-
गुरु, 6 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Raid 2 Riteish Deshmukh First Poster Released Just A Day After Ajay Devgn
Riteish Deshmukh: पिता की विरासत संभालेंगे रितेश देशमुख, अजय देवगन ने की तारीफ
- Written By: अनिल सिंह
Raid 2 Riteish Deshmukh First Poster: रितेश देशमुख अपने पिता विलासराव देशमुख की विरासत यानी राजनीति को संभालेंगे, लेकिन कहानी में ट्विस्ट है राजनीति वह असल जिंदगी नहीं बल्कि फिल्मों में करेंगे।

रितेश देशमुख अपने पिता विलासराव देशमुख की विरासत संभालेंगे!
Raid 2 Riteish Deshmukh First Poster: अजय देवगन इस समय अपनी अपकमिंग फिल्म ‘रेड 2’ को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में उन्होंने अमय पटनायक की भूमिका निभाई है। सोमवार को फिल्म रेड 2 से अजय देवगन का पहला पोस्टर जारी हुआ था। उसके बाद अब रितेश देशमुख का पोस्टर जारी हुआ है, जिसमें वह नेता के किरदार में नजर आ रहे हैं। उनके किरदार को देखकर यह कहा जा रहा है कि वह अपने पिता की विरासत संभालने जा रहे हैं, लेकिन वह असल जिंदगी में राजनीति नहीं बल्कि फिल्म में राजनीति करेंगे। रितेश देशमुख का यह नया अवतार उनके प्रशंसकों को काफी पसंद आ रहा है।
रितेश देशमुख के पिता विलासराव देशमुख महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रह चुके हैं, उन्हें कांग्रेस पार्टी का कद्दावर नेता कहा जाता था, लेकिन पिता की विरासत से अलग रितेश देशमुख ने बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई और वह कई फिल्मों में जबरदस्त अभिनय कर चुके हैं। करियर की शुरुआती दौर में रितेश देशमुख ने कॉमेडियन की भूमिका निभाई लेकिन अब वह गंभीर रोल भी बेहतरीन तरीके से करते हैं और उनके प्रशंसक उनकी एक्टिंग की प्रशंसा करते हैं। रितेश देशमुख अजय देवगन की अपकमिंग फिल्म रेड 2 में अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं।
ये भी पढ़ें- कुणाल कामरा ने उड़ाया था कंगना रनौत का मजाक, अब एक्ट्रेस ने दिया जवाब
सम्बंधित ख़बरें
लॉकअप 2 जीतते ही मालामाल हुईं श्रेया कालरा, ट्रॉफी के साथ घर ले गईं पूरे 1 करोड़ रुपये, जानें कितना मिला इनाम
प्रदीप रावत के निधन से टूटे सलमान खान, पुरानी तस्वीर शेयर कर बोले- कई अच्छे पल बिताए भाई, भावुक हुई इंडस्ट्री
लॉकअप 2 का विनर बना ये सोशल मीडिया स्टार, शिवांगी जोशी को हराकर श्रेया कालरा ने जीती ट्रॉफी और 1 करोड़ रुपये
‘लॉकअप 2’ का ग्रैंड फिनाले शुरू, कौन जीतेगा 1 करोड़ की ट्रॉफी, टॉप-5 कंटेस्टेंट्स के बीच कांटे की टक्कर
अजय देवगन की फिल्म रेड 2 में रितेश देशमुख का किरदार दादा भाई का होगा। खुद अजय देवगन की इंस्टाग्राम पोस्ट पर रितेश देशमुख के रेड 2 के फर्स्ट लुक को जारी किया गया है। कैप्शन में अजय देवगन ने लिखा है, कानून का मोहताज नहीं, कानून का मालिक है दादा भाई। ऐसे में यह अंदाजा लगाना कठिन नहीं है कि रितेश देशमुख दादा भाई के किरदार में नजर आने वाले हैं। तस्वीर में आप देख सकते हैं रितेश देशमुख नेता के किरदार में नजर आ रहे हैं और वह नारेबाजी करते हुए दिखाई दिए हैं उनके पीछे बड़ी संख्या में लोग मौजूद हैं।
Raid 2 riteish deshmukh first poster released just a day after ajay devgn
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: सिंह को नौकरी के नए अवसर, कन्या की करियर बाधाएं होंगी दूर, जानें सभी राशियों का राशिफल
Aug 06, 2026 | 12:05 AMसीधी: CMHO के छापे में खुली चुरहट अस्पताल की पोल, डॉक्टर समेत कर्मचारी गायब; दवा संकट और गंदगी पर फूटा गुस्सा
Aug 05, 2026 | 11:44 PMशीतलाष्टमी पर चुपचाप कर लें ये 7 अचूक उपाय, नौकरी, कारोबार और परिवार की बड़ी परेशानियां हो सकती हैं दूर
Aug 05, 2026 | 11:22 PMदतिया में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, जीत के बाद निकला भव्य विजय जुलूस; उमंग सिंगार ने जनता से किया वादा
Aug 05, 2026 | 11:21 PMफिर महंगा होगा मोबाइल रीचार्ज! एयरटेल ने दिए टैरिफ हाइक के संकेत, जानिए कितना बढ़ेगा आपकी जेब पर बोझ
Aug 05, 2026 | 11:07 PMForeign Media पर पाकिस्तान ने लगाई नई पाबंदी, PoK की सच्चाई छुपाने की नापाक कोशिश जारी
Aug 05, 2026 | 11:05 PMरीवा में सूने मकान पर चोरों का बड़ा धावा; ताला तोड़कर 5-6 लाख के जेवर और नकदी ले उड़े बदमाश
Aug 05, 2026 | 11:05 PMवीडियो गैलरी

पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM














