Eetha Teaser: ईथा का दमदार टीजर रिलीज, श्रद्धा कपूर निभाएंगी महाराष्ट्र की महान लोक कलाकार विठाबाई का किरदार

Eetha Teaser Out: श्रद्धा कपूर की फिल्म ईथा का टीजर रिलीज हो गया है। महाराष्ट्र की प्रसिद्ध लोक कलाकार विठाबाई नारायणगांवकर की जिंदगी से प्रेरित इस बायोपिक में श्रद्धा का दमदार अवतार देखने को मिलेगा।
Shraddha Kapoor Film Eetha Teaser Out Marathi Folk Performance Lavani Dancer
श्रद्धा कपूर की फिल्म ईथा का टीजर रिलीज (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Shraddha Kapoor Film Eetha Teaser Out: बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर एक बार फिर अपने फैंस के लिए कुछ नया और अलग लेकर आ रही हैं। उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘ईथा’ का टीजर रिलीज हो गया है, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। फिल्म की पहली झलक में श्रद्धा कपूर का बिल्कुल अलग अंदाज देखने को मिला है। इस बार वह किसी ग्लैमरस किरदार में नहीं, बल्कि एक संघर्षशील लोक कलाकार की भूमिका में नजर आएंगी।

टीजर में श्रद्धा कपूर की गंभीर अभिव्यक्ति, देहाती परिवेश और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस ने दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है। फिल्म ‘ईथा’ महाराष्ट्र की प्रसिद्ध लोक कलाकार विठाबाई नारायणगांवकर के जीवन से प्रेरित बताई जा रही है। विठाबाई को तमाशा कला की दुनिया का बड़ा नाम माना जाता है। उन्होंने अपने संघर्ष, मेहनत और अद्भुत प्रतिभा के दम पर लोक कला को नई पहचान दिलाई थी। फिल्म में उनके जीवन के विभिन्न पहलुओं को दिखाया जाएगा, जिसमें कला के प्रति समर्पण, सामाजिक चुनौतियां और व्यक्तिगत संघर्ष प्रमुख रूप से शामिल हैं।

श्रद्धा कपूर का दिखेगा अलग रूप

फिल्म की पहली झलक से साफ है कि श्रद्धा कपूर ने इस किरदार के लिए काफी मेहनत की है। उनके लुक, बॉडी लैंग्वेज और भाव-भंगिमाओं में एक लोक कलाकार की छवि साफ नजर आती है। लंबे समय बाद श्रद्धा किसी ऐसी बायोपिक का हिस्सा बनी हैं, जिसमें उन्हें अपने अभिनय की नई परतें दिखाने का मौका मिलेगा। दर्शकों को इस फिल्म में उनका एक परिपक्व और भावनात्मक रूप देखने को मिल सकता है।

रणदीप हुड्डा और जीशान अय्यूब भी आएंगे नजर

फिल्म का निर्देशन लक्ष्मण उतेकर कर रहे हैं, जो इससे पहले कई सफल फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। ‘ईथा’ में श्रद्धा कपूर के साथ रणदीप हुड्डा और जीशान अय्यूब भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। दोनों कलाकार अपनी दमदार अदाकारी के लिए जाने जाते हैं और उनकी मौजूदगी फिल्म को और मजबूत बनाती है।

28 अगस्त 2026 को रिलीज होगी फिल्म

निर्माताओं ने फिल्म की रिलीज डेट भी घोषित कर दी है। ‘ईथा’ 28 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। टीजर को मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया के बाद फिल्म को लेकर दर्शकों की उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं। अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि श्रद्धा कपूर विठाबाई के किरदार को बड़े पर्दे पर किस तरह जीवंत करती हैं और यह फिल्म दर्शकों के दिलों में कितनी जगह बना पाती है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com