-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Nimrat Kaur In Top 5 List Of Google Most Search Actress With Triptii Dimri And Shraddha Kapoor
2024 में नहीं किया कोई काम फिर भी निमरत कौर गूगल पर सबसे ज्यादा हुईं सर्च
- Written By: अनिल सिंह
निमरत कौर 2024 में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की गई एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल हैं। इस साल उन्होंने कोई काम नहीं किया। आखिरी बार वह दसवीं में नजर आई थी। आईए जानते हैं किस वजह से उन्हें गूगल पर लोगों ने सर्च किया।

मुंबई: 2024 में सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली अभिनेत्रियों की लिस्ट जारी हुई है। इस लिस्ट में तृप्ति डिमरी टॉप पर बनी हुई हैं। दूसरे नंबर पर श्रद्धा कपूर का नाम है। तीसरे नंबर पर निमरत कौर हैं। चौथे नंबर पर कियारा आडवाणी हैं और पांचवें नंबर पर हिना खान का नाम है। गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की गई टॉप फाइव अभिनेत्रियों में सबसे हैरान करने वाला नाम निमरत कौर का है क्योंकि बाकी अभिनेत्री की चर्चा उनके काम की वजह से खूब हुई थी और इसलिए वह सर्च की गई हैं। हिना खान अपनी बीमारी को लेकर चर्चा में थी, तो वहीं निमरत कौर ने कोई काम नहीं किया फिर भी वह गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की गईं।
निमरत कौर इस समय अपनी अपकमिंग फिल्म स्काई फोर्स को लेकर चर्चा में है। स्काई फोर्स में वह अक्षय कुमार के साथ नजर आने वाली हैं। लेकिन इसी बीच निमरत कौर का नाम गूगल पर 2024 में सबसे ज्यादा सर्च की गई अभिनेत्रियों की सूची में शामिल हो गया है। 2024 में निमरत कौर अभिषेक बच्चन के साथ अफेयर की खबर को लेकर सुर्खियों में आई थी।
ये भी पढ़ें- टाइगर श्रॉफ की बागी 4 से हरनाज संधू का बॉलीवुड में डेब्यू…
सम्बंधित ख़बरें
रिलीज से पहले विवादों में फंसी श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’, विठाबाई नारायणगांवकर के परिवार ने रखी बड़ी मांग
प्रेग्नेंसी के लास्ट स्टेज में भी थिरकते रहे पैर, कौन थीं वो महान कलाकार जिनका किरदार निभा रहीं श्रद्धा कपूर?
Eetha Teaser: ईथा का दमदार टीजर रिलीज, श्रद्धा कपूर निभाएंगी महाराष्ट्र की महान लोक कलाकार विठाबाई का किरदार
अगस्त में थिएटर्स पर होगा महायुद्ध! ‘टॉक्सिक’ से ‘ईथा’ तक, भिड़ेंगी ये बड़ी फिल्में
दरअसल कुछ समय पहले यह खबर सामने आई थी कि फिल्म दसवीं के दौरान निमरत कौर और अभिषेक बच्चन एक दूसरे के करीब आ गए थे और दोनों के अफेयर की खबर ने खूब सुर्खियां बटोरी। हालांकि अभिषेक की टीम की तरफ से इस खबर का खंडन किया गया और इसे झूठी खबर बताया गया था। जब यह खबर चल रही थी तब यह भी दावा किया गया कि इसी वजह से अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के बीच मतभेद पैदा हुआ है हालांकि अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के बीच मतभेद के खबर की अभी तक औपचारिक पुष्टि नहीं हुई है।
सबसे ज्यादा सर्च की गई अभिनेत्रियों में टॉप पर तृप्ति का नाम है। तृप्ति डिमरी कि अगर बात करें तो वह इस साल एक के बाद एक कई फिल्मों में नजर आई। भूल भुलैया 3 और विक्की विद्या का वो वाला वीडियो फिल्म की वजह से उनकी खूब चर्चा हुई थी। तृप्ति डिमरी को लोकप्रियता फिल्म एनिमल के बाद मिली थी और उसके बाद से उनकी लोकप्रियता का ग्राफ लगातार ऊपर की तरफ जा रहा है। इस समय उनके पास कई बेहतरीन फिल्मों के ऑफर हैं।
Nimrat kaur in top 5 list of google most search actress with triptii dimri and shraddha kapoor
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
TV अभिनेता रोहित चंदेल गिरफ्तार: 16 वर्षीय नाबालिग का पीछा और हमला करने का आरोप
Jul 12, 2026 | 01:48 PMनागपुर: कमाल चौक सब्जी बाजार में गंदगी का राज; नियमित सफाई न होने से फैला संक्रमण का खतरा
Jul 12, 2026 | 01:44 PMदतिया उपचुनाव: मां पीतांबरा के दर पर पहुंचे डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा और प्रत्याशी आशुतोष तिवारी, जीत का दावा
Jul 12, 2026 | 01:41 PMभाजपा का केजरीवाल पर बड़ा हमला, कहा- चुनाव आते ही बन जाते हैं ‘चुनावी हिंदू’
Jul 12, 2026 | 01:35 PMभंडारा में मानव विकास कार्यक्रम बंद, हजारों छात्राओं और महिलाओं पर पड़ेगा असर
Jul 12, 2026 | 01:32 PMThe Odyssey India Premiere: प्रीमियर से कटिंग चाय तक, तस्वीरों में देखें हॉलीवुड स्टार्स का देसी अंदाज
Jul 12, 2026 | 01:27 PMGiridih Roof Collapse: गिरिडीह में निर्माणाधीन मकान का छज्जा गिरा, मलबे में दबकर मां-बेटे की मौत
Jul 12, 2026 | 01:27 PMवीडियो गैलरी

उज्जैन के उत्कृष्ट विद्यालय में बवाल, इंटर्न शिक्षिका पर अभद्रता और शिक्षक पर छात्रों से मारपीट का आरोप-VIDEO
Jul 12, 2026 | 01:20 PM
चंद्रशेखर आजाद का दतिया से सरकार पर हमला, अंबेडकर मूर्ति विवाद और बहुजन सम्मान का मुद्दा उठाया-VIDEO
Jul 12, 2026 | 12:48 PM
बांकीपुर उपचुनाव पर प्रशांत किशोर का BJP पर हमला, बोले- ‘अब अपने ही उम्मीदवार नहीं बचा पा रही पार्टी’-VIDEO
Jul 12, 2026 | 12:13 PM
राम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ की हुई लूट, SP सांसद अफजाल अंसारी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:16 PM
चलती ट्रेन से 8 किलोमीटर तक बाहर लटका रहा चोर! यात्रियों ने हाथों से पकड़ा तो निकल गई चीख। देखें वायरल VIDEO
Jul 11, 2026 | 10:56 PM
सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:31 PM














