Oscar 2026 में ‘सिनर्स’ का जलवा, 16 नॉमिनेशन में से 4 अवॉर्ड पर किया कब्जा, माइकल बी. जॉर्डन बने बेस्ट एक्टर

Best Actor Oscar Awards: ऑस्कर 2026 में हॉरर-थ्रिलर फिल्म ‘सिनर्स’ ने 16 नॉमिनेशन में से 4 बड़े अवॉर्ड जीतकर सबको चौंका दिया और माइकल बी.जॉर्डन ने बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड अपने नाम कर लिया।
Sinners Oscar 2026
माइकल बी.जॉर्डन को मिला बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Michael B Jordan Sinners Film: ऑस्कर 2026 का भव्य आयोजन लॉस एंजिल्स के मशहूर डॉल्बी थिएटर में हुआ, जहां दुनिया भर के सितारों ने अपनी मौजूदगी से इस इवेंट को खास बना दिया। इस साल कई फिल्मों ने अवॉर्ड्स में शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन हॉरर-थ्रिलर फिल्म ‘सिनर्स’ ने भी अपनी अलग पहचान बनाई।

इस फिल्म को कुल 16 कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला था, जो अपने आप में बड़ी उपलब्धि है। इनमें से ‘सिनर्स’ ने चार अहम अवॉर्ड अपने नाम कर लिए, जिसके बाद यह फिल्म चर्चा में आ गई है।

‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ को दी कड़ी टक्कर

डायरेक्टर पॉल थॉमस एंडरसन की फिल्म ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ इस साल ऑस्कर में सबसे ज्यादा चर्चा में रही, लेकिन ‘सिनर्स’ ने भी अवॉर्ड्स की रेस में उसे कड़ी टक्कर दी। निर्देशक रयान कूगलर की इस फिल्म ने कई बड़ी कैटेगरी में जीत हासिल कर हॉलीवुड में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई।

किन कैटेगरी में जीते चार ऑस्कर

ऑस्कर 2026 में ‘सिनर्स’ ने चार प्रमुख कैटेगरी में जीत हासिल की।

  • बेस्ट एक्टर- माइकल बी. जॉर्डन
  • बेस्ट ओरिजनल स्क्रीनप्ले- रयान कूगलर
  • बेस्ट सिनेमाटोग्राफी- ऑटम ड्यूराल्ड अकार्पा (इस कैटेगरी में जीतने वाली पहली महिला)
  • बेस्ट ओरिजनल स्कोर- लुडविग गोरानसन

इन अवॉर्ड्स ने फिल्म को हॉलीवुड की सबसे चर्चित फिल्मों में शामिल कर दिया है।

क्या है फिल्म की कहानी

‘सिनर्स’ एक हॉरर-थ्रिलर फिल्म है, जिसकी कहानी 1930 के दशक के दक्षिणी अमेरिका में बसे मिसिसिपी के क्लार्क्सडेल नाम के कस्बे के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में माइकल बी. जॉर्डन ने जुड़वा भाइयों स्टैक और स्मोक का किरदार निभाया है। दोनों भाई अपने पुराने अपराधों से भरी जिंदगी को छोड़कर अपने गांव लौटते हैं ताकि नई शुरुआत कर सकें।

लेकिन गांव लौटने के बाद उनकी जिंदगी में एक रहस्यमयी और खौफनाक मोड़ आ जाता है। एक दिन वे एक पुराने ज्यूक बॉक्स को खोलते हैं, जिसके बाद अजीब और डरावनी घटनाएं होने लगती हैं। इसके बाद दोनों भाइयों को एक खतरनाक शक्ति से सामना करना पड़ता है, जो आसपास के लोगों के लिए भी खतरा बन चुकी होती है।

फिल्म की कहानी सिर्फ डर तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें पारिवारिक रिश्तों, अतीत के गुनाहों और नस्लवाद जैसे सामाजिक मुद्दों को भी दर्शाया गया है।

फिल्म की स्टारकास्ट और OTT डिटेल

साल 2025 में रिलीज हुई इस हॉलीवुड फिल्म में माइकल बी. जॉर्डन के साथ हेली स्टेनफेल्ड, डेलरॉय लिंडो, जैक ओ’कोनेल, वुन्मी मोसाकु, माइल्स कैटन और जेमी लॉसन जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं।

अगर आप इस ऑस्कर विनिंग फिल्म को देखना चाहते हैं तो इसे OTT प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम किया जा सकता है, जहां दर्शक इस रोमांचक हॉरर कहानी का मजा ले सकते हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com