

Nashik Municipal Corporation Water Policy: नासिक शहर में जलापूर्ति वितरण को लेकर आपत्ति जताते हुए पंचवटी की भाजपा नगरसेविका प्रियंका माने ने नासिक महानगरपालिका की विशेष महासभा में सिर पर हंडा रखकर जोरदार आंदोलन किया था।
उन्होंने सभागार में शिकायत की थी कि द्वारका क्षेत्र में दिन में दो बार जबकि पंचवटी में केवल एक बार पानी की आपूर्ति की जा रही है। इसके बाद महासभा में द्वारका क्षेत्र में जलापूर्ति दिन में एक बार करने का निर्णय लिया गया।
अब निलगिरी बाग जलशुद्धीकरण केंद्र से नासिक पूर्व प्रभाग क्रमांक 15 के द्वारका एवं गोडेबाबा जलकुंभ क्षेत्र में होने वाली दिन में दो बार की जलापूर्ति की परीक्षण (ट्रायल बेसिस) के तौर पर दिन में एक बार करने की योजना निम्नानुसार तय की गई है।
जलापूर्ति समय सुबह 6:30 से 9:00 बजे तक क्षेत्र टाकली फाटा, गाडगे महाराज वसाहत, टाकली फाटा रोड, श्रीराम सोसायटी, शंकर नगर, संपूर्ण माणेकश्ड नगर, रविद्र स्कूल परिसर, सिद्ध गौतम सोसायटी, रंगुवाई जुन्नरे स्कूल, वसंत बहार सोसायटी, नाविन्य सोसायटी मधुबन सोसायटी, बोडके प्लाजा, हनुमान मंदिर काठे गली सिग्नल आदि क्षेत्र शामिल हैं।
जलापूर्ति समय: सायं 5:00 से 7:00 बजे तक क्षेत्र गोहेबाबा नगर टाकी परिसर, महादेव मंदिर क्षेत्र, महाजन बिल्डर्स सोसायटी, आनंदवन सोसायटी, गणेश नगर स्वामी समर्थ केंद्र, त्रिकोणी गार्डन के पीछे का भाग, काटे लेन 1, 2 व 3 तथा काठे गली, 100 फुट रोड स्वामी समर्थ सोसायटी, चेतना हॉस्पिटल के पीछे का क्षेत्र, जय शंकर टॉवर, संपूर्ण अनुसया नगर, सुनंदा सहनिवास के पीछे, गावकरी बिल्डिंग, महात्मा ज्योतिबा फुले सोसायटी तथा अक्षर एस्टेट सोसायटी।