- Hindi News »
- Entertainment »
- Ott Releases Week October 2025 War2 Search Kurukshetra Know Date
इस हफ्ते OTT पर रिलीज हो रही ये धमाकेदार फिल्में और वेब सीरीज, वीकेंड का मजा दोगुना
- Written By: स्नेहा मौर्या
OTT Movies: अक्टूबर यह हफ्ता सिनेमाप्रेमियों के लिए बेहद खास होने वाला है, क्योंकि इस वीक वार 2 से लेकर कई धमाकेदार फिल्में ओटीटी पर रिलीज होने जा रही हैं, तो चलिए उनकी लिस्ट जानते हैं...

ओटीटी रिलीज मूवी (फोटो-सोर्स, सोशल मीडिया)
OTT Movies Releases October 2025: अक्टूबर के पहले हफ्ते का उत्साह दशहरे और विजयादशमी के साथ अपने चरम पर था। सिनेमाघरों में ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने तहलका मचा दिया। अब महीने के दूसरे हफ्ते में ‘लॉर्ड कर्जन की हवेली’ और ‘कंट्रोल’ जैसी फिल्में थियेटर्स में आने वाली हैं, लेकिन OTT प्लेटफॉर्म्स पर 6 से 12 अक्टूबर के बीच कुछ धमाकेदार कंटेंट देखने को मिलेगा। इस हफ्ते 11 नई फिल्में और वेब सीरीज आपके वीकेंड को और मनोरंजक बनाएंगी।
वॉर 2
ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की ये स्पाई-थ्रिलर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर मिली-जुली प्रतिक्रिया के बाद अब ओटीटी पर आती है। मेजर कबीर धालीवाल (ऋतिक) पर देशद्रोह का आरोप लगता है और रॉ उसे पकड़ने के लिए अपने बैचमेट विक्रम (जूनियर एनटीआर) को जिम्मेदारी देता है। इस फिल्म में कियारा आडवाणी की भी स्पाई यूनिवर्स में एंट्री है। हालांकि, यह फिल्म 9 अक्टूबर को नेटफिल्क्स पर रिलीज हो रही है।
सर्च: द नैना मर्डर केस
कोंकणा सेन शर्मा की क्राइम-थ्रिलर सीरीज में एसीपी संयुक्ता दास एक खौफनाक हत्या की जांच करती हैं। नए अफसर जय कंवल के साथ मिलकर, वह राज़ और राजनीतिक पेंचिदगियों के बीच सच्चाई तक पहुंचती हैं। यह डेनिश फिल्म ‘द किलिंग’ का भारतीय रीमेक है। यह जियोहॉटस्टार पर 10 अक्टूबर को रिलीज हो रही है।
सम्बंधित ख़बरें
Akshara Singh Song: ‘घिस घिस घिस’ से सोशल मीडिया पर छाईं अक्षरा सिंह, नंबर 1 ट्रेंड होने पर जताई खुशी
रणवीर सिंह-फरहान अख्तर विवाद पर Poonam Dhillon का रिएक्शन, बोलीं- फिल्म रुकती है तो सबसे ज्यादा नुकसान…
‘मैं ठीक होकर वापस आऊंगी’, ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रहीं Pankaj Bhadouria ने अस्पताल से शेयर किया भावुक वीडियो
Malaika Arora का सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर करारा जवाब, बोलीं- अब लोगों की राय से तय नहीं होती मेरी खुशी
कुरुक्षेत्र
एनिमेशन सीरीज महाभारत की कहानी को 18 प्रमुख योद्धाओं के नजरिए से दिखाती है। उजान गांगुली द्वारा डायरेक्टेड इस नौ-एपिसोड की सीरीज में नैतिक दुविधाएं, विश्वासघात और युद्ध की जटिलता बखूबी उभरती है और यह फिल्म 10 अक्टूबर को नेटफिल्क्स पर रिलीज हो रही है।
लीगली वीर
लीगली वीर फिल्म लायंसगेट प्ले पर 10 अक्टूबर को स्ट्रीम हो रही है और यह तेलुगू लीगल ड्रामा, जिसमें वीर अमेरिका से भारत लौटकर एक पेचीदा केस में अपनी मुवक्किल की बेगुनाही साबित करता है। कोर्टरूम ड्रामा, जिरह और रोमांचक ट्विस्ट्स इस फिल्म की खासियत हैं।
