-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Pradeep Pandeys New Song Pandeyji Ka Beta Hoon 2 Released On Youtube
प्रदीप पांडे उर्फ चिंटू का नया गाना बना फैंस का फेवरेट, ‘पांडे जी का बेटा हूं 2’ ने फिर से मचाया धमाल
- Written By: स्नेहा मौर्या
भोजपुरी के मशहूर एक्टर प्रदीप पांडे का नया गाना एक बार फिर इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है। हाल ही में साल 2018 का ‘पांडे जी का बेटा हूं’ का पार्ट 2 गाना रिलीज हुआ है, जो आते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा है।

प्रदीप पांडे (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
मुंबई: भोजपुरी इंडस्ट्री के फेमस एक्टर और सिंगर प्रदीप पांडे ‘चिंटू’ एक बार फिर अपने चर्चित गाने के दूसरे पार्ट के साथ धमाल मचा रहे हैं। साल 2018 में रिलीज हुए उनके सुपरहिट गाने ‘पांडे जी का बेटा हूं, चुम्मा चिपक के लेता हूं’ ने जितनी धूम मचाई थी, अब उसी गाने का नया वर्जन ‘पांडे जी का बेटा हूं 2’ 6 जून को यूट्यूब पर रिलीज हो चुका है। गाना आते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा है और फैंस का क्रेज साफ नजर आ रहा है।
दरअसल, इस गाने को प्रदीप पांडे और इंदु सोनाली ने आवाज दी है, जबकि स्क्रीन पर प्रदीप के साथ एक्ट्रेस श्वेता शर्मा नजर आ रही हैं। यह गाना अंबिका म्यूजिक जंक्शन के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। गाने के बोल अजीत मंडल ने लिखे हैं और म्यूजिक साजन मिश्रा ने तैयार किया है। गाने का टीजर और पोस्टर पहले ही रिलीज कर दिया गया था, जिसने फैंस में जबरदस्त उत्सुकता पैदा कर दी थी।
प्रदीप पांडे ने शेयर किया था पोस्ट
गाने के प्रमोशन के दौरान प्रदीप और श्वेता का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें उन्होंने गाने की झलक दिखाई थी। इसके बाद सोशल मीडिया पर फैन्स लगातार इसकी रिलीज डेट का इंतजार कर रहे थे। इंस्टाग्राम पर पोस्टर शेयर करते हुए प्रदीप ने लिखा, “बहुत जल्द”, जिसके बाद कमेंट सेक्शन में बधाइयों का तांता लग गया। भोजपुरी की आइटम क्वीन नम्रता मल्ला ने भी कमेंट करते हुए लिखा, “अमेजिंग, कीप रॉकिंग।”
ये भी पढ़ें- ‘AI से बनाए जा रहे म्यूजिक, मगर वो बात नहीं…’, Aashram सीरिज के संगीतकार अद्वैत नेमलेकर कही ये बात
गाने के पहले पार्ट को मिल चुके हैं इतने व्यूज़
आपको बता दें, साल 2018 में जब इसका पहला पार्ट ‘पांडे जी का बेटा हूं, चुम्मा चिपक के लेता हूं’ आया था, तो यह गाना यूपी-बिहार की शादियों का हिट सॉन्ग बन गया था। उस गाने को भी इंदु सोनाली और प्रदीप पांडे ने ही गाया था, जिसे प्रदीप और प्रीति ध्यानी पर फिल्माया गया था। यह गाना फिल्म ‘माई रे माई हमरा उहे लईकी चाही’ का हिस्सा था। इस गाने को यूट्यूब पर अब तक 616 मिलियन से ज्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं।
सम्बंधित ख़बरें
शबाना आजमी को हुआ स्वाइन फ्लू, डॉक्टरों ने आराम की दी सलाह, CJP Protest में नहीं होंगी शामिल
तनुश्री दत्ता का बड़ा दावा, बोलीं- कुछ लोग मेरे काम के अवसरों को रोक रहे हैं, ब्रांड्स को दी चेतावनी
अमिताभ बच्चन फिर संभालेंगे KBC 18 की कमान, 10 अगस्त से टीवी पर शुरू होगा नया सीजन, जानें क्या है नया कॉन्सेप्ट
‘धमाल 4’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका जारी, 14वें दिन भी नहीं थमी कमाई, वर्ल्डवाइड कलेक्शन पहुंचा 185.39 करोड़
अब देखना बेहद दिलचस्प होगा कि ये नया वर्जन ‘पांडे जी का बेटा हूं 2’ उसी सफलता को दोहरा पाएगा या नहीं। फिलहाल फैंस की प्रतिक्रिया देखकर लगता है कि यह ट्रैक भी पहले की तरह जबरदस्त हिट साबित होगा।
Pradeep pandeys new song pandeyji ka beta hoon 2 released on youtube
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
दतिया उपचुनाव: चुनावी रण में उतरे ज्योतिरादित्य सिंधिया, कार्यकर्ताओं में दिखा जबरदस्त उत्साह; कही बड़ी बात
Jul 24, 2026 | 09:22 PMममता बनर्जी का बड़ा ऐलान: नीट पेपर लीक के विरोध में 27 जुलाई को दिल्ली पहुंचेंगी TMC प्रमुख
Jul 24, 2026 | 09:19 PMDMIC और ऑरिक सिटी का होगा कायाकल्प, 100 करोड़ की 3 बड़ी परियोजनाएं मंजूर, 1 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार
Jul 24, 2026 | 09:18 PMAjwain Paratha Recipe: सिर्फ स्वाद ही नहीं, सेहत का भी खजाना है अजवाइन का पराठा, जानिए आसान रेसिपी
Jul 24, 2026 | 09:16 PMUPSC Recruitment 2026: दिल्ली शिक्षा विभाग में प्रिंसिपल और वाइस प्रिंसिपल के 828 पदों पर भर्ती
Jul 24, 2026 | 09:16 PMछात्र आंदोलन के बीच मोदी सरकार के मंत्री ने दिया इस्तीफा, राष्ट्रपति मुर्मू ने किया स्वीकार
Jul 24, 2026 | 09:12 PMमुलुंड स्टेशन पर FOB गर्डर लॉन्चिंग के लिए 25-26 जुलाई को मेगा ब्लॉक, ये लोकल ट्रेनें रहेंगी रद्द
Jul 24, 2026 | 09:05 PMवीडियो गैलरी

कौन है ADCP संदीप लांबा, जिसने CJP प्रोटेस्ट के दौरान महिला को जड़ा थप्पड़? वायरल VIDEO में देखें पूरा मामला
Jul 24, 2026 | 02:12 PM
1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM














