Amravati News: धामणगांव रेलवे में जनकल्याण शिविरों की पहल, 670 शिकायतों का हुआ समाधान

Public Grievance Resolution: धामणगांव रेलवे विधानसभा क्षेत्र में आयोजित जनकल्याण शिविरों में 670 शिकायतें प्राप्त हुईं। विधायक  अडसड की पहल पर गांव-गांव पहुंचकर समस्याओं का समाधान किया जा रहा है।
dhamangaon railway jankalyan shivir 670 complaints resolved
Public Grievance (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Dhamangaon Railway News: विधायक प्रताप अडसड की संकल्पना के तहत धामणगांव रेलवे, चांदूर रेलवे और नांदगांव खंडेश्वर तहसील में जनकल्याण शिविर लिए गए। पहले चरण में आयोजित 11 शिविरों में कुल 670 शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिनमें से अनेक शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया गया।

नागरिकों ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान स्वीकृत होने के बावजूद किस्त नहीं मिलने, राशन कार्ड में नाम शामिल न होने, सिंचाई कुओं की अनुदान राशि खाते में जमा नहीं होने सहित विभिन्न शासकीय योजनाओं से संबंधित समस्याएं दर्ज कराईं।

अमरावती में जनकल्याण अभियान

पहले चरण में मंगरूल दस्तगीर, आमला विश्वेश्वर, लोणी, शेंदुरजना खुर्द, पलसखेड, धानोरा मोगल, जुना धामणगांव, घुईखेड, मंगरूल चव्हाला, पिंपलखुटा तथा सातेफल गांवों में जनकल्याण शिविर आयोजित किए गए। उद्घाटन विधायक अडसड के मार्गदर्शन में भाजपा धामणगांव विधानसभा प्रमुख रावसाहेब रोठे तथा नगराध्यक्ष डॉ. अर्चना अडसडरोठे ने किया।

11 शिविरों में मिली 670 शिकायतें

उन्होंने कहा कि सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना तथा नागरिकों की समस्याओं का प्रशासन के माध्यम से शीघ्र समाधान करना ही इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य है।

इस दौरान भाजपा तहसील अध्यक्ष अनिकेत ठाकरे, बबलू खैरकार, पंकज मेटे, विवेक चौधरी, प्रणय राजनकर सहित संबंधित गांवों के सरपंच, उपसरपंच, ग्राम पंचायत सदस्य एवं भाजपा पदाधिकारी उपस्थित थे। इसी माह पापल, तलेगांव दशासर, राजुरा, सातारगांव, अंजनसिंगी, मालखेड, माहुली चोर, देवगांव तथा झाडगांव दाभा में भी जनकल्याण शिविर आयोजित होंगे।

Navbharat Live
navbharatlive.com