स्थल
मराठी फिल्म ग्रामीण अरेंज मैरिज, पितृसत्ता और सामाजिक दबाव पर केंद्रित है। लड़की सविता अपने भविष्य और खुद की इच्छाओं के बीच संघर्ष करती है। यह जी5 पर 10 अक्टबूर को दस्तक देने वाली है।
ये भी पढ़ें- नीलम गिरी का नया धमाकेदार गाना ‘कमर तोड़के नाचब’ हुआ रिलीज, प्रवेश लाल यादव संग मचाया जलवा
मेंटेनेंस रिक्वायर्ड
रोमांटिक-कॉमेडी में चार्ली और उसका कॉरपोरेट राइवल ब्यू का ऑनलाइन और ऑफलाइन प्यार दर्शकों को हंसाएगा और रोमांचित करेगा और यह 8 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है। इसके अलावा इस हफ्ते अन्य पांच फिल्में और वेब सीरीज भी ओटीटी पर रिलीज हो रही हैं। चाहे आप थ्रिलर, ड्रामा, रोमैंस या एनिमेशन पसंद करें, इस हफ्ते का OTT कंटेंट हर मूड के लिए परफेक्ट है।
Ott releases week october 2025 war2 search kurukshetra know date
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
संडे को घर से निकलने से पहले चेक करें रेलवे का नया शेड्यूल, मेन और हार्बर लाइन पर घंटों ठप रहेगी सेवा
May 29, 2026 | 08:30 PMसीएम की कुर्सी छोड़ी…लेकिन सत्ता पर कंट्रोल चाहते हैं सिद्धारमैया, इस मांग ने बढ़ाई DK शिवकुमार की टेंशन!
May 29, 2026 | 08:28 PMट्रेन के टॉयलेट में धुल रहे थे खाने के बर्तन! वायरल वीडियो पर FSSAI ने IRCTC को भेजा नोटिस
May 29, 2026 | 08:27 PMMP बोर्ड का बड़ा फैसला, 10वी में बेसिक मैथ्स वाले भी 11वीं में चुन सकेंगे गणित; जानें क्यों लिया गया ये निर्णय
May 29, 2026 | 08:24 PMमरीन लाइन्स स्टेशन पर मेजर ब्लॉक: आज रात चर्चगेट जाने वाली कई लोकल ट्रेनें रद्द, चेक करें शेड्यूल
May 29, 2026 | 08:18 PMउत्तराखंड में विदेशी पर्यटक ने दिखाई मिसाल, जंगल और मंदिर के आसपास घंटों तक उठाता रहा कचरा
May 29, 2026 | 08:17 PMTET Exam: देशभर के लाखों शिक्षकों को सुप्रीम कोर्ट ने दी राहत, बढ़ाई TET पास करने की डेडलाइन
May 29, 2026 | 08:12 PMवीडियो गैलरी

’14 साल बाद सब्जी-भाजी…’, हमीरपुर में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का सरकार पर तीखा हमला, जानें क्या कहा
May 29, 2026 | 02:50 PM
Vaibhav Sooryavanshi: मुंबई में आलीशान घर, महंगी कारें…इतनी है वैभव सूर्यवंशी की नेटवर्थ, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 10:56 PM
कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से सिद्धारमैया ने दिया इस्तीफा, लेकिन वायरल हो गई ये खास तस्वीर; देखें वीडियो
May 28, 2026 | 10:55 PM
फ्लैग मार्च के बीच सीधे गैंगस्टर के घर में घुस गए IPS विनायक भोंसले, VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल
May 28, 2026 | 10:25 PM
यूपी के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, बकरीद पर राज्य में हाई अलर्ट, खुले में कुर्बानी और नमाज पर लगी लगाम! VIDEO
May 28, 2026 | 01:43 PM
गौ माता को राष्ट्र माता घोषित… बकरीद की नमाज के बाद मुस्लिम समाज की सरकार से बड़ी मांग, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 01:27 PM














