-
मंगल, 4 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Health »
- Roasted Vs Soaked Vs Cooked Gram Protein Benefits Ayurvedic Tips
चना खाने का सही तरीका जानते हैं आप? भुना, भीगा या पका हुआ; जानें किसमें छिपा है ज्यादा पोषण
- Written By: प्रीति शर्मा
Chickpeas Benefits: चना सेहत के लिए बेहद पौष्टिक माना जाता है और इसे अलग-अलग तरीकों से खाया जाता है, जैसे भुना हुआ, भीगा हुआ या पकाकर। हर तरीके से चना खाने के अपने-अपने फायदे हो सकते हैं।

कटोरी में रखे भुने, भीगे और उबले चने (सौ. एआई)
Chickpeas Health Benefits: शरीर के बेहतर संचालन और मांसपेशियों की मजबूती के लिए प्रोटीन सबसे अनिवार्य पोषक तत्व है। यह न केवल कोशिकाओं की मरम्मत करता है बल्कि शरीर को दिनभर ऊर्जावान बनाए रखने में भी मदद करता है। आज के दौर में जहां युवा प्रोटीन के लिए महंगे सप्लीमेंट और पाउडर पर निर्भर हैं वहीं हमारे किचन में मौजूद चना प्रोटीन का एक बेहद सस्ता और शक्तिशाली विकल्प है।
आयुर्वेद में चने को केवल एक आहार नहीं बल्कि औषधीय गुणों का खजाना माना गया है। इसमें प्रोटीन, फाइबर, विटामिन और मिनरल्स प्रचुर मात्रा में होते हैं। हालांकि अक्सर लोगों के मन में यह सवाल रहता है कि चना किस रूप में खाना सबसे ज्यादा फायदेमंद है भुना हुआ, भीगा हुआ या फिर पका हुआ? आइए विस्तार से जानते हैं इसके अलग-अलग लाभ।
भुना हुआ चना
यदि आप वजन कम करना चाहते हैं, तो भुना हुआ चना आपके लिए सबसे अच्छा विकल्प है। इसमें कैलोरी कम और फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जिससे इसे खाने के बाद लंबे समय तक भूख नहीं लगती। यह कोलेस्ट्रॉल को कम करने, डायबिटीज को नियंत्रित करने और हृदय रोगों के जोखिम को घटाने में भी सहायक है। आयुर्वेद के अनुसार, इसका सेवन सुबह या दोपहर के समय करना सबसे लाभकारी होता है।
सम्बंधित ख़बरें
Chickpea Water: उबले चने का पानी सच में गट हेल्थ के लिए फायदेमंद है, जानिए सच क्या है?
Fasting Workout: व्रत के दौरान जिम जाना सही है या नहीं? जानें एक्सपर्ट्स की सलाह और किन बातों का रखें ध्यान
Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन पर दिल जीत गए ये इमोशनल विज्ञापन, भाई-बहन के रिश्ते का बताया असली मतलब
Breastfeeding Diet: स्तनपान कराने वाली मांएं भूलकर भी न खाएं ये 7 चीजें, बच्चे की सेहत पर पड़ सकता है असर
भीगा और पका हुआ चना
काले चने को रातभर भिगोकर सुबह उबालकर खाना ऊर्जा का पावरहाउस माना जाता है। यह उन लोगों के लिए बेहतरीन है जो शारीरिक मेहनत या जिम में पसीना बहाते हैं। पका हुआ चना शरीर में ताकत भरता है और वजन बढ़ाने (Muscle gain) में भी मदद करता है। यदि आप इसे थोड़े से देसी घी के साथ छौंक लगाकर खाते हैं, तो यह शरीर के ‘वात दोष’ को संतुलित करता है और चने के प्राकृतिक रूखेपन को कम करता है। इसे नाश्ते या शाम के स्नैक्स के तौर पर लिया जा सकता है।
यह भी पढ़ें:- बच्चा हर वक्त रहता है गुमसुम? आज ही पूछें ये 5 सवाल, मन की बात जानने के लिए आजमाएं ये स्मार्ट पेरेंटिंग टिप
कटोरी में रखे भुने, भीगे और उबले चने (सौ. एआई)
चने का सत्तू
तीसरे नंबर पर आता है चने का सत्तू। विशेषकर गर्मियों के मौसम में सत्तू का सेवन शरीर को अंदरूनी ठंडक प्रदान करता है। यह प्रोटीन का सबसे सुपाच्य रूप है जो थकान मिटाने और आंखों की रोशनी के लिए फायदेमंद माना जाता है। पेट की गर्मी शांत करने के लिए चने का सत्तू एक बेहतरीन आयुर्वेदिक उपाय है।
चने के अनगिनत फायदे हैं लेकिन आयुर्वेद के अनुसार जिन लोगों के शरीर में वात दोष (Gas या जोड़ों का दर्द) अधिक रहता है उन्हें चने का सेवन सावधानी से करना चाहिए। चने का सही लाभ तभी मिलता है जब इसे सही मात्रा और सही समय पर खाया जाए।
Roasted vs soaked vs cooked gram protein benefits ayurvedic tips
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नीतीश कुमार को जबरदस्ती हटाया गया! बांकीपुर में भाजपा की हार पर बोले अनंत सिंह, सम्राट चौधरी के लिए क्या कहा?
Aug 04, 2026 | 07:27 PMवृंदावन में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, गोदामों से बरामद 5,000 किलो मिलावटी पेड़ा और मिल्क केक किए नष्ट
Aug 04, 2026 | 07:21 PMMP राज्यसभा चुनाव विवाद: मीनाक्षी नटराजन की याचिका पर रिटर्निंग ऑफिसर समेत सभी प्रतिवादियों को नोटिस
Aug 04, 2026 | 07:13 PMशेख हसीना के दिल्ली कार्यक्रम पर भारत का दो टूक जवाब…MEA ने स्पष्ट की सरकार की स्थिति, बोला- यह निजी आयोजन
Aug 04, 2026 | 07:12 PMईरान में सालाना महंगाई दर 87 फीसदी के पार, सर्वाइवल इकोनॉमी मोड में पहुंचा पूरा देश
Aug 04, 2026 | 07:11 PM117 दिन के संघर्ष के बाद समग्र शिक्षा के संविदा कर्मचारियों की बड़ी जीत, समायोजन का शासनादेश जारी
Aug 04, 2026 | 07:03 PMगांधी के हत्यारों और आंबेडकर के विरोधियों से हमें संविधान का पाठ नहीं चाहिए.. अभिजीत दीपके का RSS पर तीखा हमला
Aug 04, 2026 | 07:03 PMवीडियो गैलरी

POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM
गंगा में खतरे के बीच कैमरा ऑन, सुरक्षा ऑफ! निरहुआ-आम्रपाली के वीडियो पर मचा बवाल, सवालों के घेरे में प्रशासन
Aug 04, 2026 | 02:42 PM
वाराणसी में अवैध क्लीनिक की लापरवाही से प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य विभाग पर उठे गंभीर सवाल! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 11:15 PM
बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, 100 करोड़ की संपत्ति वाले PK ने रचा इतिहास! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:35 PM
रांची में 10वें दिन भी छात्रों का आमरण अनशन जारी, JP आंदोलन की तरह महासंग्राम का ऐलान; देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:06 PM














