'एक बिहारी सौ पे भारी', पवन सिंह के गाने ने मचाया धमाल, यूट्यूब ट्रेंडिंग में उड़ाया गर्दा

Pawan Singh: पवन सिंह का नया भोजपुरी गाना 'एक बिहारी सौ पे भारी' रिलीज़ होते ही हिट हो गया है। दो दिन में 4 मिलियन व्यूज के साथ यह गाना यूट्यूब ट्रेडिंग में टॉप 3 पर है।
'एक बिहारी सौ पे भारी', पवन सिंह के गाने ने मचाया धमाल, यूट्यूब ट्रेंडिंग में उड़ाया गर्दा
पवन सिंह का नया गाना 'एक बिहारी सौ पे भारी' बना सुपरहिट, दो दिन में 4 मिलियन व्यूज
Published on: 
Updated on: 

StartFragment

Ek Bihari Sau Pe Bhari Pawan Singh Song: भोजपुरी सिनेमा के पावरस्टार पवन सिंह भले ही बिहार विधानसभा चुनाव के प्रचार में व्यस्त हों, लेकिन उन्होंने फैंस से जुड़े रहने का कोई मौका नहीं छोड़ा है। हाल ही में रिलीज़ हुए उनके नए भोजपुरी गाने 'एक बिहारी सौ पे भारी' ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। रिलीज़ के महज दो दिनों के भीतर ही इस गाने ने चार मिलियन से अधिक व्यूज हासिल कर लिए हैं और यूट्यूब के म्यूजिक ट्रेडिंग चार्ट में टॉप 3 में अपनी जगह बना ली है।

अपनी दमदार आवाज और बेहतरीन अभिनय के लिए जाने जाने वाले पवन सिंह के इस गाने में उनका राउडी (Rowdy) अंदाज देखने को मिल रहा है। म्यूजिक वीडियो एक्शन और रोमांस का जबरदस्त मिश्रण है, जो दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है।

राउडी अंदाज़ में एक्शन और रोमांस का तड़का

'एक बिहारी सौ पे भारी' गाने की शुरुआत में पवन सिंह पर कुछ गुंडे हमला करने की कोशिश करते हैं, जिन्हें वह अपने लात-घूंसों से सबक सिखाते नजर आते हैं। इस एक्शन सीक्वेंस के साथ ही गाने में अभिनेत्री रूबा खान की एंट्री होती है, जिनके साथ पवन सिंह का रोमांटिक अंदाज़ शानदार है। पवन और रूबा की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री और उनके ऊर्जा से भरपूर डांस मूव्स दर्शकों का ध्यान खींच रहे हैं। म्यूजिक वीडियो में दिखाए गए आकर्षक सीन इस गाने को और भी मनोरंजक बना रहे हैं, जिससे इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है।

दमदार गायकी और बोल

इस धमाकेदार गाने को पवन सिंह ने गोल्डी यादव के साथ मिलकर गाया है। गाने के दमदार और प्रभावशाली लिरिक्स प्रिंस प्रियदर्शी ने लिखे हैं, जिन्होंने शब्दों के जरिए गाने की कहानी और पावरफुल मैसेज को शानदार तरीके से पेश किया है। वहीं, गाने का म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने कंपोज किया है। म्यूजिक डायरेक्टर ने गाने की हर बीट और धुन को बहुत ही आकर्षक तरीके से तैयार किया है, जो दर्शकों को बार-बार सुनने के लिए प्रेरित कर रहा है।

भोजपुरी म्यूजिक में पवन सिंह का बड़ा क्रेज़

गाने को यूट्यूब पर वेब म्यूजिक (Web Music) चैनल से रिलीज किया गया है। महज दो दिन में चार मिलियन से ज्यादा व्यूज हासिल करना और यूट्यूब के ट्रेडिंग चार्ट में टॉप 3 में शामिल होना यह साबित करता है कि भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में पवन सिंह का क्रेज कितना बड़ा है। उनका राउडी लुक, दमदार एक्सप्रेशंस, डायलॉग्स और डांस स्टेप्स का मिश्रण इस गाने को एक मजेदार और मनोरंजक पैकेज बनाता है, जिसके कारण फैंस इसे बार-बार देख और सुन रहे हैं।

EndFragment