- Hindi News »
- Entertainment »
- Priya Malik Narrowly Escapes Fire Incident On Diwali
दिवाली पर प्रिया मलिक संग हुआ बड़ा हादसा, आग में झुलसीं एक्ट्रेस, फिर पिता ने यूं बचाई जान
Priya Malik News: बिग बॉस 9 की कंटेस्टेंट प्रिया मलिक इस दिवाली एक बड़े हादसे से बाल-बाल बच गईं। फोटोज खिंचवाते वक्त दिये से अचानक उनके कपड़ों में आग लग जाती है, लेकिन उनके पिता उन्हें बचा लेते हैं।
- Written By: स्नेहा मौर्या

प्रिया मलिक (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Priya Malik Fire Incident On Diwali: टीवी एक्ट्रेस और बिग बॉस 9 की चर्चित कंटेस्टेंट प्रिया मलिक इस बार दिवली के मौके पर एक बड़े हादसे का शिकार होते-होते बच गईं। परिवार और पड़ोसियों के साथ खुशियों का त्योहार मना रही प्रिया के साथ कुछ ऐसा हुआ जिसने सभी को दहला दिया। एक छोटी सी लापरवाही ने उनकी जान तक खतरे में डाल दी थी।
दरअसल, प्रिया अपने घर के पास पड़ोसियों संग दीपावली की शाम तस्वीरें खिंचवा रही थीं। तभी अचानक उनके पीछे रखे दीये से उनकी पोशाक में आग लग गई। कुछ ही सेकंड में उनके कपड़े जलने लगे और लपटें उनके कंधे से लेकर पीठ तक फैल गईं। उन्होंने बताया कि वह समझ ही नहीं पाईं कि इतनी जल्दी यह सब कैसे हो गया।
पोस्ट शेयर कर प्रिया मलिक ने बताई हादसे की कहानी
मंगलवार, 21 अक्टूबर को प्रिया ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में इस घटना का जिक्र करते हुए बताया कि इस मुश्किल वक्त में उनके पिता ने तुरंत सूझबूझ दिखाई और उनके जलते हुए कपड़े फाड़ दिए। उन्होंने लिखा “मैं अपने पड़ोसियों के साथ फोटो खिंचवा रही थी, तभी अचानक दाहिने कंधे से आग की लपटें उठीं। मैं डर गई थी, क्योंकि आग बहुत तेज थी। शुक्र है मेरे पापा वहीं मौजूद थे और उन्होंने बिना देरी किए मेरे जलते कपड़े उतार दिए, वरना नतीजा भयानक हो सकता था।”
सम्बंधित ख़बरें
झरने के नीचे ‘गब्बर’ का रोमांस! हसीन वादियों में पत्नी संग शिखर धवन की ये केमिस्ट्री सोशल मीडिया पर हुई वायरल
Sunil Dutt Career: 25 रुपये की सैलरी से शुरू हुआ था सफर, संघर्षों को मात देकर सुनील दत्त ने बनाई अलग पहचान
Bobby Deol Struggle: संघर्ष के दिनों को याद कर भावुक हुए बॉबी देओल, बोले- दाढ़ी बढ़ाने पर लोग उड़ाते थे मजाक
Uorfi Javed ने रीक्रिएट की मेट गाला 2026 की वायरल बबल ड्रेस, BTS वीडियो ने सोशल मीडिया पर मचाई हलचल

प्रिया मलिक ने आगे बताया कि यह घटना उनके और परिवार के लिए बेहद डरावनी थी। उन्होंने कहा कि हम सभी सोचते हैं कि ऐसी दुर्घटनाएं हमारे साथ नहीं होंगी, लेकिन हकीकत में एक पल की असावधानी जानलेवा साबित हो सकती है। उन्होंने लिखा “जब आग शरीर पर सुलगती है, तो कुछ भी सोचने की क्षमता खत्म हो जाती है। उस पल मेरे पापा मेरे हीरो बन गए।”
ये भी पढ़ें- थामा ने तोड़ा सैयारा का रिकॉर्ड, फिल्म बनी साल की चौथी और आयुष्मान के लिए सबसे बड़ी ओपनर
लोगों से एक्ट्रेस ने की खास अपील
एक्ट्रेस ने बताया कि उनके कंधे, पीठ और उंगलियों पर हल्की जलन है, लेकिन वे अब ठीक हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अगर उस वक्त उनके गोद में बच्चा होता, तो स्थिति और गंभीर हो सकती थी। आखिर में प्रिया ने सभी से अपील की कि दिवाली को उत्साह के साथ जरूर मनाएं, लेकिन पूरी सावधानी बरतें। दीयों, पटाखों और जलती सजावट के पास जाते समय विशेष ध्यान रखें। उन्होंने लिखा कि “इस घटना ने मुझे जिंदगीभर के लिए सबक दे दिया है। शायद अगले साल फिर जश्न मनाऊंगी, लेकिन अब और भी ज्यादा सतर्क रहूंगी।”
Priya malik narrowly escapes fire incident on diwali
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
कुंडली के दूसरे भाव में हो केतु, तो मान-सम्मान और धन-दौलत लुट जाने का खतरा, जानें बचने के उपाय
May 25, 2026 | 08:13 PMबांद्रा के बाद अब गोरेगांव-मलाड में रेलवे की कार्रवाई; 1500 वर्ग मीटर जमीन से हटाए गए अवैध निर्माण
May 25, 2026 | 08:07 PMराष्ट्रपति भवन में चमकीं हरमनप्रीत कौर, लेकिन क्यों नदारद रहे हिटमैन रोहित शर्मा? जानें इसके पीछे की बड़ी वजह
May 25, 2026 | 08:00 PMKatni News: उदयनिधि स्टालिन को BJP विधायक संजय पाठक ने भेजी रामायण और श्रीमद भागवत गीता; कही यह बड़ी बात
May 25, 2026 | 07:55 PMमुंबई मेट्रो बनी स्मार्ट: APCMS तकनीक शुरू, खराब होने से पहले ही एआई पहचान लेगा तकनीकी खामी
May 25, 2026 | 07:54 PMPadma Awards 2026: धर्मेन्द्र से शिबू सोरेन तक… देश की ये 66 हस्तियां पद्म पुरस्कार से हुईं सम्मानित
May 25, 2026 | 07:44 PMपद्म पुरस्कारों में महाराष्ट्र का रहा बोलबाला, 1 पद्मविभूषण, 3 पद्मभूषण और 11 पद्मश्री के साथ राज्य का दबदबा
May 25, 2026 | 07:33 PMवीडियो गैलरी

फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM














