-
मंगल, 14 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Queen 2 Legal Controversy Kangana Ranaut Phantom Studios 250 Crore Lawsuit Copyright Ip Rights Dispute
Queen 2 Controversy: 250 करोड़ के मुकदमे से बढ़ीं मेकर्स की मुश्किलें, जानिए पूरा मामला
- Written By: यति सिंह
Queen 2 Copyright Case: कंगना रनौत की फिल्म 'क्वीन 2' रिलीज से पहले ही कानूनी पचड़े में फंस गई है। फैंटम स्टूडियोज ने इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स के उल्लंघन को लेकर 250 करोड़ रुपये का केस दायर किया

कंगना रनौत (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Kangana Ranaut Queen 2 Controversy: बॉलीवुड की धाकड़ और बेबाक एक्ट्रेस कंगना रनौत के फैंस के लिए मनोरंजन जगत से एक ऐसी खबर आई है जो उनके क्रेज पर पानी फेर सकती है। कुछ समय पहले ही उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘क्वीन’ के सीक्वल की घोषणा की गई थी जिसके बाद से दर्शक बड़े पर्दे पर दोबारा रानी के रोल को देखने का इंतजार कर रहे थे। लेकिन अब इस फिल्म के भविष्य पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं क्योंकि यह सिनेमाघरों में दस्तक देने से पहले ही एक बेहद पेचीदा कानूनी पचड़े में फंस गई है।
‘क्वीन 2’ महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट की शूटिंग अभी हाल ही में पूरी हुई थी और फिल्म निर्माण के अंतिम चरण में थी। इसी बीच अचानक इस पर 250 करोड़ रुपये का भारी-भरकम कानूनी मुकदमा ठोक दिया गया है। 2 बड़े प्रोडक्शन हाउस के बीच शुरू हुआ यह विवाद बॉम्बे हाई कोर्ट की चौखट तक पहुंच चुका है जिसने फिल्म इंडस्ट्री के गलियारों में हलचल तेज कर दी है।
दो बड़े बैनर अदालत में आमने-सामने आए
यह पूरा कानूनी घमासान फैंटम स्टूडियोज और जियोस्टार के बीच शुरू हुआ है। फैंटम स्टूडियोज ने जियोस्टार के खिलाफ कोर्ट में अर्जी लगाते हुए दावा किया है कि ‘क्वीन 2’ का निर्माण उनकी जरूरी सहमति के बिना किया जा रहा है। उनका साफ आरोप है कि ‘क्वीन 2’ का यह नया प्रोजेक्ट मूल फिल्म के बौद्धिक संपदा अधिकारों यानी इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स का पूरी तरह से उल्लंघन करता है।
सम्बंधित ख़बरें
गुलाबी साड़ी में छाईं माधुरी दीक्षित, पति श्रीराम नेने संग रोमांटिक अंदाज ने जीता दिल
Golmaal Turns 20: ‘मजा अभी भी बेहिसाब…’ ‘गोलमाल’ के 20 साल पूरे होने पर अजय देवगन का खास सेलिब्रेशन
Alia Bhatt Next Film: क्या ‘अल्फा’ के बाद बदलने जा रही हैं आलिया भट्ट की इमेज? नई हॉरर थ्रिलर का किया ऐलान
ब्रेकअप के बाद बुरी तरह टूट गई थी धुरंधर गर्ल, प्रेमानंद महाराजजी ने बदल दिया जीवन
गौरतलब है कि ‘क्वीन 2’ के जरिए कंगना रनौत और फेमस डायरेक्शन विकास बहल पूरे एक दशक के लंबे अंतराल के बाद एक बार फिर किसी फिल्म के लिए साथ आए थे। इस साल की शुरुआत में जब फिल्म की शूटिंग शुरू हुई थी तब सब कुछ सामान्य लग रहा था। लेकिन जैसे ही काम पूरा हुआ वैसे ही इस कोर्ट की कार्रवाई ने पूरी टीम की चिंताओं को कई गुना बढ़ा दिया है।
कई चेतावनियों के बाद भी नहीं बनी बात
खबरों के अनुसार फैंटम स्टूडियोज ने यह कड़ा कानूनी कदम तब उठाया जब आपसी बातचीत के जरिए मामले को सुलझाने के उनके सारी कोशिस पूरी तरह नाकाम हो गई। जानकारी के मुताबिक कोर्ट का दरवाजा खटखटाने से पहले स्टूडियो ने जियोस्टार और डायरेक्टर विकास बहल को इस विषय पर कई बार लिखित और मौखिक वॉर्निंग दी थीं।
