OTT पर छाई जासूसी और थ्रिलर वेब सीरीज, देखें इस हफ्ते की टॉप लिस्ट

Top Web Series on OTT: इस हफ्ते OTT प्लेटफॉर्म्स पर जासूसी, थ्रिलर और मिस्ट्री से भरी वेब सीरीज का जलवा है। ऑरमैक्स मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, दर्शक इन कहानियों को हाथों-हाथ ले रहे हैं।
OTT पर छाई जासूसी और थ्रिलर वेब सीरीज, देखें इस हफ्ते की टॉप लिस्ट
OTT पर छाई जासूसी और थ्रिलर वेब सीरीज
Published on
Updated on

OTT Releases: आजकल दर्शकों की पहली पसंद OTT प्लेटफॉर्म्स बन चुके हैं। यहां हर हफ्ते नई कहानियां रिलीज होती हैं, जिनमें सस्पेंस, थ्रिलर, मिस्ट्री और ड्रामा का तड़का दर्शकों को खूब भाता है। इस हफ्ते ऑरमैक्स मीडिया ने टॉप 6 वेब सीरीज की लिस्ट जारी की है, जिसमें जासूसी और रहस्यमयी कहानियां बाजी मारती नजर आ रही हैं। आइए जानते हैं कौन सी सीरीज इस समय दर्शकों के बीच छाई हुई हैं।

लिस्ट में पहले स्थान पर नेटफ्लिक्स की सीरीज सारे जहां से अच्छा है। प्रतीक गांधी, सनी हिंदुजा और रजत कपूर जैसे कलाकारों से सजी यह सीरीज एक सच्ची घटना पर आधारित है। कहानी एक जासूस के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने देश के लिए हर जोखिम उठाने को तैयार है। इस सीरीज को अब तक 28 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है, जो इसकी लोकप्रियता का सबूत है।

Wednesday सीजन 2 और सलाकार

दूसरे नंबर पर है Wednesday सीजन 2, जो अमेरिकी सुपरनैचुरल मिस्ट्री ड्रामा है। पहले सीजन ने ही जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की थी और अब दूसरा सीजन आते ही धूम मचा रहा है। इसे 24 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। Wednesday सीजन 2 नेटफ्लिक्स पर आप देख सकते है। तीसरे स्थान पर है सलाकार, जिसमें नवीन कस्तूरिया और मौनी रॉय लीड रोल में हैं। फारूक कबीर के डायरेक्शन में बनी यह थ्रिलर सीरीज दर्शकों को सीट से बांधे रखती है। जियोहॉटस्टार पर इसे अब तक 22 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं।

अंधेरा और मायासभा

चौथे नंबर पर है अंधेरा, जो हॉरर और थ्रिलर का मिश्रण है। इसमें प्राजक्ता कोली, प्रिया बापत, करणवीर मल्होत्रा, सुरवीन चावला और वत्सल सेठ जैसे कलाकार नजर आते हैं। यह सीरीज 19 लाख से ज्यादा बार देखी जा चुकी है। ये सीरीज अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है। पांचवें स्थान पर है तेलुगू पॉलिटिकल ड्रामा मायासभा: राइज ऑफ द टाइटन्स। देव कट्टा के निर्देशन में बनी यह सीरीज पॉलिटिक्स और पावर स्ट्रगल की कहानी कहती है। इसे 18 लाख बार देखा गया है। राइज ऑफ द टाइटन्स सोनीलिव पर देख सकते हैं।

ये भी पढ़ें- हेमा मालिनी का गणेश चतुर्थी पर दिखा ट्रेडिशनल लुक, साड़ी पहनकर किया बप्पा का स्वागत

द सेफ हाउस

छठे स्थान पर है द सेफ हाउस, जो एक मिस्ट्री थ्रिलर सीरीज है। इसमें एक जासूस की छुपी हुई जिंदगी और उसके रहस्यों को दिखाया गया है। दर्शकों ने इसे भी खूब सराहा है और यह लगातार टॉप लिस्ट में बनी हुई है। इन वेब सीरीज की सफलता से साफ है कि दर्शकों को थ्रिलर, मिस्ट्री और जासूसी से भरपूर कहानियां बेहद पसंद आ रही हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com