‘आपातकाल संविधान पर सीधा हमला था’, कंगना रनौत के वायरल पोस्ट ने छेड़ी इमरजेंसी पर बहस

Kangana Ranaut Emergency: संविधान हत्या दिवस के मौके पर कंगना रनौत ने अपनी फिल्म ‘इमरजेंसी’ से जुड़ा वीडियो शेयर करते हुए कहा कि 1975 का आपातकाल भारतीय संविधान और लोकतंत्र पर सीधा हमला था।
Kangana Ranaut Emergency Constitution Murder Day Anupam Kher
कंगना रनौत (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Updated on

Kangana Ranaut Emergency Post: 25 जून भारतीय लोकतांत्रिक इतिहास का एक महत्वपूर्ण और चर्चित दिन माना जाता है। वर्ष 1975 में इसी दिन देश में आपातकाल लागू किया गया था, जिसे कई लोग लोकतंत्र और संवैधानिक मूल्यों के लिए सबसे कठिन दौर मानते हैं। इस अवसर पर अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर एक खास वीडियो साझा कर एक बार फिर अपनी फिल्म ‘इमरजेंसी’ को चर्चा में ला दिया है।

कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उनकी फिल्म ‘इमरजेंसी’ के निर्माण की झलक दिखाई गई है। वीडियो में फिल्म की शूटिंग, कलाकारों की तैयारियां और आपातकाल से जुड़े कुछ अहम दृश्यों को शामिल किया गया है। इसके साथ ही कंगना ने एक लंबा नोट भी साझा किया, जिसमें उन्होंने आपातकाल के दौर को भारतीय लोकतंत्र के लिए चुनौतीपूर्ण समय बताया। उनका यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

लोकतांत्रिक मूल्यों को किया याद

अपने पोस्ट में कंगना ने लिखा कि आज का दिन उन सभी लोगों को याद करने का अवसर है, जिन्होंने आपातकाल के दौरान लोकतांत्रिक मूल्यों और नागरिक अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष किया। उन्होंने कहा कि उस दौर में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर प्रतिबंध लगाए गए, कई राजनीतिक नेताओं, पत्रकारों और सामाजिक कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया। इससे लोकतांत्रिक संस्थाओं पर भी गंभीर प्रभाव पड़ा।

इमरजेंसी को बताया खास प्रोजेक्ट

अभिनेत्री ने अपनी फिल्म ‘इमरजेंसी’ को अपने करियर के सबसे महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स में से एक बताया। उन्होंने कहा कि इस फिल्म का निर्देशन, निर्माण और अभिनय करना उनके लिए एक असाधारण अनुभव रहा। कंगना ने दर्शकों से अपील करते हुए कहा कि जो लोग अभी तक फिल्म नहीं देख पाए हैं, वे इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर जरूर देखें।

कलाकारों ने की कंगना की तारीफ

वीडियो में फिल्म से जुड़े कई कलाकारों की प्रतिक्रियाएं भी शामिल थीं। अभिनेता अनुपम खेर ने कंगना रनौत को बेहद समर्पित और बारीकी से काम करने वाली निर्देशक बताया। दिवंगत अभिनेता सतीश कौशिक ने भी फिल्म के दौरान उनके निर्देशन की सराहना करते हुए कहा था कि कंगना हर छोटे से छोटे पहलू पर ध्यान देती हैं। वहीं श्रेयस तलपड़े समेत अन्य कलाकारों ने भी उनके काम की प्रशंसा की। गौरतलब है कि फिल्म ‘इमरजेंसी’ में कंगना रनौत ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका निभाई थी। यह फिल्म 17 जनवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

Navbharat Live
navbharatlive.com