुआ है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com