-
सोम, 13 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Pakistan Reacts India Us Trade Deal Asim Munir Shahbaz Sharif Mocked
‘ट्रंप ने मुनीर के साथ रखैल…’, भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर भड़की पाकिस्तानी अवाम, अपनी ही सरकार की लगाई क्लास
- Written By: अक्षय साहू
Pakistan News: भारत-अमेरिका ट्रेड डील में टैरिफ 50% से घटकर 18% हुआ। पाकिस्तान में हंगामा, आसिम मुनीर और शहबाज शरीफ का मजाक उड़ाया जा रहा है। इमरान खान की पार्टी ने भी हमला बोला।

भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर पाकिस्तानी जनता सरकार से नाराज (सोर्स- सोशल मीडिया)
Asim Munir Troll After India US Trade Deal: भारत-अमेरिका ट्रेड डील का ऐलान हो चुका है, जिससे पाकिस्तान की चिंता बढ़ गई है। इस डील के तहत अमेरिका अब भारत से आने वाले प्रोडक्ट्स पर 50 फीसदी की जगह सिर्फ 18 फीसदी टैरिफ लगाएगा। दोनों देशों के इस समझौते को लेकर पाकिस्तान में भारी हंगामा मचा हुआ है। पाकिस्तानी सोशल मीडिया पर अपने सैन्य चीफ फील्ड मार्शल आसिम मुनीर और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ का जमकर मजाक उड़ा रहे हैं।
पाकिस्तानी लोग कह रहे हैं कि भारत ने पाकिस्तान की तरह अपने जमीर को बेचकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की खुशामद नहीं की, और न ही अपनी शर्तों में कोई समझौता किया। कुछ पाकिस्तानी तो यहां तक कह रहे हैं कि ट्रंप ने आसिम मुनीर के साथ “रखैल जैसा” बर्ताव किया।
बुरी तरह ट्रोल हो रहे मुनीर
एक यूजर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर आसिम मुनीर की रोती हुई तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “डोनाल्ड ट्रंप ने फील्ड मार्शल के साथ उस तरह का व्यवहार किया जैसा अवैध और गंदे काम करवाने वाले लोगों के साथ होता है। जब कुछ देने या लेने की बारी आती है तो कहा जाता है कि मैं अपने परिवार के फैसले का पालन करने के लिए मजबूर हूं। मुझे भूल जाओ।”
सम्बंधित ख़बरें
रूस से जंग के बीच यूक्रेन में सियासी भूचाल! जेलेंस्की के फैसले के बाद PM यूलिया ने दिया इस्तीफा, जानें वजह
Navabharat Nishanebaaz: सिर पे बुढ़ापा है, दिल तो जवां है, राजनीति में रिटायरमेंट मना है
इजरायल में चुनाव का ऐलान, क्या 27 अक्टूबर को खत्म होगा नेतन्याहू का युग? जानें क्या हैं बड़े मुद्दे
हम उन्हें बुरी तरह पीट रहे हैं… अमेरिका और ईरान के बीच आमने-सामने की जंग, कतर से कुवैत तक मचा कोहराम
ڈونلڈ ٹرمپ نے فیلڈ مارشل کے ساتھ اُس محبوبہ جیسا سلوک کیا ہے جو عاشق سے سارے غیر قانونی اور گھٹیا کام کرواتی ہے اور جب کچھ دینے دلانے کا ٹائم آئے تو کہتی ہے میں گھر والوں کا فیصلہ ماننے پر مجبور ہوں مجھے بھول جاؤ ۔ میرا جسم تو میرے شوہر کا رہے گا لیکن روح ہمیشہ تمہاری ہی رہے گی ۔ pic.twitter.com/YIMI0zNoZK — Umar Ali (@Umar_AliX) February 3, 2026
जुबैर नामक एक शख्स ने लिखा कि पाकिस्तान सरकार द्वारा ट्रंप को खुश करने की इतनी कोशिशों के बावजूद, यहां तक कि इजरायल शांति बोर्ड के लिए सेना भेजने की बात मानने के बाद भी, पाकिस्तान पर 19 फीसदी अमेरिकी टैरिफ लगा, जबकि भारत पर अब 18 फीसदी ही है।
