-
मंगल, 16 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Punjab »
- 3 Accused Associated With Lawrence Bishnoi And Goldie Brar Arrested
लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ से जुड़े 3 गुर्गे गिरफ्तार, हत्याओं को अंजाम देने की थी साज़िश
- Written By: अभिषेक सिंह
पंजाब पुलिस ने गुरुवार को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई औऐर गोल्ड़ी बराड़ से जुड़े तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक ये तीनों आरोपी बठिंडा और मोहाली के इलाकों में हत्याओं को अंजाम देने की साजिश रच रहे थे।

पुलिस की गिरफ्त में लॉरेंस बिश्नोई गैग से जुड़े तीन आरोपी (सोर्स-सोशल मीडिया)
चंडीगढ़: पंजाब पुलिस ने गुरुवार को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई औऐर गोल्ड़ी बराड़ से जुड़े तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक ये तीनों आरोपी बठिंडा और मोहाली के इलाकों में हत्याओं को अंजाम देने की साजिश रच रहे थे। जिन्हें पुलिस ने ‘काउंटर इंटेलिजेंस यूनिट से मिले इनपुट के बाद गिरफ्तार किया है।
पंजाब पुलिस ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ से जुड़े तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान मौड़ मंडी के नवी बस्ती निवासी करणदीप सिंह उर्फ कन्नू, बठिंडा के कोट शमीर निवासी रघुवीर सिंह और कुलविंदर सिंह उर्फ बिट्टू के रूप में हुई है। पंजाब पुलिस की ‘काउंटर इंटेलिजेंस (सीआई)’ इकाई, बठिंडा ने बठिंडा पुलिस के साथ एक संयुक्त अभियान में तीन लोगों को गिफ्तार किया और राज्य में संभावित लक्षित हत्याओं को टाल दिया।
डीजीपी ने दी जानकारी
पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने कहा कि ये लोग गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ से जुड़े हुए थे। डीजीपी ने बताया कि खुफिया जानकारी मिली थी कि लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ के साथी बठिंडा, मोहाली और आसपास के इलाकों में लक्षित हत्याओं को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
सिंगर गुरु रंधावा के जिम के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग से मचा हड़कंप, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी
लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश राहुल सिंह राठौर गिरफ्तार
लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने लिया पुलवामा हमले का बदला! आतंकी हमजा बुरहान की हत्या की ली जिम्मेदारी
पिंपरी-चिंचवड में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का खौफ! फर्नीचर मॉल पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, देखें VIDEO
मौड़ चौक से किया गिरफ्तार
इसके आधार पर पुलिस ने एक अभियान शुरू किया और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए मौड़ चौक पर नाकाबंदी की। उन्होंने कहा कि तीनों अपनी कार में मौड़ से बठिंडा की ओर जा रहे थे और इस दौरान पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। डीजीपी ने बताया कि पुलिस ने उनके कब्जे से तीन पिस्तौल (जिनमें एक 9 एमएम पिस्तौल और दो 0.32 बोर पिस्तौल शामिल हैं) के अलावा छह कारतूस और छह मैगजीन बरामद कीं। इतना ही नहीं पुलिस ने उनकी कार को भी जब्त कर लिया है।
लॉरेंस बिश्नोई के संपर्क में था कन्नू
उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आरोपी कन्नू लॉरेंस बिश्नोई के संपर्क में था और बरामद किए गए हथियारों का इस्तेमाल लक्षित हत्याओं के लिए किया जाना था। यादव ने कहा कि पुलिस इस मामले में विस्तृत जानकारी प्राप्त करने के लिए जांच कर रही है।
3 accused associated with lawrence bishnoi and goldie brar arrested
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
तालाब में कूदकर भागे जहांगीर खान के समर्थक…पुष्पा की रिहाई के लिए दे रहे थे धरना, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
Jun 16, 2026 | 10:01 PMKriti Sanon Look: कॉकटेल 2 की बिंदास ऐली बनकर छाईं कृति सेनन, सोशल मीडिया पर शेयर की खास तस्वीरें
Jun 16, 2026 | 09:59 PMजल संकट से सरकार के छुटे पसीने, 2027 तक पेयजल करें सुनिश्चित, सीएम फडणवीस का आदेश
Jun 16, 2026 | 09:53 PMWalking Daily: दवाइयां खाने से बेहतर है मॉर्निंग वॉक, रोज सुबह चलने से पास भी नहीं फटकती हैं ये 5 बीमारियां
Jun 16, 2026 | 09:44 PMNEET विवाद पर खड़गे का बड़ा हमला: शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, टेलीग्राम ब्लॉक करने पर उठाए सवाल
Jun 16, 2026 | 09:39 PMएक महीने में 30 दिन, लेकिन वैलिडिटी 28 दिन का ही क्यों; ग्राहकों से कैसे एक्स्ट्रा पैसा कमा रही कंपनियां?
Jun 16, 2026 | 09:37 PMसागर के मकरोनिया में हड़कंप, चाकू की नोक पर नाबालिग लड़की का सनसनीखेज अपहरण; जानें पूरा मामला
Jun 16, 2026 | 09:35 PMवीडियो गैलरी

स्लोवाकिया में प्रधान मंत्री मोदी को एक और सम्मान, ‘ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस’ क्यों खास?
Jun 16, 2026 | 09:09 PM
तेल सस्ता हुआ..भारत में फिर भी बढ़ गए Diesel के दाम! आखिर क्या है पूरा मामला?, VIDEO
Jun 16, 2026 | 07:21 PM
पेट्रोल से ₹20 तक सस्ता होगा E100 फ्यूल! जानिए गन्ने से बने इस नए ईंधन के फायदे और नुकसान- VIDEO
Jun 15, 2026 | 11:02 PM
जयपुर में ‘कॉकरोचों’ के मुखिया का थप्पड़ों से स्वागत! युवकों ने अभिजीत को रसीद किए कई थप्पड़, देखें VIDEO
Jun 15, 2026 | 09:52 PM
अमेरिका-ईरान में समझौते से क्या Israel पड़ गया अकेला? 5 पॉइंट में समझे अंदर की बात, VIDEO
Jun 15, 2026 | 09:05 PM
गूगल मैप ने शादी में जा रहे परिवार को पहुंचाया नाले में, दो घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन, देखें हापुड़ का VIDEO
Jun 15, 2026 | 08:57 PM














