अगस्त में थिएटर्स पर होगा महायुद्ध! 'टॉक्सिक' से 'ईथा' तक, भिड़ेंगी ये बड़ी फिल्में

August 2026 Upcoming Movies: अगस्त 2026 में बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड और साउथ सिनेमा के दिग्गजों के बीच महामुकाबला होने जा रहा है, जहां कई बड़ी फिल्में एक साथ सिनेमाघरों में टकराएंगी। नॉर्थ से लेकर साउथ के सिनेमा में इस समय केवल एक ही चर्चा है कि आखिर इस महामुकाबले में बाजी किसके हाथ लगेगी।
August 2026 Big Movies Release
'टॉक्सिक' से 'ईथा' तक, अगस्त 2026 में फिल्मों का होगा महायुद्ध! (फाइल फोटो-सोशल मीडिया)
Updated on
RAJKUMAR RAO PRAHAR
इस पूरे महायुद्ध की शुरुआतअगस्त महीने के पहले हफ्ते से ही होने जा रही है। एक्टर राजकुमार राव एक बेहद संजीदा और दमदार विषय पर आधारित फिल्म लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म का नाम 'प्रहार - द उज्ज्वल निकम स्टोरी' है, जो 7 अगस्त को पर्दे पर उतरेगी।
SUNNY DEOL BATWARA
इसके ठीक एक हफ्ते बाद स्वतंत्रता दिवस के मौके पर यानी 14 अगस्त को आमिर खान के प्रोडक्शन के बैनर तले बनी सनी देओल की फिल्म 'बंटवारा 1947' रिलीज होने जा रही है। एक्टर सनी देओल का राष्ट्रवाद से जुड़ा अंदाज हमेशा से दर्शकों को सिनेमा घरों की ओर खींचता रहा है।
EMRAN HASHMI AWARAPAN
14 अगस्त 2026 को रिलीज हो रही फिल्म बंटवारा के सामने एक्टर इमरान हाशमी अपनी मशहूर फ्रेंचाइजी का अगला हिस्सा 'आवारापन 2' लेकर आ रहे हैं। हिंदी बेल्ट में इन दोनों फिल्मों की सीधी टक्कर से सिनेमाघरों में भारी भीड़ उमड़ने की उम्मीद जताई जा रही है।
YASH TOXIC MOVIE
अगस्त के पूरे महीने की सबसे बड़ी हलचल आखिरी हफ्ते में महसूस की जाएगी। कन्नड़ सुपरस्टार यश की फिल्म 'टॉक्सिक' 26 अगस्त को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। एक लंबे इंतजार के बाद यश को बड़े पर्दे पर देखना फैंस के लिए किसी बड़े धमाके जैसा होगा।
SHRADHA ETHA
एक्टर यश की इस एंट्री को चुनौती देने के लिए ठीक 2 दिन बाद यानी 28 अगस्त को अभिनेत्री श्रद्धा कपूर की 'ईथा' और सिद्धार्थ मल्होत्रा व तमन्ना भाटिया की थ्रिलर 'व्वन' भी रिलीज हो रही है। 2026 के अगस्त का यह आखिरी वीकेंड भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे बड़ी त्रिकोणीय भिड़ंत के रूप में माना जा रहा है।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com