एक अन्य यूजर ने कहा, “पिछले 6 महीनों में भारत ने यूरोपीय संघ, यूनाइटेड किंगडम, ओमान और न्यूजीलैंड के साथ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट किए और अब अमेरिका के साथ टैरिफ भी 18 फीसदी करवा लिए। यह सब किसी के सामने झुके बिना और नोबेल पुरस्कार के लिए नामांकन की कोशिश किए बिना हुआ।”
यह भी पढ़ें: स्पेन में 16 साल से कम उम्र के बच्चों पर सोशल मीडिया बैन की तैयारी, एलन मस्क ने सरकार को कोसा
इमरान खान की पार्टी ने भी घेरा
इसके अलावा पाकिस्तान के पूर्व पीएम और जेल में बंद इमरान खान के समर्थक और उनकी पार्टी, पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई), ने शहबाज शरीफ सरकार पर हमला बोला। पीटीआई के पूर्व मंत्री हम्माद अजहर ने कहा कि आधुनिक युग में विदेश नीति दिखावे या निजी रिश्तों के बारे में नहीं है, बल्कि यह आर्थिक ताकत, टैरिफ और बाजार तक पहुंच का फायदा उठाने के बारे में है। भारत के हालिया व्यापार समझौते यह साबित करते हैं कि चापलूसी और फोटो खिंचवाना बेकार है।
Pakistan reacts india us trade deal asim munir shahbaz sharif mocked
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
कोलकाता एयरपोर्ट की 136 साल पुरानी मस्जिद में एंट्री बंद, नमाज पर रोक… जानें क्या है इसके पीछे की असली वजह?
Jul 13, 2026 | 11:23 AMYRKKH Spoiler: खतरे में है अभिरा की जान! क्या अरमान कर पाएगा असली दुश्मन का चेहरा बेनकाब
Jul 13, 2026 | 11:21 AMदतिया उपचुनाव: आज भाजपा-कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में दोनों प्रत्याशी भरेंगे पर्चा
Jul 13, 2026 | 11:18 AMछत्रपति संभाजीनगर: सड़क निर्माण के दौरान जेसीबी की चपेट में आए दुकानदार, मौके पर दर्दनाक मौत
Jul 13, 2026 | 11:15 AMपुणे में भीषण सड़क हादसा: जेजुरी के पास अनियंत्रित ट्रक ने वारकरियों को कुचला, 3 महिला श्रद्धालुओं की मौत
Jul 13, 2026 | 11:05 AMचहल और ईशांत की नई पारी, क्रिकेट के बाद अब बिजनेस की पिच पर दोनों खिलाड़ी, बोले- हमारा प्रोडक्ट बनेगा नंबर 1
Jul 13, 2026 | 11:04 AMसागर में हिट एंड रन: तेज रफ्तार कार ने कई वाहनों को मारी टक्कर, आरोपी बोला- मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता
Jul 13, 2026 | 10:57 AMवीडियो गैलरी

NEET पेपर लीक पर इमरान प्रतापगढ़ी का बड़ा हमला, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठी मांग
Jul 13, 2026 | 10:31 AM
कंडक्टर ने मंत्री को नहीं पहचाना! छुट्टे पैसे न होने पर परिवहन मंत्री को बस से उतरने को कहा, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 11:07 PM
आगरा में छापे से मचा हड़कंप! 13 मेडिकल फर्मों पर FSDA का शिकंजा, करोड़ों की नकली दवाइयां ज़ब्त, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 10:16 PM
कागज नहीं…जिस्म पर मेहंदी से लिख गई दर्द की आखिरी दास्तां, छिंदवाड़ा की प्रीति का रुला देने वाला VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 09:16 PM
आपकी बहुत याद आएगी दीदी, लेडी सिंघम तनुश्री के दिल्ली जाते ही रो पड़ीं कश्मीर की बेटियां; देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 08:48 PM
आगरा कैंट पर RPF की सरेआम गुंडई! डिप्टी स्टेशन सुपरिटेंडेंट को हाथ-पैर पकड़कर घसीटा; VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 08:25 PM














