IND U19 vs PAK U19 Live: भारत ने 58 रन से जीता मुकाबला, सेमीफाइनल में पहुंची टीम, पाक वर्ल्ड कप से बाहर

India Under-19 Vs Pakistan Under-19: भारत ने अंडर-19 विश्व कप में पाकिस्तान को 58 रनों से हराया। 253 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान 46.2 ओवर में 194 रन पर ऑल आउट हुई।
IND VS PAK

India vs Pakistan Live Score, ICC U19 World Cup 2026 Super Sixes Match Updates (India U19 Cricket Team vs Pakistan U19 Cricket Team): रविवार को अंडर-19 विश्व कप के सुपर सिक्स मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 58 रनों से मात दी और छठी बार सेमीफाइनल में प्रवेश किया। क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 252 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान की टीम 46.2 ओवर में 194 रन पर ढेर हो गई।

पाकिस्तान ने 253 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए शुरुआत में ही विकेट खोए। चौथे ओवर में समीर मिन्हास 9 रन बनाकर आउट हुए। हजमा ने 42 रन बनाए और फरहान ने 38 रन जोड़े। उसमान ने 66 रन बनाए। भारत की शुरुआत भी चुनौतीपूर्ण रही; वैभव सूर्यवंशी ने 30 रन बनाए और कप्तान आयुष म्हात्रे खाता खोले बिना आउट हुए। आरोन जॉर्ज ने 16, विहान 21 और अभिज्ञान कुंडू 16 रन बनाए। वेदांत त्रिवेदी ने 98 गेंदों में 68 रन की शानदार पारी खेली। एम्ब्रिश ने 29 और खिलन ने 21 रन जोड़े। पाकिस्तान के लिए अब्दुल शुभान ने तीन विकेट चटकाए।

Ind Vs Pak U-19 Live Score: टीम इंडिया को मिला 8वां विकेट

कप्तान आयुष म्हात्रे को उनकी तीसरी सफलता मिल चुकी है। उन्होंने भारत को आठवीं सफलता दिलाई है। अब टीम इंडिया जीत से करीब 2 विकेट दूर है।

Ind Vs Pak U-19 Live Score: भारत को मिली 7वीं सफलता

टीम इंडिया को अब्दुल सुभान के रूप में 7वां विकेट मिल चुका है। उनकी शॉट पर कनिष्क चौहान ने बाउंड्री लाइन पर बेहतरीन कैच पकड़ा है। अब पाकिस्तान को जीत के लिए 54 गेंद पर 70 रन की जरूरत है।

Ind Vs Pak U-19 Live Score: 37 ओवर तक पाकिस्तान के 6 बल्लेबाज आउट

37.4 ओवर तक पाकिस्तान ने 6 विकेट के नुकसान पर 175 रन बना लिए हैं। अब उसे जीत के लिए 74 गेंदों में 78 रन की जरूरत है। कुल मिलाकर उसके खाते में अब सिर्फ 4 विकेट शेष हैं और भारत के पास गेंदबाजों के अच्छे खासे विकल्प भी मौजूद हैं। अब मुकाबला रोमांचक हो चुका है।

Ind Vs Pak U-19 Live Score: भारत को मिली चौथी सफलता

कप्तान आयुष म्हात्रे ने टीम इंडिया को चौथी सफलता दिलाई है। उन्होंने अहमद हुसैन को विकेटकीपर के हाथों कैच आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखाया। अब पाकिस्तान को जीत के लिए 94 रन की जरूरत है।

Ind Vs Pak U-19 Live Score: पाकिस्तान को लगा तीसरा झटका

पाकिस्तान के कप्तान फरहान यूसुफ को RS अंबरिश ने पवेलियन का रास्ता दिखा दिया है। इसके साथ ही भारत को तीसरी सफलता भी मिल चुकी है। अब पाकिस्तानी टीम को जीत के लिए 101 रन की जरूरत है। दूसरी तरफ उस्मान खान 53 रन की अर्धशतकीय पारी बनाकर खेल रहे हैं।

Ind Vs Pak U-19 Live Score: भारत को मिली दूसरी सफलता

टीम इंडिया को हमजा जहूर के रूप में दूसरी सफलता मिल चुकी है। हमजा को कनिष्क चौहान ने बोल्ड कर पवेलियन का रास्ता दिखाया। उन्होंने 49 गेंदों का सामना करते हुए 42 रन बनाए। दूसरी तरफ उस्मान खान 35 रन के साथ क्रीज पर मौजूद हैं। पाकिस्तान का स्कोर 17.1 ओवर के बाद 90/2 है।

Ind Vs Pak U-19 Live Score: पाकिस्तान को लगा पहला झटका

समीर मिन्हास के रूप में पाकिस्तानी टीम को उसका पहला व बड़ा झटका लग चुका है। उनको हेनिल पटेल ने पवेलियन का रास्ता दिखाया। पाकिस्तान का स्कोर 4 ओवर के बाद 23/1 है।

Ind Vs Pak U-19 Live Score: पाकिस्तान की बल्लेबाजी हुई शुरू

भारत के द्वारा दिए गए 252 रनों के स्कोर का पीछा करने के लिए पाकिस्तानी टीम मैदान पर उतर चुकी है। टीम के लिए हमजा जौहर और समीर मिन्हास सलामी बल्लेबाज के रूप में मैदान पर उतरे हैं। वहीं, भारतीय टीम के गेंदबाजों के उपर इस मुकाबले में बड़ी जिम्मेदारी है।

Ind Vs Pak U-19 Live Score: भारत 252 रन पर ऑलआउट

50वें ओवर की 5वीं गेंद पर टीम इंडिया की टीम 252 पर सिमट कर रह गई। अंतिम ओवर में भारत को सिर्फ दो रन बनाए और इस दौरान उसे दो विकेट गंवाने पड़े। अब पाकिस्तान को जीत के लिए 253 रन बनाने होंगे।

Ind Vs Pak U-19 Live Score: भारत को लगा सातवां झटका

भारत को RS अंबरीश के रूप में सातवां झटका लग चुका है। वो अली रजा की गेंद पर विकेटकीपर को अपना कैच थमा बैठे। इस वक्त टीम इंडिया का स्कोर 44.1 ओवर के बाद 201/7 है।

Ind Vs Pak U-19 Live Score: टीम इंडिया के 200 रन पूरे

44वें ओवर में टीम इंडिया ने 200 रन का आंकड़ा छू लिया है।

Ind Vs Pak U-19 Live Score: पाकिस्तान को मिली छठी सफलता

भारत को वेदांत त्रिवेदी के रूप में छठा झटका लग चुका है। त्रिवेदी ने 98 गेंदों का सामना करते हुए 68 रन बनाए। भारत का स्कोर 40.5 ओवर के बाद 182/6 है।

Ind Vs Pak U-19 Live Score: भारत को लगा पांचवां झटका

भारत को पांचवां झटका अभिज्ञान कुंडू के रूप में लगा। वह सस्ते में पवेलियन लौटे। कुंडू ने 27 गेंदों में 16 रन बनाए, जिसमें एक चौका शामिल रहा। 33वें ओवर में अली हसन की गेंद पर सुबहान ने उनका कैच पकड़ा।

Ind Vs Pak U-19 Live Score: वेदांत त्रिवेदी ने 74 गेंद पर ठोका अर्धशतक

भारत के लिए वेदांत त्रिवेदी ने 74 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। टीम इंडिया का स्कोर 30 ओवर के बाद 140/4 है। दूसरी तरफ अभिज्ञान कुंडू 12 रन बनाकर खेल रहे हैं।

Ind Vs Pak U-19 Live Score: विहान मल्होत्रा आउट

विहान मल्होत्रा के रूप में टीम इंडिया को चौथा बड़ा झटका लग चुका है। उन्हें अहमद हुसैन ने अपना शिकार बनाया। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए मैदान पर अभिज्ञान कुंडू आए हैं। वहीं, टीम इंडिया का स्कोर 25 ओवर के बाद 110/4 है।

Ind Vs Pak U-19 Live Score: भारत के 100 रन पूरे

भारत टीम का स्कोर 100 रन के पार पहुंच चुका है। इस वक्त क्रीज पर वेदांत त्रिवेदी 32 और विहाल म्ल्होत्रा 21 रन बनाकर खेल रहे हैं। वहीं, टीम इंडिया का स्कोर 22.5 ओवर के बाद 109/3 है।

Ind Vs Pak U-19 Live Score: भारत ने चार गेंद में गंवाए तीन विकेट

भारतीय टीम ने 4 गेंदों में तीन बड़े विकेट गंवा दिया। सबसे पहले वैभव सूर्यवंशी आउट हुए। उसके बाद उसी ओवर में आयुष म्हात्रे पवेलियन लौट गए। अगले ओवर की पहली ही गेंद पर आरोन जॉर्ज पवेलियन लौट गए। 47 के स्कोर पर भारत ने तीन विकेट गंवाए।

Ind Vs Pak U-19 Live Score: वैभव सूर्यवंशी लौटे पवेलियन

वैभव सूर्यवंशी के रूप में भारतीय टीम को पहला झटका लगा है। वैभव 30 रन बनाकर आउट हो गए। भारत को पहला झटका 47 के स्कोर पर लगा। वैभव की जगह अब कप्तान आयुष म्हात्रे क्रजी पर उतरे हैं।

Ind Vs Pak U-19 Live Score: भारतीय पारी की शुरुआत

भारत को टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का निमंत्रण दिया गया। बल्लेबाजी करने भारतीय टीम के ओपनर बल्लेबाज आरोन जॉर्ज और वैभव सूर्यवंशी मैदान पर उतर गए हैं। वहीं पाकिस्तान के लिए पहला ओवर अली रजा डालेंगे।

Ind Vs Pak U-19 Live Score: भारत का कोई बल्लेबाज टॉप-10 में नहीं

भारत ने इस टूर्नामेंट में अब तक खेले गए सभी मैच जीते हैं और बुलावायो में एक मैच में 300 से ज़्यादा रन बनाने वाली एकमात्र टीम है। फिर भी, रन बनाने वालों की लिस्ट में टॉप 5, या टॉप 10 में भी कोई भारतीय नहीं है। भारत के लिए अब तक सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले अभिज्ञान कुंडू हैं, जिन्होंने चार मैचों में दो हाफ-सेंचुरी के साथ 183 रन बनाए हैं। वैभव सूर्यवंशी दूसरे नंबर पर हैं, जिन्होंने चार मैचों में 133.87 के शानदार स्ट्राइक रेट से 166 रन बनाए हैं।

Ind Vs Pak U-19 Live Score: भारतीय टीम का प्लेइंग-11

आरोन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे (कप्तान), विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), वेदांत त्रिवेदी, आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलान पटेल, हेनिल पटेल, दीपेश देवेंद्रन

Ind Vs Pak U-19 Live Score: पाकिस्तान की प्लेइंग-11

हमजा जहूर (विकेटकीपर), समीर मिन्हास, उस्मान खान, अहमद हुसैन, फरहान यूसुफ (कप्तान), हुजैफा अहसन, अली हसन बलूच, अब्दुल सुभान, मोमिन कमर, मोहम्मद सय्याम, अली रजा

Ind Vs Pak U-19 Live Score: पाकिस्तान ने जीता टॉस

अंडर-19 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान ने टॉस जीकतर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करेगी।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com