स्टीयरिंग व्हील के बिना दौड़ाई कार! प्लायर से गाड़ी चलाते शख्स का VIDEO देख दंग रह गए लोग

Car Viral Video : एक हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स बिना स्टीयरिंग व्हील के केवल प्लायर की मदद से कार चलाता नजर आ रहा है। वीडियो देखकर लोग उसकी हरकत को बेहद खतरनाक बताया।
A viral video shows a man driving a car without a steering wheel, using only pliers, leaving social media users stunned.
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Steering Wheel Pliers Hack : सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे वीडियो सामने आते हैं जो लोगों को हैरान कर देते हैं। कभी कोई अनोखा जुगाड़ देखने को मिलता है तो कभी कोई ऐसा कारनामा, जिस पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स कार को बेहद अलग तरीके से चलाता नजर आ रहा है।

पहली नजर में वीडियो देखकर लोगों को अपनी आंखों पर भरोसा नहीं होता, क्योंकि कार के अंदर सबसे जरूरी हिस्सा माने जाने वाला स्टीयरिंग व्हील ही गायब दिखाई देता है। इसके बावजूद चालक आराम से गाड़ी चलाता नजर आता है।

बिना स्टीयरिंग व्हील के कार चलाते दिखा शख्स

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कार का स्टीयरिंग व्हील अपनी जगह पर मौजूद नहीं है। उसकी जगह स्टीयरिंग शाफ्ट पर एक प्लायर कस दिया गया है और चालक उसी प्लायर को पकड़कर कार की दिशा नियंत्रित कर रहा है। वीडियो कार के अंदर से रिकॉर्ड किया गया है, जिससे यह साफ दिखाई देता है कि शख्स इसी जुगाड़ के सहारे वाहन चला रहा है।

हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि स्टीयरिंग व्हील को जानबूझकर हटाया गया था या किसी तकनीकी वजह से ऐसा किया गया। यह भी पता नहीं चल पाया है कि वीडियो कब और कहां का है। फिर भी इस अनोखे और जोखिम भरे तरीके ने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।

लोगों ने इसे हरकत को बेहद खतरनाक बताया

इस वीडियो को एक्स पर @JatinTweets_ नाम के अकाउंट से साझा किया गया है। खबर लिखे जाने तक इसे 50 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। वीडियो पर यूजर्स की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कई लोगों ने इसे खतरनाक हरकत बताते हुए सड़क सुरक्षा पर चिंता जताई।

एक यूजर ने लिखा, "ये बेहद खतरनाक है, ऐसा बिल्कुल नहीं करना चाहिए।" वहीं दूसरे यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा, "ये तो हेवी प्रो मैक्स ड्राइवर निकला।" हालांकि वीडियो की प्रामाणिकता की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है, लेकिन इंटरनेट पर यह क्लिप तेजी से वायरल हो रही है और लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।

Navbharat Live
navbharatlive.com