- Hindi News »
- Entertainment »
- Pavitra Punia Engaged To Mumbai Businessman Shares Romantic Photos
एजाज से ब्रेकअप के बाद फिर प्यार में डूबीं पवित्रा, बीच किनारे मंगेतर ने किया प्रपोज, शेयर की PHOTOS
Pavitra Punia News: पवित्रा पुनिया ने एजाज खान से ब्रेकअप के बाद अब अपनी जिंदगी में एक नई शुरुआत की है। उन्होंने एक मुंबई बेस्ड बिजनेसमैन से सगाई कर ली है। जिसकी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।
- Written By: स्नेहा मौर्या

पवित्रा पुनिया ने की सगाई (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Pavitra Punia Engagement Photos: टेलीविजन एक्ट्रेस और बिग बॉस 14 फेम पवित्रा पुनिया इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल, अभिनेत्री एक बार फिर प्यार में पड़ गई हैं और इस बार उन्होंने अपने रिश्ते को ऑफिशियल भी कर दिया है। सोशल मीडिया पर पवित्रा ने अपनी सगाई की तस्वीरें शेयर कर सबको चौंका दिया।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, पवित्रा ने मुंबई के एक बिजनेसमैन के साथ सगाई कर ली है। दोनों काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे और अब उन्होंने अपने रिश्ते को नया नाम देने का फैसला किया है। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर रोमांटिक तस्वीरें पोस्ट कीं, जिसमें उनका पार्टनर बीच किनारे उन्हें प्रपोज करते नजर आ रहा है। तस्वीरों में पवित्रा रेड गाउन में बेहद खूबसूरत लग रही हैं, वहीं उनके हाथ में चमकती बड़ी हीरे की रिंग फैंस का ध्यान खींच रही है।
पवित्रा पुनिया ने शेयर की सगाई की तस्वीरें
पवित्रा ने तस्वीरों के साथ कैप्शन लिखा, “लॉक्ड इन… प्यार ने इसे ऑफिशियल कर दिया। #सून टू बी मिसेज#NS”। हालांकि, उन्होंने अपने मंगेतर का चेहरा अभी तक सार्वजनिक नहीं किया है, जिससे उनके फैंस के बीच जिज्ञासा और बढ़ गई है।
सम्बंधित ख़बरें
स्टारडम छोड़ राजपाल यादव ने निभाई चाचा की जिम्मेदारी, हलवाई संग बेली रोटियां, भतीजी की विदाई में छलके आंसू
मुझे किसी की सिंपैथी नहीं चाहिए…राजपाल यादव ने इंडस्ट्री से मिले सपोर्ट पर तोड़ी चुप्पी, दे दिया बड़ा बयान
Do Deewane Seher Mein Review: कमजोर कहानी और सुस्त रफ्तार ने बिगाड़ा सिद्धांत चतुर्वेदी-मृणाल ठाकुर का खेल
The 50 Winner Leaked: रजत दलाल को लगा झटका, ‘द 50’ का ताज शिव ठाकरे के नाम होने की चर्चा तेज
गौर करने वाली बात ये है कि इससे पहले पवित्रा अभिनेता एजाज खान के साथ रिलेशनशिप में थीं। दोनों की मुलाकात बिग बॉस 14 के सेट पर हुई थी और शो के बाद भी यह रिश्ता करीब चार साल तक चला। साल 2023 में दोनों का ब्रेकअप हो गया था। इसके बाद पवित्रा ने एजाज को ‘नार्सिसिस्ट’ और ‘डोमिनेटिंग’ स्वभाव का बताया था।
इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने पार्टनर को लेकर तोड़ी थी चुप्पी
अब अभिनेत्री ने बीते रिश्ते को पीछे छोड़ते हुए अपनी जिंदगी में नई शुरुआत की है। हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में पवित्रा पुनिया ने सगाई की पुष्टि करते हुए कहा, “हां, मैं फिर से प्यार में हूं। इस बार दिवाली मेरे लिए बहुत खास है क्योंकि मैं इसे अपने पार्टनर और उनके परिवार के साथ मनाऊंगी।”
ये भी पढ़ें- दिवाली पर प्रिया मलिक संग हुआ बड़ा हादसा, आग में झुलसीं एक्ट्रेस, फिर पिता ने यूं बचाई जान
उन्होंने आगे कहा, “मैं विदेश जा रही हूं क्योंकि मेरा मंगेतर और उनका परिवार वहीं रहते हैं। थोड़ा दुख है कि मैं अपने परिवार के साथ दीवाली नहीं मना पाऊंगी, लेकिन उनके साथ नई यादें बनाने को लेकर मैं बहुत खुश हूं।” फैंस सोशल मीडिया पर पवित्रा को उनकी नई शुरुआत के लिए बधाइयां दे रहे हैं और यह जानने को काफी एक्साइटेड हैं कि आखिर उनके रहस्यमयी मंगेतर कौन हैं।
Pavitra punia engaged to mumbai businessman shares romantic photos
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
साखरवाही फार्म हाउस में जुए पर रेड, 13 आरोपी गिरफ्तार, 1 लाख 73 हजार रुपये नकद सहित जुआ सामग्री जब्त
Feb 20, 2026 | 04:07 PMमहाराष्ट्र में ‘छत्रपति शिवाजी महाराज महाराजस्व अभियान’ शुरू, अब चुटकियों में निपटेंगे राजस्व और जमीन के काम
Feb 20, 2026 | 04:04 PMChandrapur News: श्री सीमेंट कंपनी के खिलाफ पांचवें दिन भी जारी रहा आंदोलन, मिल रहा समर्थन
Feb 20, 2026 | 03:56 PM‘चुनाव नतीजे संदिग्ध, हो निष्पक्ष जांच’, ‘BNP ने भारत और अवामी लीग से की सांठगांठ’, नाहिद इस्लाम का बड़ा आरोप
Feb 20, 2026 | 03:56 PMपाकिस्तान सरकार ने हॉकी के कप्तान अम्माद शकील बट का बैन हटाया, पीएचएफ के अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
Feb 20, 2026 | 03:55 PM‘राहुल गांधी झूठ के नवाब’, शहजाद पूनावाला ने कांग्रेस के ‘खटाखट मॉडल’ को बताया करप्शन की दुकान
Feb 20, 2026 | 03:51 PMयूथ कांग्रेस के प्रदर्शन पर बीजेपी का वार, कहा-वैश्विक मंच पर भारत को शर्मिंदा करना ही कांग्रेस का एजेंडा
Feb 20, 2026 | 03:50 PMवीडियो गैलरी

मौलाना मदनी के बयान पर भड़के Giriraj Singh, दिया दो टूक जवाब, बोले- भारत में रहने वाले लोग भारतवंशी
Feb 20, 2026 | 01:23 PM
सागर में नकली डीएसपी का भंडाफोड़, नई बोलेरो और वर्दी का रौब दिखाकर कर रहे थे ठगी, असली पुलिस ने ऐसे सिखाया सबक
Feb 19, 2026 | 10:15 PM
वंदे भारत में सेहत से खिलवाड़! सीधे प्लास्टिक पैकेट में गर्म कर परोसी जा रही रोटियां, वीडियो ने खोली पोल
Feb 19, 2026 | 10:09 PM
रायबरेली में सिस्टम फेल! टूटे पुल के कारण घुटनों तक पानी में स्कूल जाने को मजबूर नौनिहाल- VIDEO
Feb 19, 2026 | 10:03 PM
राजस्थान में प्रिंसिपल की दबंगई, ‘बुला ले मुख्यमंत्री को, नहीं करूंगी साइन’, ₹200 की वसूली पर दी खुली धमकी
Feb 19, 2026 | 09:58 PM
UP पुलिस का काला चेहरा! कोतवाल की गंदी हरकत से तंग महिला सिपाही पहुंची डीआईजी के पास, रोते हुए सुनाई आपबीती
Feb 19, 2026 | 09:52 PM














