- Hindi News »
- Entertainment »
- Pooja Bhatt Gets Angry On Mumbai Potholes On Roads She Questioned Administration
Pooja Bhatt: गड्ढों से भरी मुंबई की जानलेवा सड़कों पर भड़की एक्ट्रेस, पूछा तीखा सवाल
Pooja Bhatt On Mumbai Potholes: मुंबई की खस्ताहाल सड़कों की हालत पर बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा भट्ट ने नाराजगी व्यक्त की है, उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए प्रशासन से तीखा सवाल पूछा है।
- Written By: अनिल सिंह

पूजा भट्ट ने मुंबई की गड्ढों से भरी सड़कों पर जताई नाराजगी, प्रशासन से पूछे सवाल
Pooja Bhatt Gets Angry On Mumbai Potholes: अभिनेत्री और फिल्म निर्माता पूजा भट्ट ने मुंबई की सड़कों, खासकर बांद्रा इलाके की बिगड़ती हालत के खिलाफ आवाज उठाई है। उन्होंने शहर की सड़कों में गड्ढों की समस्या के पीछे सरकारी उदासीनता को जिम्मेदार ठहराया है।
एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इनकी मरम्मत न करने और कई दिनों तक इन्हें खुला रखने को लेकर प्रशासन पर सवाल उठाए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
किरीट सोमैया का मुंबई पुलिस स्टेशन में धरना, 87,000 बांग्लादेशीयों को फर्जी जन्म प्रमाण पत्र देने का लगया आरोप
बेटिकट यात्रियों से 16.13 करोड़ की दंड वसूली, मध्य रेल के मुंबई मंडल का नया रिकॉर्ड
Swara Bhasker ने बॉडी शेमिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- महिलाओं का शरीर ग्लैमर के लिए नहीं, ट्रोलर्स को दिया जवाब
सर्विस का मतलब जनता को डराना नहीं, क्यों फेंकी थी बोतल? जाने मंत्री महाजन से भिड़ने वाली महिला ने क्या कहा?
The city of Mumbai and especially Bandra is in very bad condition. Potholes everywhere. Is this why majority of the roads were shut/blocked for months on end in the guise of repairwork? When will this apathy end? — Pooja Bhatt (@PoojaB1972) August 26, 2025
ये भी पढ़ें- शहबाज बदेशा सीक्रेट रूम में हैं या नहीं? खुद बताया सच, जारी किया वीडियो
यह उदासीनता कब खत्म होगी
मंगलवार को पूजा भट्ट ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा, “मुंबई शहर, खासकर बांद्रा, बहुत बुरे हालात में है। हर जगह गड्ढे हैं। क्या यही वजह है कि मरम्मत के नाम पर अधिकतर सड़कें महीनों तक बंद या अवरुद्ध रहीं? यह उदासीनता कब खत्म होगी?”
पूजा भट्ट को यूजर्स का मिला स्पोर्ट
पूजा भट्ट की इस पोस्ट पर मुंबई में रहने वाले लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं। वे रोजाना इन गड्ढों से होने वाली परेशानियों से जूझते हैं। उन्होंने भी एक्ट्रेस का साथ दिया। लोगों ने कहा कि इन गड्ढों की वजह से वाहन चालकों को ही नहीं, पैदल चलने वालों को भी खतरा रहता है। मानसून के मौसम में इससे सड़कों की स्थिति और बिगड़ जाती है।
सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं पूजा भट्ट
इससे पहले एक्ट्रेस ने एक पोस्ट में अपनी फिल्म ‘सातवां आसमान’ के गाने ‘तुम क्या मिले’ को याद किया था। इस फिल्म की एक फोटो शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा था, “जैसे भूमिका आपको चुनती है, गीत भी आपको चुनते हैं। वर्षों में सीखा है कि कई लोग उन्हें गाते हैं, बहुत कम लोग उन्हें जीते हैं। इस रत्न के लिए धन्यवाद, सूरज सनीम जी।” फोटो में पूजा भट्ट अपने सह-कलाकार विवेक मुशरान को गले लगाए दिख रही थी।
पूजा भट्ट बिग बॉस ओटीटी में आई थी नजर
फिल्म ‘सातवां आसमान’, 17 अप्रैल 1992 को रिलीज हुई, जिसमें पूजा के साथ विवेक मुशरान थे। इसका निर्देशन उनके पिता और प्रसिद्ध फिल्म निर्माता महेश भट्ट ने किया था। फिल्म का संगीत दिग्गज जोड़ी राम लक्ष्मण ने तैयार किया था, जबकि कहानी प्रसिद्ध पटकथा लेखक सूरज सनीम ने लिखी थी। पूजा भट्ट को आखिरी बार ‘बिग बॉस ओटीटी‘ में देखा गया था। वह अमेजन मिनी टीवी की वेब सीरीज ‘बिग गर्ल्स डोंट क्राई’ का भी हिस्सा थीं।
Pooja bhatt gets angry on mumbai potholes on roads she questioned administration
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 3 May 2026: जानिए आज किस राशि की चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सतर्क!
May 03, 2026 | 12:05 AMसांप पकड़कर दिखा रहा था करतब, अचानक हुआ हमला; कुछ ही मिनटों में गई जान, वीडियो वायरल
May 02, 2026 | 11:17 PMनांदगांव खंडेश्वर में महिला से यौन शोषण, जबरन गर्भपात का मामला दर्ज
May 02, 2026 | 11:08 PMलेबनान में इजरायली एयरस्ट्राइक से भीषण तबाही, 7 लोगों की मौत; सीजफायर के बाद भी नहीं थम रहा हमला
May 02, 2026 | 11:02 PMहाथ में जो आया वही लेकर भागे लोग, धामनगांव में भीषण आग से आधा गांव राख, मची भारी चीख-पुकार
May 02, 2026 | 10:59 PMविदेश जाकर समझ आई देसी चीजों की कीमत! हल्दी वाला दूध बना ‘Turmeric Latte’, वीडियो वायरल
May 02, 2026 | 10:51 PMनागपुर के धामनगांव में लगी भीषण आग, सैकड़ों घर जलकर खाक, 3 लोगों की मौत, देखें खौफनाक मंजर का VIDEO
May 02, 2026 | 10:43 PMवीडियो गैलरी

पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का आदेश, जानें पूरा मामला
May 02, 2026 | 02:41 PM
आज ममता दीदी का चेहरा देखा क्या? बीजेपी सांसद ने सीएम पर कसा तंज, कहा- बंगाल के लोगों ने ही किया खेला
May 02, 2026 | 02:28 PM
MP Police का ‘सिंघम’ अवतार: नाबालिग से हैवानियत करने वालों को पुलिस ने पट्टा पहनाकर शहर में घुमाया
May 02, 2026 | 02:00 PM
‘खुशबू को बड़े सपने देखना सिखाएंगे’, इंटर्न वकील के प्रयास ने बदली चाय बेचने वाली बच्ची की किस्मत, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 11:33 PM
Exclusive: सुरंगों का राजा है मुंबई-पुणे ‘मिसिंग लिंक’! डॉ. गायकवाड़ ने इसे बताया अपना सबसे बड़ा माइलस्टोन
Apr 30, 2026 | 10:10 PM
जबलपुर में कोहराम! बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज पलटा, 5 की मौत, कई लापता; देखें दिल दहला देने वाला VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:55 PM














