-
गुरु, 6 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Nana Patekar Joined Indian Army During Kargil War In 1999 India Pak War
जॉर्ज फर्नांडिस की वजह मिली थी सेना में एंट्री, नाना पाटेकर ने कारगिल युद्ध में लिया था हिस्सा
- Written By: अनिल सिंह
भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव का माहौल है, पाकिस्तान को लेकर बॉलीवुड कलाकारों का गुस्सा भी फूट रहा है, लेकिन इसी बीच नाना पाटेकर की चर्चा तेज हो गई है। नाना पाटेकर ने कारगिल युद्ध में हिस्सा लिया था।

कारगिल जंग में नाना पाटेकर बने थे इंडियन आर्मी का हिस्सा
नाना पाटेकर ने कारगिल युद्ध (1999) में हिस्सा लिया था। वह सेना में मानद कैप्टन के रूप में भर्ती हुए थे। नाना पाटेकर उस समय जंगी क्षेत्र में तैनात किए गए थे। इतना ही नहीं नाना पाटेकर सेना की क्विक रिस्पांस टीम का हिस्सा भी थे। उन्होंने सेने के अस्पतालों में चिकित्सकों को असिस्ट भी किया। वह जवानों की देखरेख में भी चिकित्सकों का हाथ बटा रहे थे। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान को ऑपरेशन सिंदूर के जरिए करारा जवाब दिया है। भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव का माहौल है, इसी बीच नाना पाटेकर की युद्ध में हिस्सा लेने की खबर आते ही नाना पाटेकर को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
नाना पाटेकर ने खुद एक इंटरव्यू (केबीसी में) के दौरान बताया था कि उन्हें सेना में एंट्री कैसे मिली? भारत और पाकिस्तान के बीच 1999 में जब कारगिल का युद्ध चल रहा था, तब नाना पाटेकर ने भारतीय सेना की इस लड़ाई में अपना योगदान देने का मन बनाया, उन्होंने भारतीय सेना से जंग में शामिल होने की अनुमति मांगी, लेकिन भारतीय सेना की तरफ से जंग के दौरान उन्हें सेना में शामिल करने से मना कर दिया गया।
ये भी पढ़ें- इस टीवी एक्ट्रेस के अंडरपैंट्स में ट्यूशन टीचर ने डाल दिया था हाथ, हॉस्पिटल में डॉक्टर ने किया बैड टच
सम्बंधित ख़बरें
Foreign Media पर पाकिस्तान ने लगाई नई पाबंदी, PoK की सच्चाई छुपाने की नापाक कोशिश जारी
लॉकअप 2 जीतते ही मालामाल हुईं श्रेया कालरा, ट्रॉफी के साथ घर ले गईं पूरे 1 करोड़ रुपये, जानें कितना मिला इनाम
प्रदीप रावत के निधन से टूटे सलमान खान, पुरानी तस्वीर शेयर कर बोले- कई अच्छे पल बिताए भाई, भावुक हुई इंडस्ट्री
लॉकअप 2 का विनर बना ये सोशल मीडिया स्टार, शिवांगी जोशी को हराकर श्रेया कालरा ने जीती ट्रॉफी और 1 करोड़ रुपये
उन्होंने इसका जवाब पूछा तो उन्हें पता चला कि रक्षा मंत्री का आदेश होगा तो उन्हें जंग के दौरान सेना में शामिल किया जा सकेगा। नाना पाटेकर ने बातचीत के दौरान आगे बताया कि उस समय रक्षा मंत्री जॉर्ज फर्नांडिस थे, जो मेरे अच्छे दोस्त भी थे, इसलिए मैंने उनको फोन किया और जंग पर जाने की अनुमति मांगी, लेकिन उन्होंने भी मुझे मना कर दिया। क्योंकि जंग के दौरान सेना में शामिल होने के लिए कम से कम 6 महीने की ट्रेनिंग आवश्यक होती है। इस पर नाना पाटेकर ने बताया कि मैंने 30 साल ट्रेनिंग की है, उन्होंने बताया कि फिल्म प्रहार के दौरान वह मराठा लाइट इन्फेंट्री में ट्रेनिंग के चुके थे।
नाना पाटेकर की बात और गुजारिश के बाद रक्षा मंत्री ने उन्हें जंग के दौरान सेना में शामिल होने की अनुमति दे दी। नाना पाटेकर ने बताया कि जंग के दौरान सेना का हिस्सा बनने पर मुझे गर्व महसूस हुआ और मैंने उस वर्दी को बहुत अभिमान के साथ पहना था। आज भी जब उस पाल को याद करते हैं तो गौरवान्वित महसूस करते हैं।
Nana patekar joined indian army during kargil war in 1999 india pak war
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: सिंह को नौकरी के नए अवसर, कन्या की करियर बाधाएं होंगी दूर, जानें सभी राशियों का राशिफल
Aug 06, 2026 | 12:05 AMसीधी: CMHO के छापे में खुली चुरहट अस्पताल की पोल, डॉक्टर समेत कर्मचारी गायब; दवा संकट और गंदगी पर फूटा गुस्सा
Aug 05, 2026 | 11:44 PMशीतलाष्टमी पर चुपचाप कर लें ये 7 अचूक उपाय, नौकरी, कारोबार और परिवार की बड़ी परेशानियां हो सकती हैं दूर
Aug 05, 2026 | 11:22 PMदतिया में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, जीत के बाद निकला भव्य विजय जुलूस; उमंग सिंगार ने जनता से किया वादा
Aug 05, 2026 | 11:21 PMफिर महंगा होगा मोबाइल रीचार्ज! एयरटेल ने दिए टैरिफ हाइक के संकेत, जानिए कितना बढ़ेगा आपकी जेब पर बोझ
Aug 05, 2026 | 11:07 PMForeign Media पर पाकिस्तान ने लगाई नई पाबंदी, PoK की सच्चाई छुपाने की नापाक कोशिश जारी
Aug 05, 2026 | 11:05 PMरीवा में सूने मकान पर चोरों का बड़ा धावा; ताला तोड़कर 5-6 लाख के जेवर और नकदी ले उड़े बदमाश
Aug 05, 2026 | 11:05 PMवीडियो गैलरी

पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM













