तनुश्री दत्ता के घर पहुंची पुलिस, रोते हुए एक्ट्रेस ने वीडियो में मांगी थी मदद

Tanushree Dutta का रोते हुए वीडियो देखकर लोग हैरान रह गए उन्होंने बताया कि वह अपने ही घर में परेशान हो रही हैं, उन्होंने मदद की गुहार लगाई थी अब पुलिस उनके घर पहुंच गई है। जानें मामला क्या है।
Mumbai Police Reached Tanushree Dutta Home
Tanushree Dutta के घर पहुंची पुलिस, रोते हुए वायरल हुआ था एक्ट्रेस का वीडियो
Published on: 
Updated on: 

StartFragment

Tanushree Dutta: बॉलीवुड एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह रोते हुए और यह बताते हुए नजर आई कि वह काफी समय से बेहद ज्यादा परेशान हैं। उनके घर में ही उनका शोषण हो रहा है। तनुश्री दत्ता की बात सुनकर सब हैरान रह गए। उन्होंने लोगों से मदद की गुहार लगाई और बताया कि वह पुलिस में भी इस बात की शिकायत कर चुकी हैं। सोशल मीडिया पर जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ अब खबर मिली है कि पुलिस तनुश्री दत्ता के घर पहुंच गई है और मामले की जांच में जुट गई है। 

तनुश्री दत्ता मीटू मूवमेंट के दौरान नाना पाटेकर पर लगाए गए गंभीर आरोप की वजह से सुर्खियों में थी, लेकिन इस समय सोशल मीडिया पर उनका रोते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में वह बता रही है कि उन्हें अपने ही घर में शोषण का सामना करना पड़ रहा है और इन सब से वह बहुत बुरी तरह से परेशान हो चुकी हैं। उन्होंने बताया कि इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस में की है और वह लोगों से मदद की गुहार लगाते हुए नजर आई हैं। 

तनुश्री दत्ता को कौन परेशान कर रहा है

तनुश्री दत्ता ने अपने इस वीडियो में यह नहीं बताया कि वह किस शोषण का शिकार हो रही है या फिर उन्हें कौन परेशान कर रहा है, जबकि उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक और वीडियो है, जिससे काफी कुछ बात पता चली है। वीडियो में बिल्कुल अंधेरा नजर आ रहा है और अजीबोगरीब आवाज सुनाई पड़ रही है और इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है 2020 से मैं इस परेशानी का सामना कर रही हूं। 

उन्होंने आगे लिखा मेरे घर की छत के ऊपर और दरवाजे से तेज धमाकेदार आवाज आती है। मैंने बिल्डिंग के मैनेजमेंट से इसकी शिकायत की थी, लेकिन इसका कोई हल नहीं निकला। मैं अब इसी के साथ रहती हूं। खुद को इन आवाजों से दूर करने के लिए मैं मंत्रों को सुनती हूं, हेडफोन लगती हूं, मैं आज बहुत बीमार थी। इन डरावनी आवाजों की वजह से मैं लगातार तनाव और एंजायटी में रहती हूं मुझे क्रॉनिक फटीग सिंड्रोम हो गया है। 

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक तनुश्री दत्ता के घर पुलिस पहुंच चुकी है और उन्होंने मामले की जांच शुरू कर दी है। उम्मीद है कि तनुश्री दत्ता को उनकी मुसीबत से छुटकारा मिलेगा। सोशल मीडिया पर यूजर्स तनुश्री दत्ता के बचाव में सामने आए हैं। उन्होंने कमेंट के जरिए तनुश्री दत्ता को इस परेशानी से दूर होने की तरकीबें भी सुझाई हैं। 

EndFragment