महाराष्ट्र के अस्पताल में ICU में बुजुर्ग महिला को चूहों ने कुतरा, सोते रहे डॉक्टर! शरीर पर मिले कई घाव

Bhayandar Hospital Negligence: महाराष्ट्र के भयंदर में शर्मनाक वाकया! ICU में वेंटिलेटर पर लेटी 89 वर्षीय महिला को चूहों ने कुतरा। डॉक्टर-नर्स रहे बेखबर, परिजनों ने चूहे को रंगे हाथों पकड़ा।
Shocking negligence in Bhayandar, Maharashtra: Rats bit an 89-year-old elderly woman inside the ICU. Family members caught the rat red-handed. Doctors were unaware.
भयंदर के अस्पताल में चूहे ने मरीज को काटा (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

ICU Rat Bite Case: महाराष्ट्र के भयंदर से अस्पताल की गंभीर लापरवाही का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक अस्पताल के आईसीयू में भर्ती 89 वर्षीय बुजुर्ग महिला के शरीर को चूहों ने कुतर दिया। हैरानी की बात यह रही कि इसकी खबर न किसी डॉक्टर और न किसी नर्स को लगी। सुबह जब परिजन मरीज से मिलने अस्पताल पहुंचे तो वह भी यह देख हैरान रह गए।

मिली जानकारी के अनुसार, बुजुर्ग महिला सुहासिनी माठेकर को 12 मार्च को इलाज के लिए भयंदर के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी हालत नाजुक होने के कारण उन्हें अस्पताल की चौथी मंजिल पर स्थित आईसीयू में वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था।

सुरक्षा व्यवस्था पर खड़े हुए सवाल

आमतौर पर आईसीयू में कड़ी निगरानी और बाहरी लोगों के प्रवेश पर सख्त रोक होती है, लेकिन इसी वार्ड में चूहों के पहुंचने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। अस्पताल के इस हालत ने आम वार्डों के मरीजों की सुरक्षा और स्वास्थ्य पर भी सवाल खड़ा कर दिया है

परिजनों के मुताबिक, सोमवार सुबह करीब छह बजे जब वे मरीज को देखने पहुंचे, तब उन्होंने देखा कि एक चूहा बुजुर्ग महिला के हाथ को कुतर रहा था। परिजनों के पहुंचते ही चूहा वहां से भाग गया, लेकिन तब तक महिला के हाथ पर कई जगह गहरे घाव हो चुके थे।

परिजनों ने स्टाफ को दी जानकारी

मरीज महिला के परिवार का आरोप है कि इस पूरी घटना के दौरान आईसीयू में मौजूद डॉक्टर और नर्सों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। परिजनों द्वारा जानकारी देने के बाद ही अस्पताल के स्टाफ को मामले का पता चला। घटना के सामने आने के बाद अस्पताल प्रबंधन और स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com