अर्जुन कपूर को मलाइका अरोड़ा ने बताया जिंदगी का अहम हिस्सा, मिस्ट्री मैन पर भी तोड़ी चुप्पी

Malaika Arora Interview: मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर को अपनी जिंदगी का अहम हिस्सा बताया और मिस्ट्री मैन के साथ उड़ रही अफवाहों पर भी चुप्पी तोड़ी। पढ़िए पूरी खबर।
Malaika Arora On Arjun Kapoor
Malaika Arora And Arjun Kapoor (फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम)
Published on: 
Updated on: 

Malaika Arora On Arjun Kapoor: बॉलीवुड की 'छैया-छैया' गर्ल मलाईका अरोड़ा अपनी प्रोफेशनल लाइफ से कहीं ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ और रिलेशनशिप्स को लेकर चर्चा में रहती हैं। अभिनेता अर्जुन कपूर के साथ उनके लंबे अफेयर और फिर अचानक हुए ब्रेकअप ने सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोरी थीं। अब लंबे समय के बाद मलाइका ने इस पूरे मामले और अपनी जिंदगी के मौजूदा पड़ाव पर खुलकर बात की है।

'नम्रता जकारिया शो' में बातचीत के दौरान मलाइका ने जीवन के उतार-चढ़ाव और भावनाओं पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने स्वीकार किया कि किसी भी रिश्ते के टूटने के बाद गुस्सा, नाराजगी और निराशा होना मानवीय स्वभाव है। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि हर किसी के साथ यह होता है, क्योंकि हम इंसान हैं। लेकिन जैसे-जैसे समय बीतता है, घाव भरने लगते हैं। घिसी-पिटी बात ही सही, पर समय वाकई सब कुछ ठीक कर देता है।"

'वो मेरी जिंदगी का अहम हिस्सा हैं'

अर्जुन कपूर के साथ अपने वर्तमान समीकरण पर बात करते हुए मलाइका काफी भावुक दिखीं। उन्होंने कहा, "चाहे जो भी हुआ हो, मुझे लगता है कि अर्जुन ऐसे शख्स हैं जो मेरे लिए बहुत जरूरी हैं। वह मेरी जिंदगी का एक अहम हिस्सा हैं और हमेशा रहेंगे।" मलाइका ने साफ किया कि वह अपने अतीत या भविष्य के बारे में ज्यादा बात करना पसंद नहीं करतीं, क्योंकि मीडिया अक्सर इन बातों को तोड़-मरोड़ कर पेश करता है और यह केवल 'खबर' बनाने का जरिया बन जाता है।

मीडिया की सुर्खियां और 'साबित करने की जरूरत नहीं'

मलाइका ने इस बात पर भी दुख जताया कि कैसे उनकी निजी जिंदगी हमेशा उनके काम पर हावी रही है। उन्होंने कहा, "मेरा रिलेशनशिप हमेशा सुर्खियों में रहा है। एक समय ऐसा था जब मैं चीख-चीख कर कहना चाहती थी कि मेरी प्रोफेशनल लाइफ भी है, लेकिन लोग केवल मेरी पर्सनल लाइफ को ही 'सेंटर ऑफ अट्रैक्शन' मानते हैं।" मलाइका के अनुसार, अब वह जीवन के उस मोड़ पर हैं जहाँ उन्हें किसी को कुछ भी साबित करने की आवश्यकता नहीं है। वह अब वही करना चाहती हैं जो उन्हें मानसिक शांति और खुशी दे।

मिस्ट्री मैन का सच: "मेरी मां भी पूछती हैं- अब ये कौन है?"

ब्रेकअप के बाद अक्सर मलाइका को किसी न किसी के साथ स्पॉट किया जाता है, जिसे सोशल मीडिया पर 'मिस्ट्री मैन' का नाम दे दिया जाता है। इस पर हंसते हुए मलाइका ने कहा, "लोगों को बातें करना पसंद है। मैं चाहे किसी पुराने दोस्त के साथ बाहर जाऊं, अपने गे फ्रेंड, मैरिड फ्रेंड या मैनेजर के साथ, मेरा नाम तुरंत उनसे जोड़ दिया जाता है।" उन्होंने मजाक में बताया कि उनकी मां भी ये खबरें देखकर उन्हें फोन करती हैं और पूछती हैं, "बेटा, अब ये नया कौन आ गया?" मलाइका ने स्पष्ट किया कि ये सब फिजूल की बातें हैं और वह अब इन पर ध्यान नहीं देतीं।

मलाइका अरोड़ा के इस बेबाक इंटरव्यू ने यह साफ कर दिया है कि वह अपने पास्ट का सम्मान करती हैं, लेकिन अब अपनी शर्तों पर जिंदगी जीने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com