-
रवि, 26 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Sunjay Kapur Property Dispute Rani Kapur Alleges Priya Sachdev Financial Details Hidden
प्रिया सचदेव ने अकाउंट में किया घोटाला! संजय कपूर संपत्ति विवाद में सास का आरोप
- Written By: अनिल सिंह
Sunjay Kapur की मां रानी कपूर ने दिल्ली हाई कोर्ट में उनकी पत्नी प्रिया सचदेव पर बेटे की ₹60 करोड़ की सैलरी के बावजूद सिर्फ ₹1.7 करोड़ बैंक बैलेंस दिखाने और संपत्ति छिपाने का आरोप लगाया।

संजय कपूर संपत्ति विवाद: सास रानी कपूर का पत्नी प्रिया सचदेव पर नया आरोप
Sunjay Kapur Property Dispute: दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की संपत्ति को लेकर परिवार के बीच चल रहा झगड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार (1 दिसंबर) को संजय कपूर की मां रानी कपूर ने अपनी बहू प्रिया सचदेव पर एक नया और गंभीर हमला बोला।
प्रिया सचदेव पर पहले ही करिश्मा कपूर के बच्चों ने संजय की वसीयत में हेरफेर करने का आरोप लगाया है, और अब सास ने उन पर संजय की संपत्ति की असली जानकारी छिपाने का आरोप लगाया है। रानी कपूर ने दावा किया है कि उनके बेटे की सालाना सैलरी 60 करोड़ थी, जबकि उनका बताया गया बैंक बैलेंस सिर्फ 1.7 करोड़ है।
संजय की मां ने प्रिया पर संपत्ति छिपाने का लगाया आरोप
रानी कपूर का केस लड़ रहे सीनियर एडवोकेट वैभव गग्गर ने सोमवार को दिल्ली हाई कोर्ट में ये आरोप लगाए। वकील ने अपनी क्लाइंट रानी कपूर के जरिए आरोप लगाया कि प्रिया ने उनके बेटे की संपत्ति को “बड़े पैमाने पर छिपाया” है।
सम्बंधित ख़बरें
Bhojpuri Bawal: मां की हालत देख छलके पवन सिंह के आंसू, बोले- मेरी सबसे बड़ी संपत्ति सिर्फ आप हैं
नर्मदा आंदोलन से JNU तक… आमिर खान से दीपिका तक इन सेलेब्स ने किए प्रदर्शन का समर्थन
The Odyssey BO Collection: 10वें दिन द ओडिसी ने कर दिया कमाल, 100 करोड़ में हो गई धमाकेदार एंट्री
YRKKH Spoiler: अभिरा-अरमान के संस्कारों पर दाग लगाएगी मायरा, कबीर की एंट्री से शुरू होगा हाई वोल्टेज ड्रामा
वकील ने दावा किया कि प्रिया ने कोर्ट से जरूरी फाइनेंशियल डिटेल्स छिपाईं और यह शक जताया कि फंड विदेश में ट्रांसफर किए गए होंगे।
ये भी पढ़ें- KSBKBT 2: सलाखों के पीछे पहुंचा मिहिर, तुलसी के नाम होगी पूरी प्रॉपर्टी
वकील का दावा: “सिर्फ उनकी सैलरी 60 करोड़ थी, और हम कह रहे हैं कि उनके अकाउंट में सिर्फ 1.7 करोड़ हैं।”
उन्होंने आगे लाइफ इंश्योरेंस, रेंटल इनकम और म्यूचुअल फंड जैसी कई संपत्तियों के न होने के दावे पर भी सवाल उठाया, और कहा कि रानी कपूर को प्रिया की भी 2 साल की डिटेल्स माँगने का अधिकार है, क्योंकि पैसा मूव हो चुका है।
प्रिया कपूर के झूठे दावों पर भी दिया जवाब
रानी कपूर के वकील ने प्रिया के इस दावे को भी गलत बताया कि कपूर परिवार में यह रिवाज था कि पति अपनी पर्सनल प्रॉपर्टी अपनी पत्नी को देता था। प्रिया ने यह दावा किया था कि संजय के पिता ने भी सब कुछ रानी कपूर को दे दिया था।
वकील का तर्क: वकील ने दोनों शादियों की तुलना करते हुए कहा, “आप दोनों की तुलना कैसे कर सकते हैं? उनकी (प्रिया कपूर) संजय से सात साल की शादी थी। यह संजय की तीसरी और उनकी दूसरी शादी थी। मेरी और मेरे पति की शादी चालीस साल की थी।”
उन्होंने विल (Will) के रजिस्ट्रेशन और गवाहों की विश्वसनीयता पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि संजय के पिता की विल रजिस्टर्ड थी, जबकि यहाँ गवाह 2022 से पहले कंपनी से जुड़ा भी नहीं था।
वकील यह सब बातें जस्टिस ज्योति सिंह के सामने कह रहे थे, जो करिश्मा कपूर के दो बच्चों (समायरा और कियान) द्वारा दायर अंतरिम रोक की अर्जी पर सुनवाई कर रही थीं। बच्चों ने मांग की है कि प्रिया कपूर को उनके पिता की प्रॉपर्टी पर कोई थर्ड-पार्टी अधिकार बनाने से रोका जाए। कोर्ट इस मामले की अगली सुनवाई 3 दिसंबर को करेगा।
Sunjay kapur property dispute rani kapur alleges priya sachdev financial details hidden
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
US Iran War: 13 दिन बाद अमेरिका ने रोका ईरान पर हमला, ट्रंप के खिलाफ जाकर जेडी वेंस ने रुकवाई जंग
Jul 26, 2026 | 12:06 PMखंडवा में कांग्रेस का विजय मार्च, NEET पेपर लीक मामले पर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी
Jul 26, 2026 | 12:05 PMNational Parents Day 2026: हर बच्चे के पहले हीरो होते हैं उसके माता-पिता, जानें इस खास दिन का इतिहास और महत्व
Jul 26, 2026 | 11:59 AMसोनम वांगचुक से लेकर युवाओं के वीडियो तक… संजय सिंह ने गिनाए उदाहरण-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:56 AMतीन जिलों के दौरे पर सीएम योगी: शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का करेंगे शुभारंभ, लाभार्थियों को सौपेंगे चेक
Jul 26, 2026 | 11:55 AMनागपुर में किसानों को राहत: पालक मंत्री बावनकुले का आदेश, पेंच प्रकल्प से तुरंत छोड़ा जाए सिंचाई का पानी!
Jul 26, 2026 | 11:55 AMमस्जिद बंदर स्टेशन पर चलती ट्रेन से यात्री को धक्का देने का आरोप खारिज, मध्य रेलवे को CCTV में नहीं मिले सबूत
Jul 26, 2026 | 11:54 AMवीडियो गैलरी

‘सपा गुंडागर्दी पर उतर आई है’… ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:30 AM
अब यह छात्रों का आंदोलन नहीं रहा! NEET प्रदर्शन पर UP के मंत्री योगेंद्र उपाध्याय का बड़ा बयान, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:47 PM
आधी रात हो रही अवैध तस्करी…हथाईखेड़ा डैम में खुलेआम उड़ रहीं मत्स्य विभाग के नियमों की धज्जियां! देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:30 PM
Gen Z की ताकत से डरी सरकार! धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नागपुर में छात्रों ने बांटे मेलोडी, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:57 PM
विजेता दहिया का बड़ा खुलासा; फंडिंग और सरकार से बातचीत पर कह दी ऐसी बात कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:25 PM
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर! जंतर-मंतर पर जश्न, बोले- एकजुटता ने सरकार को झुकाया, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:02 PM














