घर पर तोड़फोड़ के बाद अल्लू अर्जुन के बच्चों को सुरक्षित जगह ले जाया गया
मुंबई: अल्लू अर्जुन के घर पर हुए हमले के बाद बच्चों को सुरक्षित जगह ले जाया गया। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अल्लू अर्जुन के बेटे अल्लू अयान और बेटी अल्लू अरहा एक गाड़ी में बैठकर सुरक्षित जगह जाते हुए नजर आ रहे हैं। अल्लू अर्जुन का घर हैदराबाद के जुबली हिल्स इलाके में स्थित है और यहीं से बच्चों को दूसरी जगह ले जाया गया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अल्लू अर्जुन के फैंस अब गुस्से में नजर आ रहे हैं। दरअसल अल्लू अर्जुन के घर 22 दिसंबर को उस्मानिया विश्वविद्यालय के कुछ सदस्यों ने तोड़फोड़ की थी। अल्लू अर्जुन का पुतला जलाया, अल्लू अर्जुन के घर के बाहर पड़े गमले को तोड़ा गया था।
अल्लू अर्जुन के पिता अल्लू अर्जुन ने इस मामले पर नाराजगी जताई है और कहा है कि सभी ने देखा हमारे घर पर आज क्या हुआ। लेकिन अब समय है कि उचित तरीके से हम प्रतिक्रिया दें। लेकिन मुझे लगता है कि यह प्रतिक्रिया देने का सही समय नहीं है। पुलिस ने तोड़फोड़ करने वालों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। हमारे घर पर पुलिस मौजूद है ताकि कोई भी वहां हंगामा न करें। हमें ऐसी घटनाओं को प्रोत्साहित नहीं करना चाहिए। यह संयम रखने का समय है। कानून अपना काम करेगा। अल्लू अर्जुन के घर पर तोड़फोड़ की घटना के बाद अल्लू अर्जुन के फैंस गुस्से में नजर आ रहे हैं।
ये भी पढ़ें- पुष्पा 2 ने 18वें दिन कमाए 33 करोड़, बाहुबली 2 को पछाड़ बनी नंबर 1
तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने भी अल्लू अर्जुन के घर पर हुए हमले की कड़ी निंदा की है और पुलिस वालों को उचित कार्रवाई का निर्देश दिया है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा मैं फिल्मी हस्तियों के घर पर हमले की निंदा करता हूं। मैं राज्य के डीजीपी और सिटी पुलिस कमिश्नर को आदेश देता हूं कि वह कानून और व्यवस्था को लेकर कड़ी कार्रवाई करें। इस मामले में ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि अल्लू अर्जुन और संध्या थियेटर के बाहर हुई भगदड़ के बाद महिला की मौत का यह मामला तेजी से आगे बढ़ता जा रहा है। इसमें रोजाना कुछ ना कुछ नया सामने आ ही जाता है।