सामंथा की शादी के बाद पूर्व पति नागा चैतन्य ने की पोस्ट, फैंस बता रहे रिएक्शन

Naga Chaitanya Post: सामंथा रुथ प्रभु ने राज निदिमोरु से शादी की, जिसके बाद उनके एक्स-हसबैंड नागा चैतन्य ने सोशल मीडिया पर 'धूता' की एक इंटेंस फोटो शेयर की। फैंस इसे उनका रिएक्शन मान रहे हैं।
सामंथा की शादी के बाद पूर्व पति नागा चैतन्य ने की पोस्ट, फैंस बता रहे रिएक्शन
सामंथा ने की राज निदिमोरू से शादी, इधर नागा चैतन्य ने 'धूता' की इंटेंस तस्वीर शेयर कर दिया टीम को धन्यवाद
Published on: 
Updated on: 

Naga Chaitanya Reaction On Samantha Wedding: साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर सुर्खियों में रही हैं। उन्होंने हाल ही में 'द फैमिली मैन' के डायरेक्टर राज निदिमोरू से शादी करके सभी को चौंका दिया है।

दोनों ने सदगुरु के ईशा फाउंडेशन के लिंग भैरवी मंदिर में एक इंटीमेट वेडिंग की, जिसकी तस्वीरें सामंथा ने खुद सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इस नई शुरुआत के लिए न्यूलीवेड कपल को हर कोई बधाई दे रहा है। इसी बीच, सामंथा के एक्स हसबैंड नागा चैतन्य ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसे देखकर फैंस इसे उनका रिएक्शन मान रहे हैं।

शादी करके मूवऑन कर लिया 

सामंथा और नागा चैतन्य ने कई सालों तक डेट करने के बाद 2017 में शादी की थी, लेकिन उनकी यह शादी ज्यादा नहीं चल पाई और दोनों ने 2021 में अलग होने का फैसला लिया। तलाक के बाद नागा चैतन्य पिछले साल शोभिता धुलिपाला से शादी करके अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके थे, और अब सामंथा ने भी शादी करके मूवऑन कर लिया है।

नागा चैतन्य ने शेयर की 'धूता' की इंटेंस फोटो

सामंथा की शादी के बाद, नागा चैतन्य ने सोशल मीडिया पर अपनी हालिया वेब सीरीज 'धूता' से एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में उनका इंटेंस लुक देखने को मिल रहा है। हालांकि, नागा चैतन्य ने यह पोस्ट अपनी शादी या एक्स-वाइफ को लेकर नहीं किया है, बल्कि अपनी सीरीज की सफलता पर टीम को धन्यवाद देने के लिए किया है।

नागा का कैप्शन: उन्होंने लिखा, "धूता एक ऐसा शो है जिसने साबित किया कि अगर एक एक्टर के तौर पर आप क्रिएटिविटी और ईमानदारी के आधार पर कोई फैसला लेते हैं और उसमें अपना बेस्ट देते हैं तो लोग आपसे कनेक्ट करेंगे। वे उस एनर्जी को लेंगे और आपको वापस देंगे। थैंक यू! धूता के 2 साल! इसे मुमकिन बनाने वाली टीम को प्यार।"

नागा चैतन्य ने अपने इस पोस्ट में अपनी टीम के कई लोगों को टैग किया है। फैंस भले ही इसे सामंथा की शादी पर उनका रिएक्शन मान रहे हों, लेकिन यह पोस्ट पूरी तरह से उनके प्रोफेशनल प्रोजेक्ट और उसकी सफलता पर केंद्रित है। दोनों ही सितारे अब अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com