लेकिन दूसरी तरफ से कोई संतोषजनक जवाब न मिलने के चलते आखिरकार कानूनी रास्ता अपनाना ही एकमात्र जरिया बचा। इस मामले में कानूनी नोटिस भेजने से पहले एक सार्वजनिक नोटिस भी जारी किया गया था ताकि संबंधित पक्षों को पूरी स्थिति का अंदाजा हो सके। जब फैंटम स्टूडियोज को यह साफ पता चला कि फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और यह लोगों के सामने आने के लिए तैयार हो रही है तो उन्होंने फौरन कोर्ट का दरवाजा खटखटाया।
क्या है पूरा मामला
दरअसल साल 2014 में कंगना रनौत के करियर को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने वाली सुपरहिट फिल्म ‘क्वीन’ रिलीज हुई थी। उस समय इस शानदार फिल्म का निर्माण वायकॉम18 मोशन पिक्चर्स और फैंटम फिल्म्स ने मिलकर किया था। फैंटम फिल्म्स की स्थापना अनुराग कश्यप, विक्रमादित्य मोटवाने, मधु मंटेना और खुद विकास बहल जैसे दिग्गजों ने मिलकर की थी।
ये भी पढ़ें: Gauri Spratt Look: बेज लहंगे में दुल्हन बनीं गौरी स्प्रैट, रॉयल जूलरी और सिंपल लुक ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम
हालांकि कुछ कारणों की वजह से साल 2018 में यह कंपनी बंद हो गई थी लेकिन साल 2021 में इसे फैंटम स्टूडियोज के नए नाम से दोबारा बाजार में उतारा गया। अब इसी कंपनी का दावा है कि पुरानी फिल्म के 50 % शेयर आज भी उनके पास सुरक्षित हैं जिसमें इसका अगला भाग बनाने का अधिकार भी शामिल है। उन्होंने पहले ही साफ कर दिया था कि उन्होंने फिल्म ‘क्वीन 2’ को मंजूरी नहीं दी है।
Queen 2 legal controversy kangana ranaut phantom studios 250 crore lawsuit copyright ip rights dispute
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Chandrapur News: ट्रेन में टीटीई पर हमले की घटना की निंदा, दोषियों और संरक्षणकर्ताओं पर कार्रवाई की मांग
Jul 14, 2026 | 06:24 PMiPhone 18 Pro का इंतजार होगा खत्म, सितंबर में लॉन्च की तैयारी, दमदार बैटरी, नया A20 Pro चिप मचेगी धूम
Jul 14, 2026 | 06:20 PMBhojpuri Bawaal Twist: ‘भोजपुरी बवाल’ का फर्स्ट लुक आउट, निरहुआ ने सलमान खान के ‘बिग बॉस’ को दी खुली चुनौती
Jul 14, 2026 | 06:16 PMजिन बच्चों के हाथ में मोबाइल नहीं, उनके गजब के होते कारनामे! बच्चे की शरारत देख लोगों को याद आया अपना बचपन
Jul 14, 2026 | 06:15 PMपहले किराया वसूला, अब बुलडोजर की तैयारी! सुभाष बाजार हादसे के बाद नगर निगम का यू-टर्न, व्यापारियों में आक्रोश
Jul 14, 2026 | 06:08 PMगुप्त नवरात्रि 2026: राशि अनुसार करें देवी उपासना के ये विशेष उपाय, मां की कृपा से दूर होंगी बाधाएं
Jul 14, 2026 | 06:05 PMबाबा का बिगड़ैल भाई: कौड़ा फायरिंग केस से पहले…इन विवादों की वजह से चर्चा में रहा धीरेंद्र शास्त्री का भाई
Jul 14, 2026 | 06:00 PMवीडियो गैलरी

8वें वेतन आयोग और AI का बड़ा अपडेट! सरकारी कर्मचारियों की चमकेगी किस्मत या जाएगी नौकरी? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 05:00 PM
क्या इस्लाम में चार शादियों की इजाजत? मौलाना ने खोलकर रख दी पूरी सच्चाई- VIDEO
Jul 14, 2026 | 02:39 PM
रात के 2 बजे बेंगलुरु की सड़कों पर घूमती नोएडा की लड़कियों ने खोली पोल! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 11:18 PM
असली राम के बाद अब TV वाले राम का दरबार भी सुरक्षित नहीं! अरुण गोविल के PA के यहाँ 10 लाख की चोरी, देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 11:04 PM
आगरा बना दुनिया का सबसे बड़ा नकली दवाओं का अड्डा! सेना और अस्पतालों तक फैली नकली दवाईयां, देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 10:42 PM
तिरंगा चौराहा नाम रखने पर कानपुर पुलिस ने की बर्बरता, युवक को घर में घुसकर पीटा! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 10:42 PM














